/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/12/bihar-election-2025-nitish-vs-tejhashwi-pti-2025-11-12-18-32-54.jpg)
Bihar Election Exit Poll 2025 : बिहार चुनाव से जुड़े तमाम एग्जिट पोल एनडीए की जीत का दावा कर रहे हैं. (File Photo : PTI)
Bihar Chunav Exit Poll Results 2025 Live Updates: बिहार में क्या एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर एनडीए सरकार की कमान संभालेंगे या इस बार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन की सरकार बनेगी? इस सवाल का पक्का जवाब तो 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही मिलेगा, लेकिन एग्जिट पोल के जरिये मतदाताओं के रुझान का अंदाजा लगाने की कोशिश की जाती है. मंगलवार को मतदान खत्म होने के फौरन बाद कई एग्जिट पोल्स ने अपने आंकड़े जारी कर दिए, जिनमें एनडीए की सरकार बनने का दावा किया गया है. एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) ने भी एनडीए की जीत का ही अनुमान लगाया है.
नीचे टेबल में इन सभी एग्जिट पोल्स के आंकड़े अपडेट किए जा रहे हैं, जिससे आपको एक ही जगह पर तमाम अनुमान देखने को मिल जाएंगे.
एग्जिट पोल का नाम | एनडीए (NDA) | महागठबंधन (MGB) | जन सुराज (Jan Suraj) | अन्य (Others) |
C-Voter | to be announced | to be announced | to be announced | to be announced |
Jan Ki Baat | to be announced | to be announced | to be announced | to be announced |
Patriotic Voter | to be announced | to be announced | to be announced | to be announced |
IPSOS exit poll | to be announced | to be announced | to be announced | to be announced |
Today’s Chanakya | to be announced | to be announced | to be announced | to be announced |
Axis My India | 121-141 | 98-118 | 0-2 | 1-7 |
Dainik Bhaskar | 145-160 | 73-91 | 0 | – |
People’s Pulse | 133–159 | 75-101 | 0-5 | 2-8 |
Chankanya Starat. | 130-138 | 100-108 | 0 | 0 |
People’s Insight | 133-148 | 87-102 | 0-2 | 0 |
P-Marq | 142-162 | 80-98 | 1-4 | 0-3 |
DV Research | 137-152 | 83-98 | 2-4 | 1-8 |
JVC exit polls | 142 | 95 | 1 | 5 |
Matrize | 147-167 | 70-90 | – | – |
Poll of Polls | 148.3 | 88.5 | 2.25 | 4 |
एग्जिट पोल कराने वाली तमाम एजेंसियां इन रुझानों से जनता के फैसले का अंदाजा लगाने की कोशिश करती हैं, जनता के फैसले का सही आंकड़ा तो 14 नवंबर को चुनाव आयोग द्वारा बिहार की 243 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित किए जाने के बाद ही सामने आएगा.
Bihar Election Exit Poll Results 2025 Live Updates: वोटरों में खासा उत्साह
फिलहाल 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए आज अंतिम चरण की वोटिंग के दौरान भारी उत्साह देखने को मिला. बिहार में विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. जिसमें बहुमत का आंकड़ा 122 है. 2020 के विधानसभा चुनाव में NDA ने 125 सीटों पर जीत हासिल करके सत्ता हासिल की थी. इसमें BJP को 74 सीटें मिली थीं, जबकि JD(U) की 43 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. जीतनराम मांझी की पार्टी HAM के खाते में 4 सीटें आई थीं. कड़े मुकाबले में महागठबंधन में शामिल दलों को कुल 110 सीटें मिली थीं, जिसमें RJD को सबसे ज्यादा 75 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इसके बाद कांग्रेस को 19, CPI-ML को 12 सीटें मिली थीं. वहीं CPI और CPM के खाते में 2-2 सीटें आई थीं.
- Nov 12, 2025 19:33 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : एनडीए को 44% और महागठबंधन को 38% वोट मिलने की उम्मीद - टुडेज चाणक्या
Bihar Exit Poll 2025 by Today's Chanakya : टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक बिहार में इस बार एनडीए (BJP+) को 44% (±3%) और महागठबंधन को 38% (±3%) वोट मिलने की उम्मीद जाहिर की गई है. इस पोल में अन्य के खाते में 18% (± 3%) वोट शेयर जाता नजर आ रहा है.
