/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/25/bank-holiday-in-august-2025-2025-07-25-15-06-04.jpg)
Bank Holiday Alert: 15 नवंबर, 2025 शनिवार के दिन बैंक जाने से पहले जान लें कहीं आपके यहां छुट्टी तो नहीं. Photograph: (Image : Express Photo)
Today Bank Holiday or not : हर शनिवार आते ही एक सवाल जरूर उठता है कि क्या आज बैंक खुले रहेंगे या छुट्टी है. आज शनिवार, 15 नवंबर है, और देशभर में लोग जानना चाहते हैं कि क्या आज बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी या आज भी अवकाश रहेगा. आइए जानते हैं आज बैंकों की स्थिति और साथ ही यह भी कि नवंबर 2025 में और किन तारीखों को बैंक बंद रहेंगे.
क्या आज 15 नवंबर को बैंक बंद हैं?
अक्सर शनिवार को बैंक खुला है या बंद, इसे लेकर लोगों में भ्रम बना रहता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस दिन और किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे. इसलिए बैंक जाने की योजना बनाने से पहले इस लिस्ट को देख लेना हमेशा लाभदायक होता है.
RBI के नियमों के अनुसार, हर महीने दूसरा और चौथा शनिवार बैंक अवकाश होता है, जबकि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार बैंकों में सामान्य कामकाज होता है. ऐसे में आज 15 नवंबर 2025, जो कि महीने का तीसरा शनिवार है, देशभर में बैंक खुले हैं. यानी अगर आपने आज बैंक जाने का प्लान बनाया है, तो आपके लिए यह अच्छी खबर है - आज सभी सरकारी और निजी बैंक सामान्य दिनों की तरह काम कर रहे हैं.
नवंबर 2025 में और कब-कब है बैंकों की छुट्टी
16 नवंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
22 नवंबर (शनिवार) – चौथा शनिवार
23 नवंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
30 नवंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
रविवार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा बैंक राष्ट्रीय छुट्टियों, राज्यवार त्योहारों और क्षेत्रीय अवकाशों पर भी बंद रहते हैं. क्योंकि हर राज्य की छुट्टियां अलग होती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की पूरी सूची जरूर चेक कर लें.
उपरोक्त तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे, इसलिए अपने काम पहले से प्लान करें.
बैंक बंद होने पर इन विकल्पों का इस्तेमाल करें
अगर बैंक बंद हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आज के समय में लगभग सभी बैंकिंग सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. ग्राहक घर बैठे ही UPI, IMPS या नेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेज या निकाल सकते हैं. इसके अलावा बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, टिकट बुकिंग, चेक बुक ऑर्डर करना, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखना या क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन पूरी की जा सकती हैं.
ज्यादातर बैंक अब अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक रोकने (Stop Cheque) जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं. यानी छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य आसानी से घर बैठे निपटा सकते हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us