/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/14/modi-in-delhi-bjp-hq-pti-bihar-vidhan-sabha-chunav-results-2025-live-update-2025-11-14-19-41-26.jpg)
Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 Live: बिहार में एनडीए की जीत के बाद दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच पीएम मोदी. (Photo : PTI)
Bihar Election Results 2025 LIVE : बिहार विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद ये तो तय हो गया है कि राज्य में एक बार फिर एनडीए की ही सरकार बनेगी. लेकिन इस जीत में बीजेपी को जेडीयू के मुकाबले ज्यादा सीटें मिलने के बाद ये सवाल उठने लगा है कि क्या इस बार भी राज्य में नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलेगी या फिर बीजेपी अपने किसी नेता को पटना की गद्दी पर बिठाना पसंद करेगी?
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए हुए चुनाव के तहत 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ था. जिसके बाद आज यानी 14 नवंबर की सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई. जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, एनडीए की सीटों में इजाफा होता गया. फिलहाल एनडीए के सभी घटक दलों को मिलाकर गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है. जबकि महागठबंधन का आंकड़ा 40 से भी नीचे रुक गया है.
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए इस बार कुल 2,616 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
कौन सी पार्टी कितने सीटों पर लड़ा है चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के तहत बीजेपी और जेडीयू ने 101–101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 29 सीटों, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) ने 6 सीटों, और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ा है.
वहीं महागठबंधन की बात करें तो प्रमुख घटक दलों में राजद (RJD) ने 143 सीटों पर और कांग्रेस ने 61 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं. साथी दलों में वीआईपी 12 सीटों, सीपीआई(एमएल) 20 सीटों, सीपीआई 8 सीटों, सीपीएम 4 सीटों और आईआईपी 2 सीटों पर चुनाव मैदान में रहा. इनमें से करीब 11 सीटों पर महागठबंधन के सदस्य दल आमने-सामने भी रहे. कुछ जगहों पर नामांकन रद्द होने के बाद निर्दलीय या छोटी पार्टियों के उम्मीदवारों को समर्थन भी दिया गया.
2020 के बिहार चुनाव के नतीजे
2020 के विधानसभा चुनाव में NDA ने 125 सीटों पर जीत हासिल करके सत्ता हासिल की थी. इसमें BJP को 74 सीटें मिली थीं, जबकि JD(U) की 43 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. जीतनराम मांझी की पार्टी HAM के खाते में 4 सीटें आई थीं. कड़े मुकाबले में महागठबंधन में शामिल दलों को कुल 110 सीटें मिली थीं, जिसमें RJD को सबसे ज्यादा 75 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इसके बाद कांग्रेस को 19, CPI-ML को 12 सीटें मिली थीं. वहीं CPI और CPM के खाते में 2-2 सीटें आई थीं.
Bihar Election Results 2025 LIVE : Bihar Assembly Election Results 2025 constituency wise, seat wise and candidate wise on financialexpress.com. Check here for the Bihar Vidhan Chunav result and the full winning candidates list party-wise alongwith runner up candidates. Election Commission of India to announce Bihar Election 2025 result today on eci.gov.in.
- Nov 14, 2025 19:55 IST
Bihar Election Results 2025 Live : बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है -मोदी
Bihar Election Results 2025 Live : पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी बना दिया है. उन्होंने कहा कि अब हम बंगाल से भी जंगलराज को उखाड़ फेकेंगे.
- Nov 14, 2025 19:47 IST
Bihar Election Results 2025 Live : ये कांग्रेस MMC यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस है - मोदी
Bihar Election Results 2025 Live : पीएम मोदी ने कहा, ये कांग्रेस सिर्फ निगेटिव राजनीति करती है, देश की बजाय देश के दुश्मनों के एजेंडे को आगे लाती है. उन्होंने कहा, मैं बड़ी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि ये कांग्रेस MMC - यानी मुस्लिम लीगी, माओवादी कांग्रेस है.
- Nov 14, 2025 19:45 IST
Bihar Election Results 2025 Live : हमारे जितने विधायक एक चुनाव में जीते, उतने कांग्रेस 6 चुनावों में नहीं जिता पाई - मोदी
Bihar Election Results 2025 Live : पीएम मोदी ने कहा कि हमारे जितने विधायक इस एक चुनाव में जीते हैं, उतने कांग्रेस पिछले 6 चुनावों में नहीं जिता पाई है.
