scorecardresearch

Bihar Govt Holiday List : 2026 में बिहार में कब-कब बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, बैंकों में किस दिन होंगे कामकाज ठप

बिहार सरकार ने साल 2026 के लिए छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. इसमें राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सामान्य और वैकल्पिक दोनों तरह की छुट्टियां शामिल हैं.

बिहार सरकार ने साल 2026 के लिए छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. इसमें राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सामान्य और वैकल्पिक दोनों तरह की छुट्टियां शामिल हैं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Bihar Holiday Calender 2026, Bihar government holiday list 2026, Bihar holidays 2026 PDF, Bihar general holidays 2026, Bihar optional holidays 2026, Bihar restricted holidays list 2026, Bihar bank holidays 2026, Bihar court holidays 2026, Bihar state government holidays 2026, Bihar festival holidays 2026, Bihar Muslim holidays 2026 moon sighting, Bihar government holiday calendar 2026, Bihar holidays for govt employees 2026, Bihar official holiday notification 2026, Bihar public holidays 2026, Bihar holiday list for banks 2026, बिहार सरकारी छुट्टियों की सूची 2026, बिहार छुट्टी कैलेंडर 2026, बिहार सामान्य अवकाश 2026, बिहार वैकल्पिक छुट्टियां 2026, बिहार प्रतिबंधित अवकाश सूची 2026, बिहार बैंक छुट्टियां 2026, बिहार कोर्ट छुट्टियां 2026, बिहार राज्य सरकार अवकाश 2026, बिहार त्योहार छुट्टियां 2026, बिहार मुस्लिम त्योहार छुट्टियां 2026, बिहार सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां 2026, बिहार अवकाश अधिसूचना 2026, बिहार पब्लिक हॉलीडे लिस्ट 2026, बिहार

बिहार सरकार ने नए साल में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें फेस्टिवल से लेकर स्थानीय महत्व की छुट्टियां शामिल हैं. (Representational image via Canva)

Bihar Govt Holiday List 2026 : नए साल की प्लानिंग करने वालों के लिए बिहार सरकार की ओर से अहम जानकारी सामने आई है. राज्य सरकार ने साल 2026 के लिए आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों, अदालतों और बैंकों से जुड़े सभी प्रमुख अवकाशों की सूची शामिल है. इस लिस्ट में सामान्य छुट्टियों के साथ-साथ ऑप्शनल यानी रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडेज का भी पूरा ब्योरा दिया गया है.

बिहार सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, साल 2026 में राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों, राजस्व न्यायालयों और अधीनस्थ न्यायालयों में सामान्य 11 छुट्टियों के दिन कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा. इसके अलावा, राज्य सरकार के कर्मचारी साल भर में अधिकतम 3 ऑप्शनल या रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियों का लाभ ले सकेंगे.

Advertisment

Also read : क्या बंद हो जाएंगी प्राइवेट कैब कंपनियां? भारत टैक्सी का यह नया मॉडल हिला देगा पूरा मार्केट!

सामान्य छुट्टियों की लिस्ट में बसंत पंचमी, संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात, महाशिवरात्रि, सम्राट अशोक अष्टमी, वीर कुंवर सिंह जयंती, जानकी नवमी, कबीर जयंती, चेहलुम, दुर्गा पूजा (सप्तमी) और चित्रगुप्त पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार और अवसर शामिल हैं.

क्रम संख्याहॉलीडे या फेस्टिवलतारीख
1Basant PanchamiJanuary 23, 2026 (Friday)
2Sant Ravidas JayantiFebruary 1, 2026 (Sunday)
3Shab-e-BaratFebruary 4, 2026 (Wednesday)
4Maha ShivratriFebruary 15, 2026 (Sunday)
5Samrat Ashok AshtamiMarch 26, 2026 (Thursday)
6Veer Kunwar Singh JayantiApril 23, 2026 (Thursday)
7Janaki NavamiApril 25, 2026 (Saturday)
8Kabir JayantiJune 29, 2026 (Monday)
9ChehlumAugust 4, 2026 (Tuesday)
10Durga Puja (Saptami)October 17, 2026 (Saturday)
11Chitragupt Puja / Bhai DoojNovember 10, 2026 (Tuesday)

इन दिनों राज्य सरकार के सभी कार्यालय और अदालतें बंद रहेंगी.

