/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/14/bihar-nitish-modi-win-ani-2025-11-14-15-22-26.jpg)
Bihar Election Result 2025 : बिहार चुनाव 2025 में एनडीए की जीत का जश्न मनाते समर्थक (Photo : ANI)
Bihar Election Result 2025 : NDA Bihar Election Victory Analysis : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ी, एनडीए की हवा, तेज आंधी में बदलती गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले गठबंधन के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के पीछे कई वजहें रहीं, लेकिन ऐसा लगता है कि महिलाओं को सीधे 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की योजना ने गेमचेंजर का काम किया. आइए समझते हैं कि आखिर इसके साथ ही वो कौन से 5 बड़े कारण हैं जिनके चलते एनडीए को इतनी प्रचंड जीत मिली.
1. महिलाओं के खाते में सीधे 10,000 रुपये, बना सबसे बड़ा भरोसा (Direct Cash Transfer Scheme)
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने चुनाव से ठीक पहले हर घर में चर्चा छेड़ दी. इस योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये सीधे भेजे गए. यह राशि केवल सहायता नहीं थी, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की कोशिश थी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमारऔर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस संयुक्त पहल ने महिलाओं में भरोसा जगाया कि सरकार उनकी जरूरतों को समझती है. ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक, इस स्कीम ने असल असर दिखाया और महिलाओं ने एनडीए के पक्ष में मजबूत वोट दिया. (Women Empowerment Scheme Bihar)
2. ‘डबल इंजन सरकार’ पर लोगों का भरोसा (Double Engine Government)
नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी का संयुक्त नेतृत्व बिहार के मतदाताओं को स्थिरता का भरोसा देता है. लोगों को लगा कि केंद्र और राज्य में एक जैसी सरकार रहने से योजनाएं तेजी से जमीन पर उतरती हैं.
वोटरों ने बदलाव के बजाय निरंतरता को चुना और माना कि बिहार के विकास की रफ्तार इसी तरह तेज रह सकती है. (Development Model Bihar)
3. विकास का ठोस एजेंडा (Bihar Development Agenda)
एनडीए ने चुनाव प्रचार में बड़े-बड़े वादों की जगह उन कामों को बताया जो जमीन पर दिखते हैं. ग्रामीण सड़कों का विस्तार, बिजली की बेहतर उपलब्धता, नए रोजगार कार्यक्रम और कल्याणकारी योजनाओं की सीधी पहुंच — इन सबने लोगों को भरोसा दिलाया कि यह गठबंधन सिर्फ बोलता नहीं, काम भी करता है.
विकास-केंद्रित यह संदेश वोटरों तक साफ तौर पर पहुंचा. (Infrastructure Development Bihar)
Also read : ANANT SINGH Result : मोकामा में अनंत सिंह रिकॉर्ड जीत की ओर, वीणा देवी से 25,000 वोटों की बनाई बढ़त
4. मजबूत गठबंधन, सही सामाजिक समीकरण (NDA Alliance Strategy)
बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी (RV) ने मिलकर ऐसी रणनीति बनाई कि वोट बंटने की गुंजाइश ही नहीं रही. कई सीटों पर यह तालमेल एनडीए को निर्णायक बढ़त दिलाने में असरदार साबित हुआ.
इसके साथ ही, महिलाएं, स्वयं सहायता समूह, छोटे उद्यमी और ग्रामीण परिवार — इन सभी वर्गों को जोड़ने के लिए खास अभियान चलाए गए. सीधे बैंक खाते में राशि भेजने वाला DBT मॉडल इस outreach का सबसे मजबूत हिस्सा रहा. (Bihar NDA Alliance)
5. जरूरतमंदों को आर्थिक मजबूती (Economic Empowerment in Bihar)
सिर्फ 10,000 रुपये की सहायता ही नहीं, बल्कि विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांगों की पेंशन की रकम भी तीन गुना की गई. इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं के उद्यम को बढ़ावा देने के लिए "जीविका निधि" भी शुरू की गई. इन तमाम कदमों की वजह से महिलाओं के साथ ही साथ तमाम जरूरतमंदों को लगा कि नीतीश कुमार की सरकार केवल चुनावी वादे नहीं कर रही, बल्कि वाकई उनके जीवन में सुधार लाने की कोशिश करती रही है. महिलाओं की अगुवाई वाले लाभार्थियों के इस वोट बैंक ने एनडीए की ताकत बढ़ाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. (Women Welfare Schemes Bihar)
एनडीए की यह ऐतिहासिक जीत किसी एक वजह से नहीं, बल्कि नेतृत्व, विकास, गठबंधन और खासकर महिलाओं की आर्थिक मजबूती जैसे फैक्टर्स के मेल से बनी. लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि महिलाओं को 10,000 रुपये की सीधी मदद ने चुनाव की दिशा मोड़ दी और एनडीए को जबरदस्त बढ़त दिलाई. (Bihar Election 2025)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us