- Nov 14, 2025 19:44 IST
Bihar Election Results 2025 Live : हम बिहार को विकसित बनाएंगे, देश को विकसित बनाएंगे - पीएम मोदी
Bihar Election Results 2025 Live : पीएम मोदी ने बिहार में जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में दिए भाषण में कहा कि हम बिहार को विकसित बनाएंगे, देश को विकसित बनाएंगे.
- Nov 14, 2025 19:36 IST
Bihar Election Results 2025 Live : बिहार के लोगों ने वंशवाद की जगह विकासवाद की राजनीति को महत्व दिया है - पीएम मोदी
Bihar Election Results 2025 Live : पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने वंशवाद की जगह विकासवाद की राजनीति को महत्व दिया है.
- Nov 14, 2025 19:35 IST
Bihar Election Results 2025 Live : रेड कॉरिडोर और आतंक के दिन अब इतिहास बन गए हैं - पीएम मोदी
Bihar Election Results 2025 Live : पीएम मोदी ने लेफ्ट पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि रेड कॉरिडोर और आतंक के दिन अब इतिहास बन गए हैं.
- Nov 14, 2025 19:33 IST
Bihar Election Results 2025 Live : पीएम मोदी ने कहा, तुष्टिकरण की जगह अब संतुष्टिकरण ने ले ली है
पीएम मोदी ने कहा, तुष्टिकरण की जगह अब संतुष्टिकरण ने ले ली है. देश के लोग अब सिर्फ विकास चाहते हैं, तेज विकास चाहते हैं.
- Nov 14, 2025 19:32 IST
Bihar Election Results 2025 Live : झूठ हारता है, जन-विश्वास जीतता है. जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी - पीएम मोदी
Bihar Election Results 2025 Live : पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में दिए अपने भाषण में विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा - झूठ हारता है, जन-विश्वास जीतता है. जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी.
- Nov 14, 2025 19:31 IST
बिहार के लोगों ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट किया - पीएम मोदी
Bihar Election Results 2025 Live : बिहार के लोगों ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट किया है.लोकतंत्र की पवित्रता के लिए इसका महत्व होता है. सभी दलों को मतदाता सूची शुद्धिकरण में योगदान करना चाहिए, ताकि मतदाता सूची का शत-प्रतिशत शुद्धिकरण हो सके.
- Nov 14, 2025 19:26 IST
Bihar Election Results 2025 Live : बिहार ने एक नया MY समीकरण दिया - पीएम मोदी
Bihar Election Results 2025 Live : पीएम मोदी ने कहा, आज बिहार देश के उन राज्यों में है, जहां सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या है, और इनमें हर धर्म और हर जाति के युवा शामिल हैं. उनकी इच्छा, उनकी आकांक्षा और उनके सपनों ने जंगलराज वाले पुराने और सांप्रदायिक MY Formula को ध्वस्त कर दिया है...बिहार की जनता ने इस चुनाव में एक नया और सकारात्मक MY समीकरण दिया है. ये MY समीकरण है - महिला और युवा.
- Nov 14, 2025 19:24 IST
Bihar Election Results 2025 Live : पीएम मोदी बोले - जय छठी मैया...बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया
बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत में ही कहा, "जय छठी मैया, ये प्रचंड जीत, अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है."
#BiharElections | Delhi: "Jai Chhathi Maiya, yeh prachand jeet, atoot vishwas, Bihar ke logo ne bilkul garda uda diya hai, " says Prime Minister Narendra Modi as he begins his address to celebrate the NDA's victory in the Bihar elections. pic.twitter.com/zSam0FYoHO
— ANI (@ANI) November 14, 2025 - Nov 14, 2025 19:10 IST
Maithili Thakur Wins : अलीनगर में मैथिली ठाकुर की जीत, RJD उम्मीदवार को 11,730 वोट से हराया
Bihar Election Results 2025 Live : लोकप्रिय गायिका और भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर अलीनगर से 11,730 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गई हैं. उन्होंने अपने पहले ही चुनाव में आरजेडी नेता बिनोद मिश्रा को हराकर ये जीत हासिल की है.
