/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/13/bihar-election-2025-date-and-time-2025-11-13-16-20-26.jpg)
Bihar Chunav 2025 Result Date and Time : बिहार चुनाव के नतीजों की जानकारी फाइनेंशियल एक्सप्रेस हिंदी की वेबसाइट पर लाइव दी जाएगी. (FE)
Bihar Vidhan Sabha Result 2025 Date and Time : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election) के अब नतीजे आने जा रहे हैं. 11 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद अब सबकी नजरें चुनाव के नतीजों (election results) पर टिकी हैं. ये नतीजे 14 नवंबर 2025 को आ रहे हैं.
2 चरणों में हुए इस चुनाव में मतदाताओं का जोश हाई देखने को मिला है. सभी प्रमुख राजनीतिक दलों और गठबंधनों ने जोरदार प्रचार अभियान चलाया, जिससे यह चुनाव हाल के वर्षों में सबसे कड़ा मुकाबला माना जा रहा है.
Bihar Assembly Election Results 2025 Date, Time, and Counting Details : बिहार चुनाव नतीजे 2025: कब और कहां देखें लाइव
बिहार चुनाव के नतीजों की जानकारी फाइनेंशियल एक्सप्रेस हिंदी की वेबसाइट पर लाइव दी जाएगी. इसके अलावा इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर भी आप हर मिनट के अपडेट, विशेषज्ञों का विश्लेषण और पूरा चुनावी कवरेज देख सकेंगे. इसके अलावा इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट और अलग अलग टीवी चैनलों पर भी लाइव जान या देख सकते हैं.
Also Read : Bihar Chunav Results 2025 Live Update
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मतदान और एग्जिट पोल परिणाम
बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग मंगलवार को पूरी हुई, जिसमें 66.91% मतदाताओं ने वोट डाले. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, यह 1951 के बाद बिहार में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है.
एग्जिट पोल के नतीजों में यह साफ दिखा कि एनडीए गठबंधन को बहुमत से कहीं अधिक सीटें मिलने का अनुमान है. कुल 243 सीटों वाले सदन में बहुमत के लिए 122 सीटें चाहिए, लेकिन एग्जिट पोल्स में NDA को उससे कहीं अधिक सीटें दी गई हैं.
वहीं, राजद (RJD) के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन को 100 या उससे कम सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : वोटों की गिनती और नतीजों की तारीख
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की वेबसाइट के अनुसार, वोटों की गिनती और रुझानों की घोषणा शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 की सुबह 8 बजे से शुरू होगी. अंतिम नतीजे देर शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us