वहीं, ऑप्शनल या रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियों की लिस्ट काफी लंबी है. इसमें नए साल का दिन, मकर संक्रांति, कर्पूरी ठाकुर जयंती, होलिका दहन, रमजान का आखिरी जुम्मा, ईद-उल-फितर, बकरीद, मुहर्रम, रक्षा बंधन, हरतालिका तीज, विश्वकर्मा पूजा, जीवित्पुत्रिका व्रत, दुर्गा पूजा से जुड़े कई दिन, छठ पूजा के अवसर और क्रिसमस ईव जैसे पर्व शामिल हैं.

क्र. संख्याहॉलीडे या फेस्टिवलतारीख
1Basant PanchamiJanuary 23, 2026 (Friday)
2Sant Ravidas JayantiFebruary 1, 2026 (Sunday)
3Shab-e-BaratFebruary 4, 2026 (Wednesday)
4Maha ShivratriFebruary 15, 2026 (Sunday)
5Samrat Ashok AshtamiMarch 26, 2026 (Thursday)
6Veer Kunwar Singh JayantiApril 23, 2026 (Thursday)
7Janaki NavamiApril 25, 2026 (Saturday)
8Kabir JayantiJune 29, 2026 (Monday)
9ChehlumAugust 4, 2026 (Tuesday)
10Durga Puja (Saptami)October 17, 2026 (Saturday)
11Chitragupt Puja / Bhai DoojNovember 10, 2026 (Tuesday)

कर्मचारी अपनी सुविधा और आस्था के अनुसार इनमें से अधिकतम तीन छुट्टियां चुन सकेंगे.

Also read : Train Late Refund Rules : कोहरे से लेट हो गई ट्रेन तो वापस मिल सकता है पूरा किराया, समझ लें रिफंड से जुड़े नियम

2026 में बिहार में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

इसके अलावा वर्ष 2026 के लिए बैंक अवकाशों (Bank Holidays) की सूची भी जारी की गई है. इसमें गणतंत्र दिवस, होली, ईद, बिहार दिवस, राम नवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती, मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा और क्रिसमस जैसे प्रमुख अवकाश शामिल हैं. साथ ही 1 अप्रैल 2026 को वार्षिक बैंक खाता समापन के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.

क्रम संख्याहॉलीडेतारीख
1Republic Day26-Jan-26
2HoliMarch 3–4, 2026
3Id-ul-Fitr21-Mar-26
4Bihar Day22-Mar-26
5Ram Navami27-Mar-26
6Mahavir Jayanti31-Mar-26
7Good Friday3-Apr-26
8Ambedkar Jayanti14-Apr-26
9May Day1-May-26
10Buddha Purnima1-May-26
11Id-ul-Zuha28-May-26
12Muharram26-Jun-26
13Independence Day15-Aug-26
14Prophet Muhammad’s Birthday26-Aug-26
15Janmashtami4-Sep-26
16Gandhi Jayanti2-Oct-26
17Durga PujaOctober 18–20, 2026
18Diwali8-Nov-26
19Chhath PujaNovember 15–16, 2026
20Christmas25-Dec-26

सरकार ने साफ किया है कि मुस्लिम त्योहारों की तिथियां चांद दिखने के आधार पर आगे-पीछे हो सकती हैं, इसलिए संबंधित अवकाशों की अंतिम पुष्टि स्थानीय प्रशासन और अधिसूचना के अनुसार मानी जाएगी.

Bihar Holiday