#TCAnalysis#BiharElection2025
— Today's Chanakya (@TodaysChanakya) November 12, 2025
Bihar 2025
Vote Projection
BJP+ 44% ± 3%
RJD+ 38% ± 3%
Others 18% ± 3%#TodaysChanakyaAnalysis - Nov 12, 2025 19:30 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : एनडीए को मिलेगा जबरदस्त बहुमत - टुडेज चाणक्या
Bihar Exit Poll 2025 by Today's Chanakya : टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक बिहार में इस बार एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिलने की संभावना है. Today's Chanakya के आंकड़ों के मुताबिक इस बार बिहार में एनडीए (BJP+) को 160 सीटें मिल सकती हैं, जिसमें एजेंसी ने ± 12 सीटों का अंतर आने की गुंजाइश भी रखी है. इस पोल में महागठबंधन (RJD+) को 77 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है और इसमें भी ± 12 सीटों का अंतर हो सकता है. इस एजेंसी ने अन्य के खाते में 6 (± 3) सीटें जाने की संभावना भी जाहिर की है.
#TCAnalysis#BiharElection2025
— Today's Chanakya (@TodaysChanakya) November 12, 2025
Bihar 2025
Seat Projection
BJP+ 160 ± 12 Seats
RJD+ 77 ± 12 Seats
Others 6 ± 3 Seats#TodaysChanakyaAnalysis - Nov 12, 2025 19:09 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : एनडीए की सरकार बनेगी, लेकिन बीजेपी को होगा नुकसान - एक्सिस माई इंडिया
Axis My India Bihar Exit Poll 2025 : एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुमानों में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने का दावा किया गया है, लेकिन इन अनुमानों के मुताबिक बीजेपी की सीटें पहले से कम हो सकती हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 74 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि इस एग्जिट पोल में पार्टी को 50 से 56 सीटें मिलने की संभावना जाहिर की गई है. वहीं, आरजेडी को 2020 में 75 सीटें मिली थीं, जबकि इस बार 67-76 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है. यानी इन अनुमानों के मुताबिक आरजेडी अपना पिछला प्रदर्शन काफी हद तक दोहरा सकती है. इन एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें और कितना वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है ये आप यहां देख सकते हैं. गठबंधन या पार्टी के सामने पहला आंकड़ा सीटों का है और उसके बाद उनका वोट प्रतिशत दिया गया है.
एनडीए (NDA) 121-141 (43% Vote Share)
BJP : 50-56 (18%)
JDU : 56-62 (18%)
LJP (RV) : 11-16 (5%)
HAM (S) : 2-3 (1%)
RLM : 2-4 (1%)
महागठबंधन (MGB) 98-118 (41% Vote Share)RJD: 67-76 (24%)
Congress: 17-21 (10%)
VIP: 3-5 (2%)
CPI (ML)L, CPI, CPI (M): 10-14 (5%)
IIP: 0-1 (0%)
Ind: 0-1 (0%)अन्य पार्टियां और निर्दलीय
JSP : 0-2 (4%)
AIMIM : 0-2 (1%)
Others : 1-5 (11%)
- Nov 12, 2025 18:47 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक बिहार में किस पार्टी के खाते में कितने वोट और सीटें
Axis My India Bihar Exit Poll 2025 : एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें और कितना वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है ये आप यहां देख सकते हैं :
/financial-express-hindi/media/post_attachments/8d854824-598.jpg)
- Nov 12, 2025 18:26 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : NDA को 121-141 और महागठबंधन को 98-118 सीटें मिलने की उम्मीद - एक्सिस माई इंडिया
Axis My India Bihar Exit Poll 2025 : एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में NDA को 121-141 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि महागठबंधन को 98-118 सीटें मिलने की उम्मीद जाहिर की गई है. इनके अलावा जन सुराज पार्टी (JSP) को 0-2 सीटें और अन्य के खाते में 1-7 सीटें जाने का अनुमान जाहिर किया गया है.
एग्जिट पोल में सीटों का अनुमान
एनडीए (NDA) : 121-141
महागठबंधन (MGB) : 98-118
जन सुराज पार्टी (JSP) : 0-2
अन्य (Oth) : 1-7
- Nov 12, 2025 18:00 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में एनडीए को ज्यादा वोट मिले - एक्सिस माई इंडिया
एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को बिहार के ग्रामीण और शहरी, दोनों इलाकों में एनडीए के मुकाबले ज्यादा वोट मिले हैं. एनडीए को ग्रामीण इलाकों में 43 फीसदी और शहरी इलाकों में 44 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि महागठबंधन को गांवों में 41 फीसदी और शहरों में 42 फीसदी वोट मिले हैं.
