scorecardresearch

Bank Holidays in December 2025 : दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? राज्य के हिसाब से छुट्टियों की लिस्ट यहां करें चेक

December Bank Holidays 2025 : आरबीआई ने दिसंबर की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. लोगों के लिए जरूरी है कि वे अपने राज्य की छुट्टियों की जांच कर महीने भर के बैंकिंग काम पहले से प्लान करें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.

December Bank Holidays 2025 : आरबीआई ने दिसंबर की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. लोगों के लिए जरूरी है कि वे अपने राज्य की छुट्टियों की जांच कर महीने भर के बैंकिंग काम पहले से प्लान करें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Bank Holiday on Good Friday 2025, bank holiday on good friday, bank holiday on good friday April 18, bank holiday 2025, bank holiday in India 2025, bank holidays in April 2025, bank holidays List, bank closed on good friday

Bank Holidays: दिसंबर 2025 में विभिन्न राज्यों में बैंक इन तारीखों को बंद रहेंगे. नीचे छुट्टियों की लिस्ट देखें. (FE File)

Bank Holidays in December 2025, State-wise List : अगर आप दिसंबर 2025 में बैंक से जुड़े किसी ज़रूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी मंथली छुट्टी लिस्ट की जांच करना बेहद आवश्यक है. देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में स्थानीय त्योहारों तथा महत्त्वपूर्ण आयोजनों के आधार पर बैंक अवकाश अलग-अलग निर्धारित किए जाते हैं, इसलिए RBI हर महीने विस्तृत हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है.

दिसंबर का महीना रीजनल फेस्टिवल से लेकर क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या यानी एंड ईयर एव तक कई बड़े आयोजनों से भरा रहता है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे. इस लिस्ट में राज्य उद्घाटन दिवस, सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व, तमाम स्थानीय महत्व की पुण्यतिथियां, गोवा मुक्ति दिवस और लॉसोंग-नामसूंग जैसे अहम अवकाश शामिल हैं.

Advertisment

Also read : New Changes Form December 2025 : रेलवे, पैन, आधार से लेकर से ITR तक, दिसंबर में बदलेंगे कई बड़े नियम, इन जरूरी डेडलाइन को भूलना पड़ेगा भारी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दिसंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों में त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के अनुसार होने वाले अवकाश शामिल हैं. ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे अपने राज्य की छुट्टियों की जांच कर महीने भर के बैंकिंग काम पहले से प्लान करें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.

दिसंबर में आपके यहां कब-कब बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर 2025 में विभिन्न राज्यों में बैंक इन तारीखों को बंद रहेंगे.

तारीखअवकाश का कारणकहां बैंक होंगे
1 दिसंबर, सोमवारराज्य उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड
3 दिसंबर, बुधवारसेंट फ्रांसिस ज़ेवियर का पर्व
गोवा
12 दिसंबर, शुक्रवारपा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि
मेघालय
18 दिसंबर, गुरुवारयू सोसो थाम की पुण्यतिथि
मेघालय
19 दिसंबर, शुक्रवारगोवा मुक्ति दिवस
गोवा
20 दिसंबर, शनिवारलोसूंग / नामसूंग
सिक्किम
22 दिसंबर, सोमवारलोसूंग / नामसूंग
सिक्किम
24 दिसंबर, बुधवारक्रिसमस की पूर्व संध्या
मिजोरम, नागालैंड, मेघालय
25 दिसंबर, गुरुवारक्रिसमसपूरे भारत में
26 दिसंबर, शुक्रवारक्रिसमस उत्सव
मिजोरम, नागालैंड, मेघालय
27 दिसंबर, शनिवारक्रिसमस उत्सव
नागालैंड
30 दिसंबर, मंगलवारयू किआंग नांगबाह की पुण्यतिथिमेघालय
31 दिसंबर, बुधवारनए साल की पूर्व संध्या,इमोइनु इराटपामिजोरम, मणिपुर

ध्यान देने वाली है कि दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस के उपलक्ष्य में पूरे देश में सरकारी और प्राइवेट, सभी बैंक बंद रहेंगे.

Also read : Senior Citizens FD : 1 और 3 साल की सीनियर सिटिजन एफडी पर ये बैंक दे रहे हैं 7.50% तक ब्याज, फिक्स रेट पर कमाई का अच्छा मौका

बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए यहां दिसंबर 2025 की छुट्टियों के आधार पर प्रमुख शहरों की सूची दी गई है, ताकि आप अपनी बैंकिंग से जुड़ी योजनाएं समय पर बना सकें.

मिजोरम (आइजोल): 24, 25, 26 और 31 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे.

नागालैंड (कोहिमा): 1, 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे.

मेघालय (शिलांग): 12, 18, 24, 25, 26 और 30 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे.

गोवा (पणजी): 3, 19 और 25 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे.

सिक्किम (गंगटोक): 20, 22 और 25 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे.

पूरे देश में: 25 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे.

इन स्थानीय छुट्टियों के साथ-साथ वीकेंड यानी दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे.

वीकेंड पर कितने दिन बैंक रहेंगे बंद

7 दिसंबर, रविवार - साप्ताहिक अवकाश

13 दिसंबर, दूसरे शनिवार - साप्ताहिक अवकाश

14 दिसंबर, रविवार - साप्ताहिक अवकाश

21 दिसंबर, रविवार - साप्ताहिक अवकाश

27 दिसंबर, चौथे शनिवार - साप्ताहिक अवकाश

28 दिसंबर, रविवार - साप्ताहिक अवकाश

ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने बैंकिंग काम इन तिथियों से पहले ही पूरा कर लें.

बैंक बंद होने पर इन विकल्पों का इस्तेमाल करें

अगर बैंक बंद हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आज के समय में लगभग सभी बैंकिंग सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. ग्राहक घर बैठे ही UPI, IMPS या नेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेज या निकाल सकते हैं. इसके अलावा बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, टिकट बुकिंग, चेक बुक ऑर्डर करना, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखना या क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन पूरी की जा सकती हैं.

ज्यादातर बैंक अब अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक रोकने (Stop Cheque) जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं. यानी छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य आसानी से घर बैठे निपटा सकते हैं.

Bank Holidays