scorecardresearch

Bihar Election Result 2025 : तेजस्वी, तेज प्रताप, सम्राट चौधरी, मैथिली ठाकुर, अनंत सिंह की किस्मत का भी आज होगा फैसला

Bihar Election Result 2025 : बिहार में तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, मैथिली ठाकुर, अनंत सिंह और खेसारी यादव की हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीटों के रुझान और नतीजों पर सबकी नजर रहेगी.

Bihar Election Result 2025 : बिहार में तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, मैथिली ठाकुर, अनंत सिंह और खेसारी यादव की हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीटों के रुझान और नतीजों पर सबकी नजर रहेगी.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Bihar Election 2025 key constituencies – Tejashwi Yadav, Tej Pratap Yadav, Samrat Choudhary, Anant Singh, Khesari Yadav

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव, तेजप्रताप, सम्राट चौधरी, मैथिली ठाकुर और खेसारी यादव के चुनाव पर रहेगी नजर. (IANS)

 Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुछ ऐसी सीटें हैं, जहां मुकाबला बेहद रोमांचक और हाई-प्रोफाइल रहा है. इन सीटों पर ऐसे उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है, जो न सिर्फ जनता के बीच लोकप्रिय हैं बल्कि जिनकी हर चाल पर मीडिया की भी नजर बनी रहती है. राघोपुर, महुआ, तारापुर, मोकामा और छपरा—ये पांच विधानसभा क्षेत्र इस बार राजनीतिक हलचल के बड़े केंद्र बने रहे और अब इनके नतीजों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी. इन सीटों पर आरजेडी, बीजेपी और जेडीयू के चर्चित चेहरे चुनाव मैदान में हैं.

Also Read : Bihar Chunav Results 2025 Live Update

राघोपुर से तीसरी बार जीतेंगे तेजस्वी यादव? (Tejashwi Yadav in Raghopur)

Advertisment

महागठबंधन (Mahagathbandhan) की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इस बार भी वैशाली जिले की राघोपुर सीट से मैदान में हैं. लालू प्रसाद यादव की विरासत संभाल रहे तेजस्वी यहां से तीसरी बार चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं. उनके सामने एनडीए (NDA) की तरफ से BJP के सतीश कुमार ने चुनाव लड़ा है.  यह सीट वैसे तो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का गढ़ मानी जाती है, लेकिन तेजस्वी यादव की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी 2010 में सतीश कुमार के खिलाफ चुनाव हार गई थीं. चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने शुरुआत में यहां से तेजस्वी यादव को चुनौती देने के संकेत दिए थे, लेकिन रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर बाद में पीछे हट गए. उनकी जगह जेएसपी के चंचल सिंह ने इस सीट से चुनाव लड़ा है.

Also read : Bihar Vidhan Sabha Election Result 2025 on ECI Portal : चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें बिहार की हर विधानसभा सीट के अपडेट और नतीजे

तेज प्रताप यादव : महुआ में साख का सवाल (Tej Pratap Yadav in Mahua)

तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) भी वैशाली जिले की महुआ सीट से दोबारा किस्मत आजमा रहे हैं. लेकिन इस बार वे अपने पिता और भाई की पार्टी आरजेडी से नहीं, बल्कि अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल (Janshakti Janta Dal) के नेता के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं.

तेज प्रताप को इस साल की शुरुआत में आरजेडी से निष्कासित कर दिया गया था. यहां हो रहे बहुकोणीय मुकाबले में उनका मुकाबला आरजेडी के मुकेश रौशन और लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार संजय सिंह से है. महुआ की सीट पर इस बार की लड़ाई तेज प्रताप की राजनीतिक प्रासंगिकता का फैसला करेगी.

Also read : Bihar Elections Results 2025 Live Streaming : बिहार चुनाव के नतीजों का ताजा हाल, कब और कहां देख सकते हैं पल-पल का अपडेट

सम्राट चौधरी: तारापुर में एनडीए की परीक्षा (Samrat Choudhary in Tarapur)

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) मुंगेर जिले की तारापुर सीट से चुनाव लड़ा है. यह सीट एनडीए के लिए बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि यहां से चौधरी ने विकास और सुशासन के एजेंडे पर वोट मांगा है. यहां उनकी टक्कर आरजेडी के अरुण शाह से है. 

यादव, सवर्ण, कुशवाहा, दलित और मुसलमान मतदाताओं की मिलीजुली आबादी वाले तारापुर के मतदान पैटर्न पर सबकी नजर रहेगी. तारापुर राजनीतिक रूप से रणनीतिक इलाका है, जहां जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे दोनों ही बड़ा रोल निभा सकते हैं. सम्राट चौधरी के लिए यह सीट उनके नेतृत्व और जनाधार की असली परीक्षा है.

Also read : Bihar Elections Results 2025 Date and Time : कब शुरू होगी वोटों की गिनती, कब तक आएंगे नतीजे

अनंत सिंह : मोकामा में बाहुबलियों की टक्कर (Anant Singh in Mokama)

पटना जिले की मोकामा सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार और चर्चित चेहरा अनंत सिंह (Anant Singh) ने एक बार फिर से चुनाव लड़ा है. ‘बाहुबली’ छवि वाले अनंत सिंह चुनावी माहौल में ही हत्या के संगीन आरोप में जेल जाना पड़ा. फिर भी उनके समर्थक जीत का दावा कर रहे हैं. मोकामा की लड़ाई इस बार बेहद दिलचस्प है क्योंकि यहां अनंत सिंह के मुकाबले आरजेडी ने एक और बाहुबली छवि वाले नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को चुनाव मैदान में उतारा. दो बाहुबलियों की टक्कर पर सबकी नजर टिकी है.

खेसारी यादव : छपरा से मिलेगी एंट्री ? (Khesari Yadav in Chhapra)

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा हैं. यह उनका पहला चुनाव है, लेकिन उनके आने से यहां का माहौल पूरी तरह बदल गया है. युवा वोटरों और उनके चाहने वालों में खेसारी की एंट्री से काफी जोश देखा जा सकता है. यहां उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार छोटी कुमारी से है. 

अलीनगर : मैथिली ठाकुर (BJP) vs बिनोद मिश्रा (RJD)

दरभंगा के अलीनगर निर्वाचन क्षेत्र से एक और दिलचस्प शुरुआत हुई है, जहां लोक गायिका मैथिली ठाकुर अपनी भाजपा के टिकट पर अपनी राजनीतिक शुरुआत कर रही हैं. उनका मुकाबला आरजेडी के बिनोद मिश्रा और जेएसपी के विप्लव कुमार चौधरी से है. भाजपा मिथिला क्षेत्र में मैथिली ठाकुर की सांस्कृतिक अपील पर भरोसा करके वोटर्स को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान इन पांचों सीटों के रुझानों और नतीजों पर सबकी नजरें टिकी होंगी. जहां एक ओर लालू परिवार के दो बेटों की राजनीति का सवाल है, वहीं एनडीए अपने शासन के भरोसे वोट मांग रहा है. इसके साथ ही फिल्मी चमक और स्थानीय प्रभाव वाली राजनीति का मेल इन सीटों को और खास बना रहा है.

इन सीटों के नतीजे सिर्फ उम्मीदवारों की जीत-हार नहीं बताएंगे, बल्कि यह भी दिखाएंगे कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Election 2025) में जनता किस पर भरोसा करती है.

Bjp Tejashwi Yadav Bihar Election RJD JDU Bihar Election 2025