scorecardresearch

Bank Holiday on Saturday : दिसंबर महीने का चौथा और अंतिम शनिवार है आज, बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे?

Bank Holiday on Saturday December 27: आज दिसंबर महीने का अंतिम शनिवार है, ऐसे में बैंक से जुड़े काम से पहले यह जानना जरूरी है कि आज बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे.

Bank Holiday on Saturday December 27: आज दिसंबर महीने का अंतिम शनिवार है, ऐसे में बैंक से जुड़े काम से पहले यह जानना जरूरी है कि आज बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Bank Holiday on Today or not, today bank holiday or not, today bank open or not, is bank open today, bank holidays, today bank holiday, is today bank holiday

Bank Holiday on Today or not: इस बार शनिवार के दिन बैंकों में कामकाज सामान्य दिनों की तरह होगा या नहीं? स्थानीय महत्व के चलते या फिर आरबीआई के नियमों के तहत बैंकों की छुट्टी या नहीं आइए जानते हैं. (Image : Express Photo)

Today Bank Holiday or not : आज दिसंबर महीने का अंतिम शनिवार है और हर हफ्ते यह दिन अक्सर बैंक से जुड़े काम की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए असमंजस पैदा कर देता है. वजह यह है कि शनिवार को बैंकों का कामकाज हर सप्ताह एक जैसा नहीं होता. ऐसे में जो लोग शाखा में जाकर अपना जरूरी बैंक से जुड़ा काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, उनके मन में सबसे पहला सवाल यही होता है कि आज बैंक खुले रहेंगे या बंद. इसलिए किसी भी असुविधा से बचने के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि इस बार शनिवार के दिन बैंकों में कामकाज सामान्य दिनों की तरह होगा या नहीं? स्थानीय महत्व के चलते या फिर आरबीआई के नियमों के तहत बैंकों की छुट्टी या नहीं आइए जानते हैं.

शनिवार 27 दिसंबर को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?

आरबीआई के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, महीना का चौथा शनिवार पड़ने का कारण आज यानी 27 दिसंबर 2025 को देशभर में सरकारी और प्राइवेट बैकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहेंगे.

Advertisment

क्रिसमस का त्योहार गुरुवार 25 दिसंबर को मनाया गया था और इसके चलते कुछ राज्यों और शहरों में छुट्टियों का सिलसिला आगे भी जारी है. इसी वजह से 26 दिसंबर (शुक्रवार) और 27 दिसंबर (शनिवार) को कुछ चुनिंदा शहरों में बैंक बंद रखे गए हैं. इसके बाद साप्ताहिक अवकाश के तहत रविवार 28 दिसंबर को सभी जगह बैंक बंद रहेंगे.

ये सभी छुट्टियां आरबीआई द्वारा तय किए गए नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत अधिसूचित हैं और इनमें आरटीजीएस अवकाश भी शामिल होता है.

दिसंबर 2025 के लिए आरबीआई कैलेंडर में कुल 18 बैंक छुट्टियां दर्ज हैं, जिनमें स्थानीय और राष्ट्रीय महत्व की छुट्टियां शामिल हैं.

Also read : Aadhaar Update Online : आधार ऐप से सिर्फ मोबाइल नबंर ही नहीं एड्रेस भी कर सकते हैं अपडेट, UIDAI ने जोड़ा फीचर

बैंक बंद होने पर इन विकल्पों का इस्तेमाल करें

अगर बैंक बंद हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आज के समय में लगभग सभी बैंकिंग सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. ग्राहक घर बैठे ही UPI, IMPS या नेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेज या निकाल सकते हैं. इसके अलावा बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, टिकट बुकिंग, चेक बुक ऑर्डर करना, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखना या क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन पूरी की जा सकती हैं.

ज्यादातर बैंक अब अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक रोकने (Stop Cheque) जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं. यानी छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य आसानी से घर बैठे निपटा सकते हैं.

Bank Holidays