/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/14/tej-pratap-yadav-result-2025-11-14-08-34-24.jpg)
tej pratap Yadav : तेज प्रताप को बीजेपी सांसद रवि किशन के साथ देखा गया था, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं तेज हो गईं. (FE)
Tej Pratap Yadav in Mahua Constituency : बिहार विधान सभा चुनाव (Bihar Election 2025) में महुआ भी हॉट सीट में शामिल है, जहां से तेज प्रताप यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव फिलहाल फिसलकर चौथे नंबर पर आ गए हैं. महुबा से लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के उम्मीदवार 12,897 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर आरजेडी उम्मीदवार है, जो 4,000 से ज्यादा वोटों से पीछे है. ऐसे में तेज प्रताप के लिए यह सीट फंसी लग रही है.
हालांकि काउंटिंग से पहले तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है और 14 नवंबर को कुछ भी हो सकता है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं महुआ सीट जीत रहा हूं. जश्न की तैयारी नहीं, हम काम की तैयारी करते हैं. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप ने कहा कि वह महुआ सीट जीतने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं.
बता दें कि तेज प्रताप को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और अपने परिवार से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने जनशक्ति जनता दल की स्थापना की. उन्होंने बिहार में 43 उम्मीदवार उतारे, जिनमें से अधिकतर आरजेडी के यादव-बहुल क्षेत्रों को चुनौती देने के लिए थे.
Also Read : Bihar Chunav Results 2025 Live Update
उन्होंने पहले यह संकेत भी दिया था कि उनकी पार्टी किसी भी ऐसे गठबंधन को समर्थन दे सकती है जो जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दे और चुनाव परिणाम के बाद पर्याप्त संख्या में हो. यह बात इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि तेज प्रताप को बीजेपी सांसद रवि किशन के साथ देखा गया था, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं तेज हो गईं. दोनों को एयरपोर्ट से एक साथ बाहर आते और बातचीत करते देखा गया, जिससे नए राजनीतिक समीकरणों के कयास लगने लगे.
तेज प्रताप यादव से रवि किशन से मिलने के बारे में पूछा गया तो बस इतना है कि मैं पहली बार रवि किशन से मिल रहा हूं. भगवान शिव के प्रति हमारी भक्ति एक जैसी है. हम दोनों माथे पर तिलक लगाते हैं. उन्होंने दोहराया कि वह किसी भी ऐसे व्यक्ति का साथ देंगे जो बेरोजगारी को दूर करे.
यह पहली बार है जब दोनों भाई, तेज और तेजस्वी ने साथ में प्रचार नहीं किया है. उनके प्रचार अभियान भी अलग-अलग तरीकों से चल हैं. एक जमीन पर और दूसरा सोशल मीडिया पर. कई लोग अब भी मानते हैं कि तेज प्रताप के साथ उनके परिवार ने ठीक व्यवहार नहीं किया.
भले ही वह अपने भाई की तरह मुख्यमंत्री पद का चेहरा न हों, लेकिन उनका प्रभाव नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. वह बड़े राजनीतिक खिलाड़ियों की स्थिति बदल देने की क्षमता रखते हैं.
बिहार एग्जिट पोल
Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है. सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 121 से 141 सीटें मिल सकती हैं. महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिलने का अनुमान है. 243 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आकड़ा 122 है.
अन्य एग्जिट पोल
People’s Pulse Poll Survey
एनडीए : 133–159 सीटें
महागठबंधन : 75–101 सीटें
People’s Insight Survey
एनडीए : 133–148 सीटें
महागठबंधन : 87–102 सीटें
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us