/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/14/tejashwi-yadav-raghopur-seats-2025-11-14-09-22-36.jpg)
Raghopur Chunav Result 2025 : तेजस्वी यादव लगातार दावा कर रहे हैं कि बिहार में बदलाव तय है और महागठबंधन की सरकार 14 नवंबर को बनने जा रही है. (Image: FE)
Tejashwi Yadav Chunav Parinam, Raghopur Election Results 2025: तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार को 14,532 वोटों से हराते हुए बिहार विधानसभा में अपनी सीट मजबूत कर ली है. चुनाव आयोग के अनुसार 32 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद तेजस्वी यादव को 1,18,597 वोट मिले, जबकि कड़ी टक्कर दे रहे बीजेपी प्रत्याशी सतीश कुमार को 1,04,065 वोट प्राप्त हुए.
सतीश कुमार वही हैं, जो 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी को हरा चुके हैं. सतीश कुमार ने 2010 में राबड़ी देवी को 13,000 वोटों से हराया था. तब सतीश को 64,222 वोट मिले थे, जबकि राबड़ी देवी को सिर्फ 51,216. सतीश कुमार ने तब जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था.
बिहार एग्जिट पोल
Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है. सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 121 से 141 सीटें मिल सकती हैं. महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिलने का अनुमान है. 243 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आकड़ा 122 है.
अन्य एग्जिट पोल
People’s Pulse Poll Survey
एनडीए : 133–159 सीटें
महागठबंधन : 75–101 सीटें
People’s Insight Survey
एनडीए : 133–148 सीटें
महागठबंधन : 87–102 सीटें
जैसे ही मतगणना आगे बढ़ेगी, राघोपुर के रुझान यह तय करेंगे कि तेजस्वी यादव अपनी परंपरागत सीट बचा पाते हैं या नहीं, और क्या महागठबंधन की परिवर्तन की उम्मीदें पूरी होती हैं या एनडीए एक बार फिर सत्ता की दौड़ में आगे निकल जाता है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us