/financial-express-hindi/media/post_attachments/12b3311d-203.jpg)
- Nov 14, 2025 19:05 IST
Bihar Election Results 2025 Live : राजनाथ सिंह, अमित शाह और नड्डा ने किया पीएम मोदी का अभिनंदन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभिनंदन किया.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi felicitated by Union Minister and BJP National President JP Nadda, Defence Minister Rajnath Singh, Union Home Minister Amit Shah at the party headquarters in Delhi
— ANI (@ANI) November 14, 2025
The National Democratic Alliance (NDA) is set to secure a historic win in… pic.twitter.com/0AUrLuQ4MK - Nov 14, 2025 18:56 IST
Bihar Election Results 2025 Live : दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
Bihar Election Results 2025 Live : बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं की विशाल भीड़ ने उनका भव्य स्वागत किया.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi greets party workers and leaders as he arrives at the party headquarters
— ANI (@ANI) November 14, 2025
The National Democratic Alliance (NDA) is set to secure a historic win in Bihar #BiharElection2025pic.twitter.com/K6yNMLjKIz - Nov 14, 2025 18:48 IST
SAMRAT CHOUDHARY Wins : सम्राट चौधरी जीते, आरजेडी के अरुण कुमार को 45,843 वोटों से हराया
TARAPUR Bihar Election Result 2025 : बिहार के उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी के बड़े नेता सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार अरुण कुमार (ARUN KUMAR) को 45,843 वोटों से हराया.
- Nov 14, 2025 18:35 IST
Bihar Election Results 2025 Live : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे. पीएम मोदी भी जल्द ही बीजेपी मुख्यालय पहुंचने वाले हैं. जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है.
#WATCH | Delhi: Defence Minister Rajnath Singh greets party workers and leaders as he arrives at the party headquarters
— ANI (@ANI) November 14, 2025
The National Democratic Alliance (NDA) is set to secure a historic win in Bihar
#BiharElection2025pic.twitter.com/bozRozOaNo - Nov 14, 2025 18:31 IST
Bihar Election Results 2025 Live : मनोज तिवारी ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर गाया गाना
भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी नेताओं के जश्न के बीच गाना गाया. बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता मुख्यालय में पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं.
#WATCH | Delhi: BJP MP and singer Manoj Tiwari sings a song as the party leaders celebrate at the party headquarters
— ANI (@ANI) November 14, 2025
The National Democratic Alliance (NDA) is set to secure a historic win in Bihar #BiharElection2025pic.twitter.com/dkASD6YbAF - Nov 14, 2025 18:27 IST
Bihar Election Results 2025 Live : बिहार में बंपर जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका अभिवादन किया.
#WATCH | Delhi: Union Minister and BJP National President JP Nadda greets party workers and leaders as he arrives at the party headquarters
— ANI (@ANI) November 14, 2025
The National Democratic Alliance (NDA) is set to secure a historic win in Bihar#BiharElection2025pic.twitter.com/VaSBrZ6fFi - Nov 14, 2025 18:25 IST
Bihar Election Results 2025 Live : दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
एनडीए की बिहार में ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे और वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया.
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah greets party workers and leaders as he arrives at the party headquarters
— ANI (@ANI) November 14, 2025
The National Democratic Alliance (NDA) is set to secure a historic win in Bihar #BiharElection2025pic.twitter.com/jafQ8EtDxo - Nov 14, 2025 18:04 IST
Bihar Election Results 2025 Live : पीएम मोदी ने कहा- ये सुशासन, विकास, जन-कल्याण और सामाजिक न्याय की जीत
PM Modi on NDA Victory : पीएम मोदी ने बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत को सुशासन, विकास, जन-कल्याण और सामाजिक न्याय की जीत बताया है. उन्होंने इस जीत के लिए बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए परिवार के सहयोगी चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को हार्दिक बधाई दी है. मोदी ने कहा कि यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा.
एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2025 - Nov 14, 2025 17:57 IST
Bihar Election Results 2025 Live : राघोपुर में तेजस्वी यादव जीत की ओर, 29 वें राउंड के बाद 13,880 वोटों से आगे
RAGHOPUR Election 2025 : बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट पर तेजस्वी यादव जीत की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं. यहां 31 में से 29 राउंड की गिनती पूरी हो गई है, जिसके बाद तेजस्वी यादव ने 13,880 वोटों की सुरक्षित लीड ले ली है. उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार को 29वें राउंड तक 1,02,587 वोट मिले थे, जबकि तेजस्वी यादव 1,16,467 वोट हासिल करके आगे चल रहे थे.
- Nov 14, 2025 17:53 IST
CHAPRA Election Result 2025 : छपरा से खेसारी यादव पीछे, छोटी कुमारी 6153 वोटों से आगे
CHAPRA Election Result 2025 : बिहार की छपरा विधानसभा सीट पर खेसारी यादव के नाम से मशहूर लोक गायक शत्रुघन यादव (SHATRUGHAN YADAV) वोटों की गिनती में पीछे चल रहे हैं. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे खेसारी यादव को 14 राउंड की गिनती पूरी होने तक 41,313 वोट मिले थे. जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहीं बीजेपी उम्मीदवार छोटी कुमारी (CHHOTI KUMARI) को 47,466 वोट मिले थे. यानी 14वें राउंड तक खेसारी यादव 6,153 वोटों से पीछे चल रहे थे.
