scorecardresearch

Bihar Elections Results 2025 Live Streaming : बिहार चुनाव के नतीजों का ताजा हाल, कब और कहां देख सकते हैं पल-पल का अपडेट

Bihar Vidhan Sabha Election Result 2025 Live Streaming Telecast : बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू, कब और कहां मिलेगा हर सीट का ताजा अपडेट

Bihar Vidhan Sabha Election Result 2025 Live Streaming Telecast : बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू, कब और कहां मिलेगा हर सीट का ताजा अपडेट

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Bihar Assembly Elections Result 2025 Live Streaming Telecast

Bihar Chunav Results 2025 Live Streaming : बिहार में इस बार कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कहां देखें नतीजों की पूरी कवरेज (Image : Financial Express)

When and Where to Watch Bihar Elections Results 2025 Live Streaming Online :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं. वोटों की गिनती शुक्रवार 14 नवंबर 2025 को सुबह 8 बजे शुरू होनी है. जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे. दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ होने की उम्मीद है, जबकि शाम तक अंतिम नतीजे आ सकते हैं. इस बार के चुनाव में एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Mahagathbandhan) के बीच मुख्य चुनावी मुकाबला है. साथ ही प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी जन सुराज (Jan Suraj) ने भी अपनी तरफ से इलेक्शन को तिकोने मुकाबले में बदलने की कोशिश की है. हालांकि ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए की जीत का ही दावा किया है.

Also Read : Bihar Chunav Results 2025 Live Update

कहां और कैसे देखें बिहार चुनाव 2025 के नतीजे लाइव (Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 Live Streaming Telecast)

Advertisment

अगर आप बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के नतीजों का हर पल का अपडेट देखना चाहते हैं, तो आपके पास कई विकल्प हैं. टीवी पर लाइव कवरेज के लिए प्रमुख न्यूज़ चैनल्स पर पूरे दिन चुनाव कवरेज के स्पेशल प्रोग्राम दिखाए जाते हैं, जहां सीट-दर-सीट नतीजे, ग्राउंड रिपोर्ट और राजनीतिक विश्लेषण देखने को मिलेंगे. इसके अलावा, YouTube, X (ट्विटर), Facebook और Instagram पर भी इन चैनलों के आधिकारिक अकाउंट्स पर लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की हिंदी वेबसाइट (https://hindi.financialexpress.com/) पर भी आप इन चुनावों का पल-पल का अपडेट देख सकते हैं. 

Also read : Bihar Elections Results 2025 Date and Time : कब शुरू होगी वोटों की गिनती, कब तक आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग की वेबसाइट से भी मिलेगी जानकारी

प्राइवेट चैनलों और वेबसाइट के अलावा आप बिहार चुनाव (Bihar Election 2025) के नतीजों के आधिकारिक आंकड़ों के लिए चुनाव आयोग (Election Commission of India) की वेबसाइट्स eci.gov.in और results.eci.gov.in पर जाकर भी रियल-टाइम डेटा देख सकते हैं. यहां हर विधानसभा सीट के वोटों की गिनती का ताजा हाल मिनट-दर-मिनट अपडेट किया जाएगा.

Also read : Bihar Election Voting Phase 2: बिहार राजनीति की 15 स्विंग सीटें जिन पर कोई भी पार्टी आँख मूंद कर भरोसा नहीं कर सकती

एनडीए और महागठबंधन के प्रमुख घटक दल

बिहार में एनडीए के मुख्य घटक दलों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) के अलावा चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (LJP- Ram Vilas) और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (HAM) शामिल हैं. जबकि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की अगुवाई वाले महागठबंधन में आरजेडी (RJD), कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियां (CPI-ML Liberation, CPI, CPM) और मुकेश सहनी की विकासशील इन्सान पार्टी (VIP) प्रमुख हैं. 

दो चरणों में हुआ था मतदान

बिहार में इस बार चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को हुए थे. रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि बिहार की सत्ता पर कौन कब्जा करेगा. एनडीए और महागठबंधन दोनों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं, लेकिन असली तस्वीर शुक्रवार शाम तक सामने आ जाने की उम्मीद है.

Bihar Assembly Elections Bihar Election Bihar Election 2025