scorecardresearch

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद आरजेडी का पहला रिएक्शन, जनसेवा अंतहीन प्रक्रिया, गरीबों और दबे-कुचले वर्गों की आवाज उठाती रहेगी पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी हार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी ने कहा - जनसेवा एक अनवरत और अंतहीन प्रक्रिया है. इसमें उतार-चढ़ाव आना तय है. हार में विषाद नहीं और जीत में अहंकार नहीं.

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी हार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी ने कहा - जनसेवा एक अनवरत और अंतहीन प्रक्रिया है. इसमें उतार-चढ़ाव आना तय है. हार में विषाद नहीं और जीत में अहंकार नहीं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
RJD Tejashwi yadav Facebook

RJD Tejashwi Yadav: वोटों की गिनती के दौरान कई उतार-चढ़ाव के बावजूद राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने में सफल रहे. (Image: FB/@Tejashwiyadav)

RJD Responds After Major Bihar Poll Defeat: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आरजेडी भले ही सत्ता से दूर रह गई हो, लेकिन पार्टी ने साफ संकेत दे दिया है कि वह हतोत्साहित नहीं है. चुनावी नतीजों के बाद जहां कई राजनीतिक दल आरोप-प्रत्यारोप में उलझ जाते हैं, वहीं आरजेडी ने खुद को एक परिपक्व राजनीति वाली पार्टी के रूप में पेश करते हुए जनता के लिए अपने संकल्प और जिम्मेदारी को दोहराया है. सोशल मीडिया पर जारी बयान में पार्टी ने जीत-हार से ऊपर उठकर ‘जनसेवा’ को अपनी असली पहचान बताया है. 

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी पहली औपचारिक प्रतिक्रिया एक्स (X) पर साझा की. पार्टी ने कहा कि “जनसेवा एक अनवरत प्रक्रिया है, एक अंतहीन यात्रा है. इसमें उतार-चढ़ाव आना तय है. हार में विषाद नहीं और जीत में अहंकार नहीं!”

Advertisment

आरजेडी ने आगे लिखा कि वह गरीबों और दबे-कुचले वर्गों की पार्टी है और उनके बीच रहकर उनकी आवाज उठाती रहेगी.

Also read : Old Age Pension : 60 साल से ऊपर वालों के लिए अच्छी खबर, बिना फार्म भरे मिलेगी ओल्ड पेंशन, ऑफिस का चक्कर लगाने की झंझट खत्म

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 रिजल्ट

करीब 40 दिनों तक चली लंबी चुनावी प्रक्रिया के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजे शुक्रवार देर रात जारी कर दिए गए. 243 सीटों वाली विधानसभा में जेडीयू–बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 सीटों पर कब्जा जमाया है. वहीं आरजेडी-कांग्रेस की अगुवाई वाली महागठबंधन इस चुनाव में बुरी तरह पिछड़ गया और वह कुल 35 सीटों पर सिमट गया. वहीं एआईएमआईएम ने 5 सीटें और बसपा ने 1 सीट अपने नाम की हैं.

6 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई यह चुनावी प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न होने के बाद अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंची. चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार दलों की स्थिति इस प्रकार रही:

एनडीए गठबंधनमहागठबंधन
पार्टीमिलीं सीटेंपार्टीमिलीं सीटें
बीजेपी89आरजेडी25
जेडीयू85कांग्रेस6
लोजपा (आरवी)19भाकपा (माले) लिबरेशन2
हम (एस)5सीपीएम1
आरएलएम4आईआईपी1
सीपीआई0
वीआईपी0
कुल20235
अन्य दल
एआईएमआईएम5
बसपा1

Tejashwi Yadav Bihar Assembly Elections Bihar Election Bihar Bihar Election 2025