/financial-express-hindi/media/post_attachments/dc55360f-249.jpg)
- Nov 14, 2025 16:51 IST
Bihar Election Results 2025 Live : तेजस्वी यादव कड़े मुकाबले में सुरक्षित बढ़त की ओर, 25वें राउंड में 13, 903 वोट से आगे
Bihar Election Results 2025 Live : बिहार की राघोपुर (RAGHOPUR) विधानसभा सीट पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (TEJASHWI PRASAD YADAV) कांटे की टक्कर में धीरे-धीरे सुरक्षित बढ़त की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं. वोटों की गिनती के 25वें राउंड में वे अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के सतीश कुमार (SATISH KUMAR) के मुकाबले 13,903 वोटों से आगे हो गए हैं. सुबह 8 बजे से जारी मतगणना में तेजस्वी यादव काफी देर तक पीछे चल रहे थे. लेकिन अब उनकी बढ़त का दायरा बढ़ने से आरजेडी समर्थकों को कुछ राहत मिली होगी. हालांकि बिहार चुनाव में तेजस्वी की अगुवाई वाले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है.
- Nov 14, 2025 16:33 IST
Bihar Election Results 2025 Live : तेजस्वी यादव अब 8629 वोटों से आगे, 22वें राउंड में सुधरे आंकड़े
Bihar Election Results 2025 Live : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी बढ़त में और इजाफा कर लिया है. वोटों की गिनती के 22वें राउंड के बाद वे 8629 वोटों से आगे हो गए हैं. जबकि 21वें राउंड के अंत में उन्हें 4937 वोटों की बढ़त हासिल थी. 22वें राउंड के बाद तेजस्वी को मिले वोटों की संख्या 88,307 है, जबकि उन्हें टक्कर दे रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता सतीश कुमार (SATISH KUMAR) को 79,678 वोट मिले हैं.
- Nov 14, 2025 16:20 IST
Bihar Election Results 2025 Live : तेजस्वी यादव को 21 वें राउंड के बाद मिली बढ़त, फिलहाल 4937 वोट से आगे
Bihar Election Results 2025 Live : बिहार विधानसभा चुनाव में काफी देर से पीछे चल रहे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव फिलहाल आगे हो गए हैं. वोटों की गिनती के 21 वें राउंड के बाद उन्हें 81,971 वोट मिले हैं और जबकि बीजेपी नेता सतीश कुमार (SATISH KUMAR) को 77,034 वोट मिले हैं. यानी फिलहाल तेजस्वी 4937 वोटों से आगे चल रहे हैं.
- Nov 14, 2025 16:15 IST
Bihar Election Results 2025 Live : एनडीए की भारी जीत के बाद किसे मिलेगा सीएम का ताज?
Bihar Election Results 2025 Live : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की आंधी चली है. बीजेपी को 95 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 85 सीटें जीतने की ओर बढ़ रहीहै. एनडीए के सभी घटक दलों को मिला दें, तो आंकड़ा 207 पर पहुंच रहा है. इस बंपर जीत से बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनना तय हो गया है. लेकिन तमाम आंकड़े सामने आने के बाद एक नया सवाल पूछा जा रहा है. सवाल ये कि बिहार में इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिलेगी? क्या नीतीश कुमार 10वीं बार यह जिम्मेदारी संभालेंग या फिर बीजेपी की बढ़ी हुई ताकत के कारण इस समीकरण में कोई बदलाव हो सकता है? क्या बीजेपी इस बार मुख्यमंत्री का पद अपने पास रखने का फैसला कर सकती है?
- Nov 14, 2025 14:42 IST
Bihar Election Results 2025 Live : तेजस्वी यादव की सीट मुश्किल में फंसी, फिलहाल 4829 वोटों से पीछे
Bihar Election Results 2025 Live : चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 11वें राउंड की गिनती होने तक 4829 वोटों से पीछे चल रहे थे. उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी के सतीश कुमार को अब तक 44,929 वोट मिले हैं, जबकि तेजस्वी को सिर्फ 40,100 वोट ही मिल पाए हैं.
