scorecardresearch

Bihar Result Big Set Back : प्रशांत किशोर का फ्लॉप डेब्‍यू, क्या प्रशांत किशोर की जनसुराज को 2% भी नहीं मिले वोट?

Prashant Kishor Bihar Debut Flops : काउंटिंग शुरू होने के करीब 6 घंटे बाद तक प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज एक भी सीट पर लीड नहीं बना पाई है. ज्यादातर सीटों पर वह टॉप 3 से बाहर है.

Prashant Kishor Bihar Debut Flops : काउंटिंग शुरू होने के करीब 6 घंटे बाद तक प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज एक भी सीट पर लीड नहीं बना पाई है. ज्यादातर सीटों पर वह टॉप 3 से बाहर है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Prashant Kishor Jan Suraaj, Prashant Kishor Big Setback, Jan Suraaj Failed, Prashant Kishor Failed, Jan Suraaj Poor Performance Explained, Detailed Breakdown of Prashant Kishor’s Election Failure, Prashant Kishor Bihar Debut Flops

Prashant Kishor Jan Suraaj : जिन 2 मुख्य पार्टियों का वोट फीसदी इलेक्शन कमीशन ने नहीं दिया है, उनमें HAM और जनसुराज पार्टी है. (FE)

Jan Suraaj Poor Performance Explained : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) के नतीजे अब बहुत हद तक साफ होने लगे हैं. काउंटिंग शुरू होने के करीब 6 घंटे बाद तक प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज एक भी सीट पर लीड नहीं बना पाई है. ज्यादातर सीटों पर वह टॉप 3 से बाहर है. जबकि प्रशांत किशोर की पार्टी 200 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ी है. इलेक्शन कमीशन पर जन सुराज का मतदान फीसदी भी नहीं दिखा रहा, जबकि वेबसाइट पर नोटा को 1.83 फीसदी मत मिले हैं. तो क्या जुन सुराज को नोटा से भी कम वोट मिले. आखिर क्या वजह है कि पार्टी इतनी बुरी तरह फेल हुई.

Also Read : Bihar Chunav Results 2025 Live Update

किसका कितना वोट फीसदी (%)

दोपहर 1:30 बजे तक की बात करें तो वोट शेयर इस तरह से है : 

RJD : 22.99%
BJP : 21.19%
JDU : 18.87%
INC : 8.17%
LJPRV : 5.37%
CPI (ML)(L) : 3.16%
AIMIM : 1.89%
BSP : 1.48%
NOTA : 1.83%
OTH : 13.35%

Advertisment

2 मुख्य पार्टियों का वोट फीसदी गायब

जिन 2 मुख्य पार्टियों का वोट फीसदी इलेक्शन कमीशन ने नहीं दिया है, उनमें HAM और जनसुराज पार्टी है. शायद इनका वोट फीसदी अदर्स में दिखाया गया है. लेकिन क्लीयर नहीं है कि किस पार्टी को कितने वोट मिले. लेकिन बहुत से लोग मान रहे हैं कि जनसुराज को NOTA से भी कम वोट मिल सकते हैं. 

चौंकाने वाली बात यह है कि लिस्ट में आम आदमी पार्टी का 0.30 फीसदी, एनसीपी का 0.02 फीसदी, सीपीआई का 0.61 फीसदी वोट दिखाया गया है. इसके अलावा कुछ पार्टियों के 0.01 फीसदी वोट फीसदी भी दिख रहे हैं. 

प्रशांत किशोर : जन सुराज की हार की बड़ी 5 वजह

प्रशांत किशोर का खुद चुनाव न लड़ना
समय के साथ साथ कैंपेन सुस्‍त पड़ना
कमजोर संगठन 
ज्‍यादातर उम्‍मीदवार नए
जातीय समीकरणों को नहीं समझ पाए

इलेक्शन कमीशन : अब तक कौन कितने सीटों पर आगे

Bharatiya Janata Party - BJP : 91
Janata Dal (United) - JD(U) : 81
Rashtriya Janata Dal - RJD : 26
Lok Janshakti Party (Ram Vilas) - LJPRV  : 21
Indian National Congress - INC : 4
Hindustani Awam Morcha (Secular) - HAMS  : 5
AIMIM : 5
CPI(ML)(L) : 4

Bihar Election 2025