scorecardresearch

Bank Holiday Today or Not? नवंबर का आखिरी शनिवार है आज, बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे?

Bank Holiday on Saturday, November 29: नवंबर महीने का आखिरी शनिवार है आज. हर हफ्ते इस दिन को लेकर ज्यादातर लोग कनफ्यूज रहते हैं कि आज बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे. यहां जानिए डिटेल

Bank Holiday on Saturday, November 29: नवंबर महीने का आखिरी शनिवार है आज. हर हफ्ते इस दिन को लेकर ज्यादातर लोग कनफ्यूज रहते हैं कि आज बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे. यहां जानिए डिटेल

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Today Bank Holiday or Not, Is Bank Open Today Saturday, Bank Holiday Today India, 6 December Bank Holiday, First Saturday Bank Open or Closed, Saturday Bank Timing India, Is Today Bank Working Day, Bank Holiday December 2025 List, Saturday Bank Rules RBI, Second and Fourth Saturday Bank Holiday, आज बैंक खुलेंगे या बंद, आज बैंक हॉलिडे है या नहीं, शनिवार को बैंक खुले रहते हैं या बंद, आज बैंक बंद है क्या, 6 दिसंबर बैंक हॉलिडे, दिसंबर बैंक छुट्टियों की लिस्ट, आज पहला शनिवार बैंक ओपन या क्लोज, शनिवार बैंक टाइमिंग इंडिया, RBI शनिवार बैंक नियम

Bank Holiday Alert: 29 नवंबर, 2025 शनिवार के दिन बैंक जाने से पहले जान लें कहीं आपके यहां छुट्टी तो नहीं.(Image : Express Photo)

Bank Holiday on Last Saturday of November 2025: नवंबर महीने का आखिरी शनिवार है आज. ऐसे में आज बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे, यह सवाल हर हफ्ते की तरह इस बार भी लोगों को उलझा रहा है. भारत में फिलहाल 5 डे बैंकिंग वीक लागू नहीं है और अलग-अलग शनिवार को अलग नियम होने के कारण अक्सर कन्फ्यूजन पैदा होता है. आज नवंबर 2025 का पांचवां शनिवार है और रविवार हमेशा की तरह साप्ताहिक छुट्टी का दिन रहेगा, जो इस महीने का आखिरी दिन भी है. इसलिए अगर आप आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि बैंक ब्रांचें खुली होंगी या नहीं.

क्या आज बैंक बंद हैं? RBI के नियम क्या कहते हैं

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार छुट्टी निर्धारित है जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार बैंक खुले रहते हैं.

Advertisment

29 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे

लोग अक्सर शनिवार को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि बैंक काम करेंगे या नहीं. लेकिन नियम बिल्कुल स्पष्ट हैं कि हर महीने सिर्फ दूसरा और चौथा शनिवार ही छुट्टी होते हैं. यानी आज नवंबर 2025 का पांचवां शनिवार होने की वजह से बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. इसलिए 29 नवंबर, यानी आज, बैंक पूरे समय काम करेंगे. अगर आपके पास बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो आप आज आसानी से बैंक जा सकते हैं. 

नवंबर 2025 की बची हुई छुट्टी

30 नवंबर - रविवार - साप्ताहिक छुट्टी

इस दिन देशभर के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे. ध्यान रहे यह महीने का आखिरी दिन भी है. इसके बाद सोमवार से साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो जाएंगे. इस महीने कई छुट्टियां रहने वाली हैं.

बैंक बंद होने पर इन विकल्पों का इस्तेमाल करें

अगर बैंक बंद हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आज के समय में लगभग सभी बैंकिंग सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. ग्राहक घर बैठे ही UPI, IMPS या नेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेज या निकाल सकते हैं. इसके अलावा बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, टिकट बुकिंग, चेक बुक ऑर्डर करना, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखना या क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन पूरी की जा सकती हैं.

ज्यादातर बैंक अब अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक रोकने (Stop Cheque) जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं. यानी छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य आसानी से घर बैठे निपटा सकते हैं.

Bank Holidays