scorecardresearch

BHIM Cashback Offer: भीम ऐप से पेमेंट पर मिल रहा 100% कैशबैक, बिजली बिल भुगतान में पैसे बचाने का मौका

क्या आप जानते हैं कि BHIM ऐप से पेमेंट करने पर इन दिनों 100% कैशबैक मिल रहा है? डिजिटल पेमेंट के लोकप्रिय विकल्पों में से एक ये ऐप अपनी 9वीं सालगिरह के मौके पर यूजर्स के लिए खास कैशबैक स्कीम की पेशकश की है.

क्या आप जानते हैं कि BHIM ऐप से पेमेंट करने पर इन दिनों 100% कैशबैक मिल रहा है? डिजिटल पेमेंट के लोकप्रिय विकल्पों में से एक ये ऐप अपनी 9वीं सालगिरह के मौके पर यूजर्स के लिए खास कैशबैक स्कीम की पेशकश की है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
BHIM Cashback Scheme

BHIM ऐप आज से करीब 9 साल पहले 30 दिसंबर 2016 को लॉन्च हुआ था. (Image: X/@NPCI_BHIM)

क्या आप जानते हैं कि BHIM पेमेंट्स ऐप से इन दिनों पेमेंट करने पर आपको 100% कैशबैक मिल सकता है? भारत के इस भरोसेमंद और सुरक्षित डिजिटल पेमेंट ऐप पर पहली बार 20 रुपये या उससे अधिक का लेनदेन करने पर पूरा पैसा तुरंत कैशबैक के रूप में वापस मिल रहा है. BHIM ऐप अपनी 9वीं सालगिरह सेलिब्रेट करने वाला है और इसी मौके पर ऐप की ओर से एक्स पर किए गए पोस्ट में इस खास कैशबैक ऑफर की जानकारी दी गई है. 

डिजिटल इंडिया की पहचान बन चुके BHIM ऐप की इस महीने की आखिर में एनिवर्सरी पड़ रहा है. 30 दिसंबर 2016 से शुरू हुई इस यात्रा ने देश में डिजिटल पेमेंट को आसान और भरोसेमंद बनाया है, और अब अपनी एनिवर्सरी पर BHIM अपने यूजर को कैशबैक का बड़ा तोहफा दे रहा है.

Advertisment

Also read : Aadhaar My Contact Card : आधार ऐप में माय कॉन्टैक्ट कार्ड क्या है? कहां और कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल

बिजली बिल भुगतान में पैसे बचाने का मौका

BHIM पेमेंट ऐप पर चल रहे कैशबैक ऑफर के तहत अब बिजली बिल चुकाने में भी ग्राहकों को बचत का मौका मिल रहा है. यह ऑफर पावर सप्लाई कंपनी बीएसईएस राजधानी पावर द्वारा पेश किया गया है, जो रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और दिल्ली सरकार का संयुक्त उपक्रम है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार BHIM ऐप से बिजली बिल का भुगतान करने पर ग्राहकों को इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है और यह सुविधा 31 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी. भुगतान करते समय चेकआउट पर BillDesk विकल्प चुनना जरूरी है.

BHIM Cashback Scheme Bijali Bill
(Screenshot : bsesdelhi web)

वेबसाइ्ट के अनुसार, हर ग्राहक इस ऑफर का फायदा महीने में एक बार ले सकता है. कैशबैक पाने के लिए कम से कम 500 रुपये का बिल भरना आवश्यक है. ग्राहकों को अधिकतम 50 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है, जो सीधे उनके BHIM ऐप से लिंक बैंक खाते में जमा होगा.

Also read : Aadhaar Update Online Without Visiting Center : अब घर बैठे आधार में बदल सकते हैं मोबाइल नंबर

किसे मिलेगा कैशबैक का फायदा?

BHIM ऐप के इस कैशबैक ऑफर लिमिटेड समय के लिए है. ये स्कीम नए यूजर्स के लिए पहली पेमेंट पर 100 % तक कैशबैक का मौका दे रहा है. 3 दिसंबर को किए गए एक्स पोस्ट में बताया गया कि अगर कोई यूजर 20 रुपये का पेमेंट करता है, तो पूरे 20 रुपये तुरंत कैशबैक के रूप में वापस मिल सकते हैं.

Upi Digital Payment Digital Payments