/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/14/maithili-thakur-ie-2025-11-14-08-19-43.jpg)
Bihar Election 2025 : अलीनगर में BJP ने गायिका मैथिली ठाकुर को चुनाव लड़ाया है. (Indian Express)
Alinagar Election 2025, Maithili Thakur vs Binod Mishra : अलीनगर विधानसभा सीट पर BJP की ओर से उतारी गईं मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने जीत हासिल की है. उन्होंने आरजेडी के अनुभवी नेता बिनोद मिश्रा को 11,730 वोटों से हराया. पहली बार चुनाव लड़ रहीं मैथिली ठाकुर को कुल 84,915 वोट मिले, जबकि बिनोद मिश्रा को 73,185 वोट ही हासिल हुए.
(Maithili Thakur Election Campaign, Alinagar Assembly Election 2025)
अलीनगर में BJP की बढ़त के मायने (BJP vs RJD in Alinagar)
मैथिली ठाकुर की जीत इसलिए भी अहम है, क्योंकि अलीनगर सीट को लंबे समय से RJD का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है. यहां से RJD के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी सात बार विजयी रहे और 2015 में जीतने के बाद राजनीति से अलग हो गए. 2020 में हालात बदले और यह सीट कभी आरजेडी के नेता रहे VIP के मिश्री लाल यादव ने जीती. उन्हें RJD के बिनोद मिश्रा पर सिर्फ 3,101 वोटों की मामूली बढ़त मिली थी. (Alinagar Election History)
लेकिन 2025 में मुकाबला बिल्कुल अलग रहा है. BJP ने बड़ा दांव खेलते हुए मैथिली ठाकुर को टिकट दिया, जबकि दूसरी तरफ RJD के बिनोद मिश्रा और JSP के बिप्लव कुमार चौधरी भी मैदान में थे. मैथिली ठाकुर ने राज्य में बीजेपी-एनडीए की लहर पर सवार होकर अपने पहले ही चुनाव में एतिहासिक जीत हासिल की है.
क्या पहली बार चुनाव लड़ रहीं मैथिली ठाकुर चौंका पाएंगी? (Maithili Thakur BJP Candidate)
मैथिली ठाकुर बिहार और देशभर में अपनी आवाज के लिए लोकप्रिय हैं. सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. चुनाव में उनका प्रदर्शन बता रहा है कि वे सियासी मुकाबले में भी किसी से कम नहीं हैं. (Bihar Election 2025 LIVE Updates)
RJDका पारंपरिक वोट बैंक यहां बेहद मजबूत माना जाता है. इसलिए BJP के लिए 2025 में इस किले में सेंध लगाना आसान नहीं माना जा रहा था. हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में NDA को इस क्षेत्र से बढ़त मिलने के कारण पार्टी को नई उम्मीद बंधी थी.
Also read : Mokama Election Result : मोकामा में अनंत सिंह मारेंगे बाजी या वीणा देवी पड़ेंगी भारी, थोड़ी देर में रुझान
अलीनगर सीट का समीकरण (Alinagar Assembly Seat Details)
अलीनगर विधानसभा सीट दरभंगा जिले में है और दरभंगा लोकसभा सीट का भी हिस्सा है. इसे 2008 में हुए परिसीमन के बाद बनाया गया था. इस सीट में अलीनगर, ताड़ीघ, घनश्यामपुर और मोटीपुर पंचायत शामिल हैं. यह पूरा इलाका मुख्य रूप से ग्रामीण है.
यहां के मतदान में ब्राह्मणों, यादवों और मुस्लिम मतदाताओं का बड़ा असर माना जाता है. भौगोलिक रूप से यह इलाका दरभंगा से 38 किलोमीटर और पटना से 145 किलोमीटर दूर है. यहां आज भी सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट कमज़ोर स्थिति में हैं. (Alinagar Constituency Profile)
अलीनगर की चुनावी कहानी: RJD का दबदबा और NDA की उभरती ताकत (Alinagar Election Result History)
अलीनगर में विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में 2010 और 2015 में RJD के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने लगातार जीत हासिल की. 2020 में VIP के मिश्री लाल यादव (NDA) ने जीत दर्ज की और RJD के बिनोद मिश्रा को 3,101 वोटों से हराया.
2020 का रिजल्ट:
मिश्री लाल यादव (VIP/NDA): 61,082 वोट
बिनोद मिश्रा (RJD): 57,981 वोट
वोटिंग प्रतिशत: 57.4%
बाकी दल इस सीट पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाए.
Also read : Bihar Election 2025 : तिरहुत से सीमांचल तक किसका चलेगा दबदबा? बिहार के 5 प्रमुख इलाकों में क्या हैं समीकरण
2024 लोकसभा चुनाव ने NDA को दी बढ़त (Lok Sabha 2024 Segment Result)
2024 के लोकसभा चुनाव में अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में BJP के गोपाल जी ठाकुर ने RJD के उम्मीदवार को 9,842 वोटों के मार्जिन से हराया था. यह अंतर बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन इसने NDA को 2025 विधानसभा चुनावों के लिए पॉजिटिव संकेत जरूर दिए थे. (Darbhanga Lok Sabha Result 2024).
2025 में दिलचस्प रहा मुकाबला (Alinagar Election Result Predictions)
2025 के चुनाव में एक तरफ RJD का पुराना जनाधार था, तो दूसरी तरफ BJP की ओर से लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर. मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की वजह से देश भर में सोशल मीडिया पर भी अलीनगर का चुनाव छाया रहा. अलीनगर कुछ ऐसी सीटों में शामिल रहा, जिन पर बिहार के लोगों की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी रहीं. आखिरकार मैथिली ठाकुर ने यहां से जीत हासिल करके बीजेपी आलाकमान के भरोसे को सही साबित कर दिया. (Bihar Elections 2025 Live Updates)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us