/financial-express-hindi/media/post_attachments/98614c64-bc6.jpg)
- Nov 14, 2025 14:36 IST
Bihar Election Results 2025 Live : तारापुर में सम्राट चौधरी 22738 वोटों से आगे
Bihar Election Results 2025 Live : मतगणना के ताजा रुझानों में तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी 22,738 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं. 18 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के सम्राट चौधरी को 74,435 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी उम्मीदवार अरुण कुमार को 49,059 मत प्राप्त हुए हैं.
- Nov 14, 2025 14:10 IST
Bihar Election Results 2025 Live : नीतीश सरकार के मंत्रियों का अपनी सीटों पर हाल
- सुपौल में जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव (ऊर्जा मंत्री) 9 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के मिन्नतुल्लाह रहमानी से 7083 वोटों के अंतर से आगे
- झंझारपुर में बीजेपी के नीतीश मिश्रा (उद्योग मंत्री) 15 राउंड की काउंटिंग के बाद CPI उम्मीदवार राम नारायण यादव से 32601 वोटों के अंतर से आगे
- धमदाहा में जदयू की लेशी सिंह (खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री) 9 राउंड की काउंटिंग के बाद आरजेडी उम्मीदवार संतोष कुमार से 18529 वोटों के अंतर से आगे
- फुलपरास में जदयू की शीला मंडल (परिवहन मंत्री) 18 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार सुबोध मंडल से 8938 वोटों के अंतर से आगे
- चैनपुर में जदयू के मोहम्मद जमा खान (अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री) 10 राउंड की गिनती के बाद आरजेडी उम्मीदवार वृज किशोर विंद से 3710 वोटों के अंतर से आगे
- सरायरंजन में जदयू के विजय कुमार चौधरी (जल संसाधन मंत्री) 11 राउंड की गिनती के बाद आरजेडी उम्मीदवार अरविन्द कुमार सहनी से 7469 वोटों के अंतर से आगे
- Nov 14, 2025 13:58 IST
Bihar Election Results 2025 Live : तेजस्वी यादव 3230 वोट से पीछे, फिर चौंकाएंगे बीजेपी के सतीश कुमार ?
Bihar Election Results 2025 Live : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपनी राघोपुर सीट पर एक बार फिर पिछड़ गए हैं. 10वें राउंड गिनती के बाद वे बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार के मुकाबले 3230 वोटों से पीछे चल रहे थे. सतीश कुमार ने 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और तेजस्वी की मां राबड़ी देवी को हराकर सबको चौंकाया था. तब उन्होंने ये कमाल जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़कर किया था. क्या इस बार वे तेजस्वी के खिलाफ अपना वही चौंकाने वाला प्रदर्शन दोहराने जा रहे हैं?
/financial-express-hindi/media/post_attachments/01f511e9-567.jpg)
/financial-express-hindi/media/post_attachments/b7a9134e-2f3.jpg)
- Nov 14, 2025 13:50 IST
Bihar Election Results 2025 Live : बिहार में NDA को 201 सीटों पर बढ़त, 2010 के प्रदर्शन को दोहराने की तैयारी?
Bihar Election Results 2025 Live : बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाला NDA इस बार 200 के पार पहुंचता नजर आ रहा है. ताजा आंकड़ों में एनडीए को 201 सीटों पर बढ़त मिली है, जो 2010 के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से सिर्फ 5 सीट कम है. एनडीए में बीजेपी 91 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है, जबकि जेडीयू 81 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है. चिराग पासवान की एलजेपी - राम विलास को 21 सीटों पर बढ़त हासिल है.
- Nov 14, 2025 13:07 IST
Bihar Election Result Live : बिहार के रुझानोें पर दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, कहा - मैनुपुलेटेड SIR, EVM का कमाल
Bihar Election Result Live : बिहार चुनाव नतीजों के सियासी माहौल के बीच अब मध्य प्रदेश से भी बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट कर चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका बयान उस व्यापक बहस को और तेज कर देता है, जिसमें हाल के वर्षों में मतदाता सूची संशोधन और ईवीएम की पारदर्शिता बार-बार केंद्र में रही है.
दिग्विजय सिंह ने लिखा कि उनका “शक सही साबित हुआ” क्योंकि, उनके अनुसार, लगभग 62 लाख वोट काटे गए और 20 लाख नए जोड़े गए, जिनमें से 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे बढ़ा दिए गए. उन्होंने आरोप लगाया कि काटे गए वोटों का बड़ा हिस्सा गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यक समुदाय से था. उन्होंने यह भी कहा कि ईवीएम को लेकर उनकी शंका अब भी बनी हुई है.