/financial-express-hindi/media/post_attachments/0ca62459-117.jpg)
- Nov 12, 2025 17:56 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : महागठबंधन और एनडीए के बीच वोट शेयर के मामले में कड़ी टक्कर - एक्सिस माई इंडिया
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में महागठबंधन और एनडीए के बीच वोट शेयर के मामले में कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया है. एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 43 फीसदी और महागठबंधन को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.
/financial-express-hindi/media/post_attachments/2025/11/G5jVKl1a0AAR91f-964239.jpg?w=374)
- Nov 12, 2025 17:53 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : युवाओं के बीच महागठबंधन ज्यादा लोकप्रिय
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि युवाओं ने एनडीए से ज्यादा महागठबंधन को चुना है. एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक 18 से 29 साल की उम्र वाले युवाओं के बीच तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन की लोकप्रियता अधिक है.
/financial-express-hindi/media/post_attachments/2025/11/G5jWccdbgAAgreC-400679.jpg?w=374)
- Nov 12, 2025 17:49 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : हायर एजुकेशन वाले मतदाताओं में एमजीबी को एनडीए से ज्यादा समर्थन - एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल
एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक हायर एजुकेशन वाले मतदाताओं में एनडीए से ज्यादा समर्थन महागठबंधन को मिला है. एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल के अनुसार ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल एजुकेशन वाले मतदाताओं में एमजीबी का वोट प्रतिशत एनडीए से अधिक है, जबकि 12वीं तक या उससे कम शिक्षित मतदाताओं ने एनडीए का वोट प्रतिशत महागठबंधन से अधिक है.
/financial-express-hindi/media/post_attachments/2025/11/G5jYQQFagAAJROg-287001.jpg?w=374)
- Nov 12, 2025 13:16 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : बिहार की जनता ने जंगलराज 2 को रोकने के लिए डाले वोट : अशोक चौधरी
बिहार के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने कहा है कि बिहार की जनता ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के "जंगल राज 2" को रोकने के लिए वोट दिया है. चौधरी ने एएनआई से कहा, "यह वोट जंगल राज 2 को रोकने के लिए है. बिहार बंद के दौरान उन्होंने (महागठबंधन ने) जिस तरह से व्यवहार किया, वह लोगों को जरा भी मंजूर नहीं है. बिहार बंद के बाद से ही लोग उनके खिलाफ थे."
- Nov 12, 2025 13:11 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल पर उठाए सवाल
महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बुधवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एग्जिट पोल के आंकड़ों पर गंभीर सवाल उठाए. तेजस्वी ने कहा कि मंगलवार को बड़ी तादाद में लोग शाम 6.30 - 7 बजे तक मतदान के लिए लंबी कतारों में खड़े थे और मतदान प्रक्रिया अभी समाप्त नहीं हुई थी, लेकिन एग्जिट पोल ने तभी बिहार चुनाव में एनडीए की जीत की भविष्यवाणी कर दी. उन्होंने सर्वेक्षण के सैंपल साइज़ और मानदंडों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है.
एएनआई के मुताबिक तेजस्वी ने बिहार चुनाव में NDA की जीत की भविष्यवाणी करने वाले तमाम एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए कहा, कि ऐसे सर्वेक्षण केवल मनोवैज्ञानिक दबाव पैदा करने के लिए - चुनाव प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए - पेश किए जाते हैं. अगर आप इन सर्वेक्षणों को दिखाने वालों से सैंपल साइज के बारे में पूछेंगे, तो कोई भी आपको बता नहीं पाएगा. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि इन सर्वे के सैंपल साइज़ और क्राइटेरिया की कोई जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी गई है. - Nov 12, 2025 13:04 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : तेजस्वी ने कहा - BJP के इशारे पर NDA की जीत दिखा रहे एग्जिट पोल
आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार में भारी मतदान का मतलब ये है कि लोगों ने बदलाव के लिए वोट डाला है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने पटना में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की भारी जीत का दावा करने वाले एग्जिट पोल बीजेपी के शीर्ष नेताओं के इशारे पर ऐसा दिखा रहे हैं.
