scorecardresearch

Bank Holiday Update: नेहरु जयंती और चिल्ड्रेन डे है आज, बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?

Bank Holiday on Nehru Jayanti and Children's Day: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे या सामान्य रूप से काम करेंगे. बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट एक नजर देखें.

Bank Holiday on Nehru Jayanti and Children's Day: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे या सामान्य रूप से काम करेंगे. बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट एक नजर देखें.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Today Bank Holiday or Not, Is Bank Open Today Saturday, Bank Holiday Today India, 6 December Bank Holiday, First Saturday Bank Open or Closed, Saturday Bank Timing India, Is Today Bank Working Day, Bank Holiday December 2025 List, Saturday Bank Rules RBI, Second and Fourth Saturday Bank Holiday, आज बैंक खुलेंगे या बंद, आज बैंक हॉलिडे है या नहीं, शनिवार को बैंक खुले रहते हैं या बंद, आज बैंक बंद है क्या, 6 दिसंबर बैंक हॉलिडे, दिसंबर बैंक छुट्टियों की लिस्ट, आज पहला शनिवार बैंक ओपन या क्लोज, शनिवार बैंक टाइमिंग इंडिया, RBI शनिवार बैंक नियम

Bank Holiday Alert: 14 नवंबर, 2025 शुक्रवार के दिन बैंक जाने से पहले जान लें कहीं आपके यहां छुट्टी तो नहीं. (Image : Express Photo)

Bank Holiday on November 14: देश आज यानी 14 नवंबर, शुक्रवार के दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (Jawaharlal Nehru Jayanti) के खास मौके पर बाल दिवस (Children's Day) मना रहा है. इस बार यह विशेष दिन लोगों के लिए तीन दिनों के लंबे वीकेंड का शानदार तोहफा लेकर आया है. स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में जहां कार्यक्रम और उत्सवों की धूम है, वहीं परिवार और दोस्तों के बीच ट्रैवल और आउटिंग की योजनाएँ जोरों पर हैं. लेकिन इस बीच लोगों के मन में एक अहम सवाल है कि क्या 14 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे या सामान्य रूप से काम करेंगे.

क्या आज खुलेगा बैंक या बंद रहेगा?

बैंक ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2025 अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 14 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक या बैंकिंग अवकाश घोषित नहीं किया गया है. इसी वजह से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई समेत देश के सभी प्रमुख शहरों में आज बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. सभी नियमित बैंकिंग सेवाएँ जैसे जमा, निकासी, और चेक क्लियरेंस बिना किसी बाधा के जारी रहेंगी.

Advertisment

Also read : Bihar Vidhan Sabha Election Result 2025 on ECI Portal : चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें बिहार की हर विधानसभा सीट के अपडेट और नतीजे

तीन दिन के लंबे ब्रेक से पहले बैंक ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्र के बैंक का कोई भी जरूरी काउंटर बेस्ड काम आज ही पूरा कर लें क्योंकि 14 नवंबर के बाद शनिवार और रविवार का वीकेंड होने के कारण अब बैंक शाखाओं में नियमित लेनदेन के लिए सीधे सोमवार को ही मौका मिल पाएगा.

14 नवंबर को कहां क्या रहेगा बंद?

पंडित नेहरू की जयंती पर राष्ट्रीय स्तर पर बैंक हॉलिडे नहीं है, लेकिन स्थानीय कारणों और राज्य सरकार की घोषणाओं के चलते कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.

दिल्ली में स्कूल बंद

राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर प्रदूषण (ग्रैप 3) के चलते कक्षा 5वीं तक के स्कूल बंद या हाइब्रिड मोड में चलाए जा रहे हैं.

बिहार में स्कूल-कॉलेज बंद

बिहार में आज (14 नवंबर) मतगणना के कारण सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.

हैदराबाद में शैक्षणिक अवकाश

हैदराबाद में उपचुनाव का परिणाम आज घोषित होने वाला है, इसलिए यहाँ भी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है.

असम में सरकारी अवकाश

असम में 'मातृ पितृ वंदना योजना' के तहत राज्य कर्मचारियों के लिए 14 और 15 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है.

14 नवंबर को शुक्रवार होने के कारण यह तीन दिनों का वीकेंड परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का बेहतरीन मौका है. दिल्ली, बिहार और हैदराबाद के लोग स्कूल-कॉलेज की छुट्टी और वीकेंड का लाभ उठाकर ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

इन महीने और कब-कब बैंक रहेंगे बंद?

16 नवंबर - रविवार

22 नवंबर - महीने का चौथा शनिवार

23 नवंबर - रविवार

30 नवंबर - रविवार

चुनावी राज्यों और इलाकों में कल वोटों की गिनती

आज, 14 नवंबर को, 18वीं बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को हुए मतदान की गिनती हो रही है, जिसके साथ ही देश के 7 राज्यों की 8 सीटों पर हुए उपचुनावों (जिनमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरौटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरन तारन, मिजोरम की दम्पा और ओडिशा की नोआपाड़ा सीट शामिल हैं) की भी मतगणना हो रही है, इस व्यापक चुनावी गतिविधि और वोटों की गिनती के चलते इन सभी क्षेत्रों में बैंक से जुड़े सहित अन्य सामान्य कामकाज ठप रह सकते हैं.

Also read : Aadhaar : आधार कार्ड किन किन कामों के लिए है जरूरी? दूर करें इसे लेकर हर कनफ्यूजन

बैंक बंद होने पर इन विकल्पों का इस्तेमाल करें

बैंक बंद रहने के दौरान आप UPI, IMPS, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं. इनमें चेक बुक ऑर्डर करना, बिल पेमेंट, प्रीपेड फोन रिचार्ज, मनी ट्रांसफर, होटल और ट्रैवल टिकट बुकिंग जैसे काम शामिल हैं. ज्यादातर ट्रांजेक्शन के लिए अपने बैंक की वेबसाइट या नेट बैंकिंग खाते में लॉगिन करना और आवश्यक क्लिक करना पर्याप्त है. डिजिटल बैंकिंग के जरिए चेक को भी आसानी से रोका जा सकता है.

Bank Holidays