जो मेरा शक था वही हुआ। 62 लाख वोट कटे 20 लाख वोट जुड़े उसमें से 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे बड़ा दिए गए। अधिकांश वोट गरीबों के दलितों के अल्प संख्यक वर्ग के कटे। उस पर EVM पर तो शंका बनी हुई है। @INCIndia को अपने संघटन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज का चुनाव मतदान केंद्र… https://t.co/6Y5FdQxkrI
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) November 14, 2025कांग्रेस संगठन पर बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने सुझाव दिया कि पार्टी को अपने ढांचे को और मजबूत करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि “आज का चुनाव रैली-सभा का नहीं, बल्कि मतदान केंद्रों पर सघन जनसंपर्क का है,” और कांग्रेस को इसी दिशा में अपनी रणनीति तैयार करनी चाहिए.
अंत में उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं, लेकिन उनके पोस्ट ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और राजनीतिक दलों की जिम्मेदारियों पर एक नई बहस शुरू कर दी है.
- Nov 14, 2025 12:58 IST
Bihar Election Result Live : बिहार के रुझानों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश का आया बयान
Bihar Election Result Live : बिहार चुनाव नतीजों के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में जो खेल SIR ने किया है, वह अब पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और अन्य राज्यों में नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साज़िश का भंडाफोड़ हो चुका है. अखिलेश यादव ने दावा किया कि अब वे भाजपा को यह खेल आगे नहीं खेलने देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि CCTV की तरह उनका PPTV, यानी पीडीए प्रहरी, पूरी तरह सजग रहकर भाजपा की हर चाल को नाकाम करेगा.
बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 14, 2025 - Nov 14, 2025 12:47 IST
Bihar Election Result Live : राघोपुर का सस्पेंस बरकरार, तेजस्वी यादव अपनी सीट पर फिर पिछड़े
Bihar Election Result Live : तेजस्वी यादव की राघोपुर की विधानसभा सीट पर सस्पेंस बरकरार है. महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार वोटों की गिनती में एक बार फिर से पिछड़ गए हैं. 7वें राउंड के बाद अपडेट किए आंकड़ों के मुताबिक तेजस्वी यादव को 26,963 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के सतीश कुमार 27,306 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. यानी तेजस्वी फिलहाल 343 वोटों से पीछे हैं.
/financial-express-hindi/media/post_attachments/58f19368-14e.jpg)
- Nov 14, 2025 12:33 IST
Bihar Election Result Live : तेजस्वी यादव कांटे की टक्कर में 219 वोटों से आगे
Bihar Election Result Live : राघोपुर में छठें राउंड की गिनती में तेजस्वी यादव के आंकड़े में कुछ सुधार हुआ है और अब वो बीजेपी के सतीश कुमार से 219 वोटों से आगे हो गए हैं. 5वें राउंड तक वे 106 वोटों से पीछे चल रहे थे. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद 6ठें राउंड के आंकड़ों के मुताबिक तेजस्वी यादव को 23, 531 वोट मिले हैं, जबकि सतीश कुमार को 23,312 वोट हासिल हुए हैं. हालांकि अब भी वोटों का अंतर काफी कम है. जिसका मतलब ये है कि ये आंकड़ा आने वाले राउंड में किसी भी तरफ झुक सकता है.
- Nov 14, 2025 12:23 IST
Bihar Election Result Live : मैथिली ठाकुर अलीनगर में आगे, RJD के बिनोद मिश्रा 8906 वोट से पीछे
MAITHILI THAKUR Election Result Live : गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर (ALINAGAR) में बढ़त बनाए हुए हैं. बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं मैथिली ठाकुर को अब तक 25,764 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी के बिनोद मिश्रा को अब तक 16,858 वोट ही हासिल हुए हैं. इस तरह से मैथिली ठाकुर फिलहाल 8906 वोटों से आगे चल रही हैं./financial-express-hindi/media/post_attachments/3ddda68b-6f1.jpg)
- Nov 14, 2025 12:07 IST
Bihar Election Result Live : तेजस्वी यादव अब भी राघोपुर में 106 वोटों से पीछे
Bihar Election Result Live : पांचवें राउंड की गिनती के बाद राघोपुर में तेजस्वी यादव बीजेपी के सतीश कुमार से अब भी 106 वोटों से पीछे चल रहे हैं. अब तक सतीश कुमार को 20,158 वोट मिले हैं, जबकि तेजस्वी यादव को 20,052 वोट हासिल हुए हैं. सतीश कुमार इससे पहले 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और तेजस्वी की मां राबड़ी देवी को 13,000 वोटों से हराकर बड़ी सनसनी मचा चुके हैं. उस चुनाव में सतीश कुमार को 64,222 वोट मिले थे, जबकि राबड़ी देवी को 51,216 वोट मिले थे. उस समय सतीश कुमार ने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था.
