/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/09/pm-kisan-yojana-21th-big-update-2025-11-09-17-12-39.jpg)
PM KIsan Samman Nidhi: यूपी, बिहार समेत 32 राज्यों और प्रदेशों के किसानों को कब मिलेंगे 2-2 हजार रुपये. (Image: X/@vishnudsai/)
PM Kisan Samman Niddhi, PM Kisan 21th Installment updates: 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम अलर्ट जारी किया है. योजना के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई पोस्ट में किसानों को झूठी अफवाहों और फर्जी संदेशों से सावधान रहने की अपील की गई है. सरकार ने साफ कहा है कि योजना से जुड़ी हर जानकारी या अपडेट सिर्फ आधिकारिक प्लेटफार्मों पर ही देखें, किसी अनजान लिंक या संदेश पर भरोसा न करें.
यह पुरानी पोस्ट करीब 18 घंटे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टेटस पर साझा की गई, जिसमें लिखा गया है कि प्रिय किसान भाइयों और बहनों, PM किसान योजना के नाम पर सोशल मीडिया पर कई झूठी सूचनाएं और फर्जी संदेश फैलाए जा रहे हैं. आपकी मेहनत की कमाई और हक को सुरक्षित रखें. सरकार ने किसानों को आगाह किया है कि 21वीं किस्त की तारीख या योजना से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए सिर्फ वेबसाइट पर pmkisan.gov.in ही जाएं.
इसके अलावा, आधिकारिक अपडेट के लिए इंस्टाग्राम और ट्विटर पर @pmkisanofficial हैंडल को ही फॉलो करने की सलाह दी गई है.
अब इस राज्य के किसानों को हर साल मिलेंगे 9,000 रुपये
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान की तर्ज पर अब एक और राज्य में पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को एक्ट्रा वित्तीय मदद देने की बात चल रही है. दरअसल उस राज्य में इन दिनों चुनाव चल रहे हैं. पूरी उम्मीद है कि आप सब भी उससे परिचित होंगे.
चुनाव आयोग ने अक्टूबर महीने की शुरूआत में ऐलान किया था कि 22 नवंबर 2025 को मौजूदा बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. ऐसे में इस तारीख से पहले राज्य में चुनाव संपन्न करना जरूरी है. आयोग द्वारा तय 6 नवंबर को पहले फेज का मतदान पूरा हो चुका है. 11 नवंबर 2025 को बची 122 सीटों के लिए अंतिम फेज का चुनाव होना है. जिसके लिए आज पूरे दमखम राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार किया.
इसी क्रम में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की कल्याणपुर सीट पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनडीए के मेनिफेस्टो में किए गए वादे को दोहराया. उन्होंने कहा, “बिहार के मेरे किसान भाइयों, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल 6,000 रुपये देती है. आने वाले दिनों में राज्य में बनने वाली नई सरकार इस राशि में 3,000 रुपये और जोड़ेगी. यानी अब आपको हर साल कुल 9,000 रुपये की सहायता मिलेगी.”
बिहार के मेरे किसान भाइयों,
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 9, 2025
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ₹6,000 और एनडीए सरकार द्वारा ₹3,000 अर्थात ₹9,000 आपको मिलेंगे।#आ_रही_NDApic.twitter.com/JuNniJqZ34
कृषि मंत्री के इस बयान से बिहार के किसानों में उत्साह है, वहीं केंद्र सरकार ने फर्जीवाड़ों से सावधान रहने की हिदायत देकर स्पष्ट कर दिया है कि PM किसान योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से ही मान्य होगी.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us