scorecardresearch

Bank Holiday on December 6: महीने का पहला शनिवार है आज, क्या आज बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?

Bank Holiday : आज दिसंबर महीने का पहला शनिवार है, और कई लोग यह जानना चाहते हैं कि उनके इलाके में बैंक खुले रहेंगे या बंद. जानिए देश के किन राज्यों में आज बैंक हॉलिडे है और इसके पीछे क्या कारण है. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

Bank Holiday : आज दिसंबर महीने का पहला शनिवार है, और कई लोग यह जानना चाहते हैं कि उनके इलाके में बैंक खुले रहेंगे या बंद. जानिए देश के किन राज्यों में आज बैंक हॉलिडे है और इसके पीछे क्या कारण है. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Bank Holiday on Today or not, today bank holiday or not, today bank open or not, is bank open today, bank holidays, today bank holiday, is today bank holiday

Bank Holiday Alert: दिसंबर महीने में कुल कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. यहां छुट्टियों को पूरी लिस्ट एक नजर देखिए. (Image : Express Photo)

Today Bank Holiday or not: आज दिसंबर महीने का पहला शनिवार है. ऐसे दिनों में अक्सर लोगों, खासकर बैंक से जुड़े काम निपटाने की योजना बनाने वालों के मन में असमंजस रहता है कि क्या आज बैंक खुले मिलेंगे या बंद रहेंगे. शनिवार को लेकर यह कन्फ्यूज़न आम है. तो आइए जानते हैं कि आज बैंकों में कामकाज होगा या आपके इलाके के सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे. साथ ही यह भी समझते हैं कि दिसंबर में किन-किन दिनों बैंक हॉलिडे रहने वाले हैं.

शनिवार 6 दिसंबर को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?

वीकेंड पर ज्यादातर लोग अपना पेंडिंग बैंक काम निपटाना चाहते हैं, लेकिन शनिवार को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन बना रहता है. वजह साफ है महीने में पड़ने वाले कुछ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. भारत में फिलहाल 5 डे बैंकिंग वीक लागू नहीं है और अलग-अलग शनिवार को अलग नियम होने के कारण अक्सर कन्फ्यूजन पैदा होता है. 

Advertisment

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार छुट्टी निर्धारित है जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार बैंक खुले रहते हैं. आज दिसंबर का पहला शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक खुले हैं और सामान्य रूप से काम कर रहे हैं.

Also read : Budget 2026: 80% टैक्सपेयर ने चुन ली नई टैक्स रिजीम, अब बंद हो जाएगी ओल्ड टैक्स रिजीम? क्या बता रहे हैं एक्सपर्ट

लेकिन यहां बंद रहेंगे बैंक

हालांकि, मेघालय में आज बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि आज वहां पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की शहादत दिवस पर अवकाश है. वे गारो समुदाय के महान स्वतंत्रता सेनानी थे. याद रखें, RBI ने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश अनिवार्य किया है. बाकी शनिवारों को बैंक स्थानीय महत्व को छोड़कर सामान्य दिनों की तरह खुले रहते हैं.

दिसंबर में और कब-कब बैंक रहेंगे बंद?

  • 12 दिसंबर- पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि पर मेघालय में छुट्टी
  • 18 दिसंबर- यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
  • 19 दिसंबर- गोवा मुक्ति दिवस के कारण गोवा में बैंक छुट्टी
  • 20 दिसंबर- सिक्किम और गोवा में लोसूंग/नामसूंग की छुट्टी
  • 22 दिसंबर- सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग की छुट्टी
  • 24 दिसंबर- मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर छुट्टी
  • 25 दिसंबर- क्रिसमस के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे
  • 26 दिसंबर- मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस का जश्न
  • 30 दिसंबर- यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
  • 31 दिसंबर- नए साल की मिजोरम और मणिपुर में ईव/इमोइनु इराटपा की छुट्टी

वीकेंड पर बैंक रहेंगे बंद?

  • 7 दिसंबर — रविवार
  • 13 दिसंबर — दूसरा शनिवार
  • 14 दिसंबर — रविवार
  • 21 दिसंबर — रविवार
  • 27 दिसंबर — चौथा शनिवार
  • 28 दिसंबर — रविवार

Also read : Voter List SIR: वोटर लिस्ट स्क्रूटनी के लिए एसआईआर फार्म भरना जरूरी, चूके तो क्या होगा?

बैंक बंद होने पर इन विकल्पों का इस्तेमाल करें

अगर बैंक बंद हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आज के समय में लगभग सभी बैंकिंग सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. ग्राहक घर बैठे ही UPI, IMPS या नेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेज या निकाल सकते हैं. इसके अलावा बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, टिकट बुकिंग, चेक बुक ऑर्डर करना, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखना या क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन पूरी की जा सकती हैं.

ज्यादातर बैंक अब अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक रोकने (Stop Cheque) जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं. यानी छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य आसानी से घर बैठे निपटा सकते हैं.

Bank Holidays