- Nov 14, 2025 11:33 IST
Bihar Election Result Live : तेजस्वी यादव अब राघोपुर में 3000 वोटों से पीछे, क्या इस बार फंसेगी सीट
Bihar Election Result Live : तेजस्वी यादव चौथे राउंड की गिनती के बाद राघोपुर में और पिछड़ गए हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल वे बीजेपी के सतीश कुमार के मुकाबले 3016 वोटों से पीछे चल रहे हैं. सतीश कुमार को अब तक 17,599 वोट मिले हैं, जबकि तेजस्वी को 14,583 वोट ही मिले हैं.
सतीश कुमार इससे पहले 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और तेजस्वी की मां राबड़ी देवी को 13,000 वोटों से हराकर सनसनी मचा दी थी. तब सतीश को 64,222 वोट मिले थे, जबकि राबड़ी देवी को सिर्फ 51,216. सतीश कुमार ने तब जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था.
- Nov 14, 2025 11:18 IST
Bihar Election Result Live : तेजस्वी यादव राघोपुर में पीछे, बीजेपी के सतीश कुमार 1200 वोट से आगे
Bihar Election Result Live : महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपने चुनाव क्षेत्र राघोपुर (RAGHOPUR) में फिलहाल पीछे चल रहे हैं. यहां बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार 1273 वोटों से आगे चल रहे हैं. तेजस्वी यादव का पिछड़ना फिलहाल बिहार चुनाव की सबसे बड़ी खबर है.
- Nov 14, 2025 11:12 IST
Bihar Election Result Live : प्रशांत किशोर की पार्टी को सिर्फ 2 सीटों पर मिली बढ़त
Bihar Vidhan Sabha Chunav Parinam Live : बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रही प्रशांत किशोर की पार्टी अब तक सिर्फ दो सीटों पर आगे चल रही है. ये 2 सीटें हैं, चनपटिया और करगहर.
- Nov 14, 2025 11:09 IST
Bihar Vidhan Sabha Result Live : छपरा में खेसारी लाल यादव पीछे
बिहार की छपरा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव करीब 950 वोटों से पीछे चल रहे हैं. आरजेडी ने खेसारी उर्फ शत्रुघ्न यादव को अंतिम समय में टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था. इस सीट पर पहले उनकी पत्नी चंदा देवी के चुनाव लड़ने की चर्चा थी. शुरुआत रुझान में खेसारी कुछ देर तक बीजेपी की उम्मीदवार छोटी कुमारी से आगे चल रहे थे. लेकिन लेटेस्ट ट्रेंड में वे पीछे चल रहे हैं.
- Nov 14, 2025 11:07 IST
Bihar Election Result 2025 Live : बिहार चुनाव में BJP और RJD की सीटों में भारी अंतर लेकिन वोट शेयर लगभग बराबर
Bihar Election Result 2025 Live : बिहार चुनाव में BJP फिलहाल और RJD की सीटों में भारी अंतर है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी फिलहाल 78 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आरजेडी सिर्फ 34 सीटों पर आगे है. लेकिन दोनों दलों के वोट शेयर फिलहाल लगभग बराबर हैं. बीजेपी को जहां 22.41 फीसदी वोट मिले हैं, वहीं आरजेडी को 22.69 फीसदी वोट मिले हैं. यानी सीटों में काफी पीछे होने के बावजूद आरजेडी वोट प्रतिशत में थोड़ा आगे है. इसकी एक वजह ये है कि आरजेडी ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा है. वहीं बीजेपी ने 101 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं. यानी आरजेडी के 22.69 फीसदी वोट 143 सीटों पर बंट गए, वहीं बीजेपी के 22.41 फीसदी वोट 101 सीटों पर केंद्रित होने की वजह से ज्यादा कारगर साबित हुए.
- Nov 14, 2025 10:54 IST
Bihar Election Result 2025 Live : एनडीए को 190 सीटों पर बढ़त, महागठबंधन 50 पर सिमटने की ओर
Bihar Election Result 2025 Live : बिहार चुनाव में एनडीए भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है, जबकि महागठबंधन को बहुत बड़ा झटका लगा है. मौजूदा रुझानों के मुताबिक एनडीए को कुल मिलाकर 190 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि महागठबंधन भारी नुकसान के साथ 50 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है.