- Nov 12, 2025 12:00 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : भारी मतदान का मतलब एनडीए के पक्ष में मजबूत रुझान : बीजेपी
बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि एनडीए को दो-तिहाई बहुमत से जीत का भरोसा है. उन्होंने आगे कहा कि भारी मतदान से पता चलता है कि लोग मौजूदा सरकार से खुश हैं. उन्होंने दावा किया कि अंतिम परिणाम एग्जिट पोल के अनुमानों से भी बेहतर होने की संभावना है.
- Nov 12, 2025 11:56 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : बिहार में कुल मिलाकर 66.91% मतदान
चुनाव आयोग ने मंगलवार को बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में 66.91% मतदान हुआ, जो 1951 के बाद से राज्य में सबसे ज़्यादा है. आंकड़ों के अनुसार इस बार 62.8% पुरुषों और 71.6% महिलाओं ने मतदान किया. दूसरे चरण के मतदान में 68.76% वोटर्स ने अपने वोट डालने के अधिकार का इस्तेमाल किया. महिलाओं का मतदान प्रतिशत 74.03% और पुरुषों का 64.1% रहा है. 6 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान में 65.08% वोटिंग हुई थी.
- Nov 12, 2025 11:49 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : बीजेपी ने कहा - नीतीश के शासन ने जंगल राज के डर को खत्म किया
एग्जिट पोल के रुझानों से गदगद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि बिहार की जनता ने मौजूदा सरकार के प्रति स्पष्ट समर्थन जताया है. उन्होंने भविष्यवाणी की कि एनडीए दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा. उन्होंने इसे नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दो दशकों के सुशासन का नतीजा बताया.
पासवान ने आगे कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के "विकसित भारत" के विजन को और मजबूत करेगी, जिसका फोकस विकसित बिहार पर है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासन ने "जंगल राज" के डर को खत्म करके स्थिरता और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर की पार्टी का नतीजों पर कोई खास असर नहीं दिखेगा.
- Nov 12, 2025 11:46 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा- एग्जिट पोल सिर्फ अटकलबाजी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अधिकांश एग्जिट पोल एनडीए की जीत का अनुमान लगा रहे हैं. कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इस प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि एग्जिट पोल केवल संकेत देते हैं. ये कोई अंतिम परिणाम नहीं हैं. एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, "एग्जिट पोल सटीक नहीं होते. ये केवल अटकलें हैं. ये संकेत देते हैं कि क्या हो सकता है, लेकिन यह सोचना गलत होगा कि ये सटीक हैं."
- Nov 12, 2025 11:43 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : एग्जिट पोल के बाद विजय सिन्हा का विपक्ष पर तंज
विपक्षी महागठबंधन ने एग्जिट पोल के उन आंकड़ों को मानने से इनकार कर दिया है जिनमें एनडीए को साफ-साफ बहुमत मिलते दिखाया जा रहा है. विपक्ष की इस प्रतिक्रिया का मजाक उड़ाते हुए उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "विपक्ष ने पहले चुनाव आयोग, फिर ईवीएम और फिर अधिकारियों को दोषी ठहराया. वे बस बहाने ढूंढ रहे हैं... अप्पू और पप्पू, दोनों में से एक विदेश जाएगा और दूसरा दिल्ली. उन्हें अब बिहार की कोई परवाह नहीं रहेगी."
- Nov 12, 2025 11:41 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : महागठबंधन की हार दिखाने वाले एग्जिट पोल्स को RJD ने किया खारिज
Bihar Exit Polls Result 2025 Live : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स के अनुमानों को खारिज करते हुए आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एग्जिट पोल अक्सर गलत साबित हुए हैं. उन्होंने कहा, "हम इन एग्जिट पोल को पूरी तरह से खारिज करते हैं; इन पर भरोसा करना गलत होगा. 14 नवंबर को जब नतीजे घोषित होंगे, तो बिहार की जनता का संदेश तेजस्वी यादव और महागठबंधन के पक्ष में होगा."
- Nov 11, 2025 18:51 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : एग्जिट पोल का एवरेज निकालें तो किसे कितनी सीटें मिलेंगी
दैनिक भास्कर, मैट्रिज (Matrize), पीपुल्स इनसाइट (People's Insight) और पीपुल्स पल्स (Peoples Pulse) के एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का औसत निकालें तो एनडीए को 152 सीटें मिलने के आसार हैं, जबकि महागठबंधन 84 सीटों तक सिमटता नजर आ रहा है. हम आपको याद दिला दें कि ये सिर्फ एग्जिट पोल के शुरुआती आंकड़े हैं, जिनके सही साबित होने की कोई गारंटी नहीं होती.
