/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/20/nitish-kumar-shapath-ani-2025-11-20-11-58-06.jpg)
Nitish Kumar 10th Shapath Grahan Samaroh Bihar 2025 : नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. (Photo : ANI)
Bihar New CM Shapath Grahan Ceremony Updates : नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यंमत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अब से थोड़ी देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार को पटना के गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई और नेताओं ने मंत्री के तौर पर शपथ ली. गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनडीए शासित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए.
पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी और एनडीए गठबंधन के तमाम बड़े नेता इस समारोह के लिए पटना पहुंचे और जहां सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ.
नीतीश कुमार समारोह में पहुंचे
74 साल के नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं. उनकी पिछली सरकार में उप-मुख्यमंत्री रहे बीजेपी नेताओं - सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को इस बार भी मंत्रिमंडल में डिप्टी सीएम के तौर पर शामिल किया गया है.
#WATCH | Nitish Kumar arrives at Gandhi Maidan in Patna, where the swearing-in ceremony of the NDA government in Bihar is taking place.
— ANI (@ANI) November 20, 2025
Nitish Kumar returns as Bihar CM for the 10th time. Samrat Choudhary and Vijay Kumar Sinha take oath as Deputy CMs. pic.twitter.com/aEvCuOAch3
अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समारोह में मौजूद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना के गांधी मैदान पहुंचे, जहां बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने के बाद कहा, "उत्तर प्रदेश के लोगों की तरफ से, मैं बिहार में नई सरकार को बधाई देने आया हूं. आज हम यहां जो देख रहे हैं, वह नीतीश कुमार जी के बहुत बड़े अनुभव और डबल इंजन सरकार की कोशिशों का नतीजा है. मैं बिहार के लोगों को बधाई देता हूं...मैं नीतीश जी, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा जी और आज शपथ लेने वाली नई कैबिनेट को बधाई देता हूं."
#WATCH | Patna | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "On behalf of the people of Uttar Pradesh, I have come here to congratulate the new government in Bihar. What we are seeing here today is the result of Nitish Kumar ji's vast experience and the double-engine government's… pic.twitter.com/Tn7oqCW7sS
— ANI (@ANI) November 20, 2025
कई राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में शामिल
समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहे. इनके अलावा आंध्र प्रदेश के CM एन चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री अजित पवार, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग, ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी समेत कई राज्यों के सीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.
नीतीश कुमार का 10वीं बार शपथ लेना एक रिकॉर्ड
नीतीश कुमार का 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इससे पता चलता है कि बिहार की राजनीति में उनकी कितनी महत्वपूर्ण जगह है. इससे पहले नीतीश ने बुधवार को राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान को इस्तीफा सौंपा. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे. इसके तुरंत बाद उन्हें एनडीए विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने की राह पूरी तरह साफ हो गई.
Also read : दसवीं बार अपनी ताजपोशी के लिए तैयार नीतीश कुमार, कैबिनेट और उप मुख्यमंत्री पर नजर
नई कैबिनेट में कौन-कौन शामिल
नीतीश कुमार की नई टीम में आज शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों के नाम हैं - विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, दिलीप कुमार जायसवाल, लेसी सिंह, अशोक चौधरी, मदन साहनी, नितिन नबीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद ज़मा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश.
Also read : PM Kisan : पीएम किसान की 21वीं किस्त के 2000 रुपये आपके खाते में आए या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस
सहयोगी दलों का भी होगा प्रतिनिधित्व
एनडीए की रणनीति ‘छह विधायकों पर एक मंत्री’ के फॉर्मूले पर आधारित बताई जा रही है, जिसके तहत बीजेपी के सबसे ज्यादा मंत्री रहेंगे. एलजेपी (आरवी) के 19, एचयूएम-एस (HUM - S) के 5 और आरएलएम के 4 विधायक जीतकर आए हैं.
सूत्रों के मुताबिक एलजेपी (RV) से तीन मंत्री बनाए जा सकते हैं, जबकि एचयूएम (एस) और आरएलएम को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है. इससे एनडीए के सभी सहयोगियों को प्रतिनिधित्व मिलेगा और गठबंधन की मजबूती का संदेश भी जाएगा.
Also read : राजधानी दिल्ली में प्रदूषण चरम पर, कई स्थानों का AQI खतरनाक स्तर पार, स्थिति चिंताजनक
चिराग पासवान की पार्टी से बनेंगे डिप्टी सीएम?
चिराग पासवान की पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं कि उन्हें या उनकी पार्टी से किसी नेता को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है. हालांकि चिराग पासवान पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह खुद यह पद नहीं लेंगे, लेकिन उनकी पार्टी से कोई नेता इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभाल सकता है.
उन्होंने कहा था कि गठबंधन में सम्मान होना चाहिए और बेहतर प्रदर्शन करने वाले साथियों को उचित जिम्मेदारी मिलनी चाहिए. माना जा रहा है कि एक डिप्टी सीएम बीजेपी से और एक एलजेपी (RV) से हो सकता है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us