- Nov 14, 2025 10:25 IST
Bihar Election Result 2025 Live : एनडीए को 160 सीटों पर बढ़त, महागठबंधन 77 पर सिमटा
Bihar Election Result 2025 Live : बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में नीतीश कुमार की अगुवाई वाले सत्ताधारी गठबंधन को
एनडीए को 160 सीटों पर बढ़त मिल गई है, जबकि विपक्षी दलों का महागठबंधन 77 पर सिमटता नजर आ रहा है.
- Nov 14, 2025 10:14 IST
Bihar Election Result 2025 Live : जेडीयू 63, बीजेपी 61 सीटों पर आगे, आरजेडी को 34 सीटों पर बढ़त
Bihar Election Result 2025 Live : चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आ रहे रुझानों के मुताबिक फिलहाल JD(U) 63 सीटों पर आगे हैं, जबकि बीजेपी को 61 सीटों पर बढ़त मिली हुई है. एनडीए में शामिल अन्य दलों में एलजेपी 17 और HAMS 4 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं महागठबंधन में RJD को 34 और कांग्रेस को 10 सीटों पर बढ़त मिली हुई है. इसके अलावा CPI(ML)(L) तीन और सीपीएम 1 सीट पर आगे है. मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी भी एक सीट पर आगे है.
- Nov 14, 2025 09:58 IST
Bihar Election Result 2025 Live : विजय सिन्हा लखीसराय में मामूली अंतर से पीछे, कांग्रेस उम्मीदवार ने बनाई बढ़त
Bihar Election Result 2025 Live : उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (VIJAY KUMAR SINHA) शुरुआती रुझानों में फिलहाल मामूली अंतर से पीछे चल रहे हैं. बिहार की लखीसराय सीट से चुनाव लड़ रहे विजय सिन्हा ECI की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक महज 79 सीटों से पिछड़ गए हैं. यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश कुमार (AMARESH KUMAR) आगे चल रहे हैं.
- Nov 14, 2025 09:43 IST
Bihar Election Result 2025 Live : तेज प्रताप यादव महुआ में फिलहाल आगे
Bihar Election Result 2025 Live : आरजेडी से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव ने महुआ सीट पर फिलहाल बढ़त बना ली है. तेज प्रताप यहां अपने पिता लालू प्रसाद यादव और भाई तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी के उम्मीदवार मुकेश कुमार रौशन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. एनडीए की तरफ से यहां पर एलजेपी-रामविलास ने अपना उम्मीदवार उतारा है. यह चुनाव तेज प्रताव के राजनीतिक अस्तित्व के लिए काफी महत्वपूर्ण है.
- Nov 14, 2025 09:39 IST
Bihar Chunav Result 2025 Live : भागलपुर में कांग्रेस के अजीत शर्मा को मिली बढ़त
Bihar Chunav Result Live : बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और आरजेडी का महागठबंधन फिलहाल पीछे नजर आ रहा है, लेकिन भागलपुर में हालात अलग हैंं. यहां पर कांग्रेस के अजीत शर्मा फिलहाल आगे चल रहे हैं. हालांकि राज्य के ओवरऑल रुझानों में एनडीए गठबंधन काफी आगे दिख रहा है.
- Nov 14, 2025 09:37 IST
Bihar Chunav Result 2025 Live : दानापुर से BJP के रामकृपाल यादव पीछे, RJD प्रत्याशी ने बनाई बढ़त
Bihar Chunav Result Live: बिहार चुनाव में बीजेपी शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाए हुए है. लेकिन पटना की दानापुर सीट पर पार्टी के उम्मीदवार रामकृपाल यादव फिलहाल पिछड़ गए हैं. यहां पर आरजेडी के रीत लाल यादव ने बढ़त ले ली है. थोड़ी देर पहले रामकृपाल आगे चल रहे थे.
- Nov 14, 2025 09:31 IST
Bihar Chunav Result 2025 Live : चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ताजा रुझान
Bihar Chunav Result 2025 Live : चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी और JDU को बढ़त मिली हुई है. फिलहाल ECI की वेबसाइट पर नजर आ रहे बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों के आंकड़े इस प्रकार हैं :
NDA में शामिल पार्टियां कितनी सीटों पर आगे
बीजेपी (BJP) 25, JD(U) 16, एलजेपी राम विलास (LJPRV) 5 पर आगे
महागठबंधन में शामिल दल कितनी सीटों पर आगे
आरजेडी (RJD) 10, कांग्रेस (INC) 3, CPI(ML)(L) 1 पर आगे
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us