- Nov 11, 2025 18:48 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : 4 एग्जिट पोल में NDA की आंधी, 133 से 167 तक सीटें मिलने का दावा
बिहार में मतदान खत्म होने के चंद मिनट बाद ही 4 एग्जिट पोल्स ने राज्य में NDA की जीत होने का बड़ा दावा कर दिया है. जिन 4 एग्जिट पोल्स के आंकड़े अब तक सामने आए हैं, उनमें दैनिक भास्कर, मैट्रिज (Matrize), पीपुल्स इनसाइट (People's Insight) और पीपुल्स पल्स (Peoples Pulse) शामिल हैं. इनके आंकड़ों के मुताबिक एनडीए को कम से कम 133 से लेकर 167 तक सीटें मिलने के आसार हैं, जबकि महागठबंधन को 70 से 102 तक सीटें मिलने की उम्मीद जाहिर की गई है.
- Nov 11, 2025 18:36 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : बिहार में कितना है विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा
Bihar Exit Poll 2025 Live : बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. जिसमें बहुमत का आंकड़ा 122 है. 2020 के विधानसभा चुनाव में NDA ने 125 सीटों पर जीत हासिल करके सत्ता हासिल की थी. इसमें BJP को 74 सीटें मिली थीं, जबकि JD(U) की 43 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. जीतनराम मांझी की पार्टी HAM के खाते में 4 सीटें आई थीं. कड़े मुकाबले में महागठबंधन में शामिल दलों को कुल 110 सीटें मिली थीं, जिसमें RJD को सबसे ज्यादा 75 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इसके बाद कांग्रेस को 19, CPI-ML को 12 सीटें मिली थीं. वहीं CPI और CPM के खाते में 2-2 सीटें आई थीं.
- Nov 11, 2025 18:20 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : किसे मिलेगा भारी मतदान का फायदा
Bihar Exit Poll 2025 Live : इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार शाम 5 बजे तक 67.14% वोटिंग हुई. मतदान का फाइनल आंकड़ा आने तक ये प्रतिशत और ऊपर जाएगा. ऐसे में सवाल ये है कि इस भारी मतदान का फायदा किसे मिलेगा? तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को सत्ताधारी एनडीए को?
सबसे ज़्यादा वोटिंग किशनगंज में 76.26% हुई, उसके बाद कटिहार में 75.23%, पूर्णिया में 73.79% और सुपौल में 70.69% वोटिंग हुई. ज़्यादा वोटिंग वाले दूसरे ज़िलों में पूर्वी चंपारण (69.02%), बांका (68.91%) और नवादा शामिल हैं, जहां 57.11% वोटिंग हुई.
जिन दूसरे ज़िलों में अच्छी-खासी वोटिंग हुई, उनमें अररिया (67.79%), अरवल (63.06%), औरंगाबाद (64.48%) और भागलपुर (66.03%) शामिल हैं. महत्वपूर्ण मुकाबले वाली सीटों को देखें तो सुपौल में 69.72% वोटिंग हुई, जबकि सासाराम में 60.97% और गया टाउन में 58.43% वोटिंग हुई.
मतदान का दूसरा फेज इसलिए भी खास है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के 12 मंत्रियों की किस्मत का फैसला इसी दौर में होगा. इसमें सुपौल से JD(U) नेता विजेंद्र यादव और धमदाहा से लेसी सिंह जैसे नेता शामिल हैं. चुनाव लड़ रहे BJP के मंत्रियों में गया से प्रेम कुमार और बेतिया से रेणु देवी शामिल हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के पहले दौर में रिकॉर्ड 65.08% वोटिंग हुई थी, जो बिहार के इतिहास में सबसे ज़्यादा वोटिंग परसेंटेज था. बिहार चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद सामने आएंगे.
- Nov 11, 2025 18:02 IST
Bihar Exit Poll 2025 Live : BJP ने RJD के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खिलाफ एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें तेजस्वी यादव की पार्टी पर बिहार चुनाव के दूसरे चरण के दौरान एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट (MCC) और दूसरे चुनावी कानूनों को तोड़ने का आरोप लगाया गया है.
मंगलवार को दूसरे दौर के मतदान के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखे अपने पत्र में BJP ने दावा किया है कि RJD ने अपनी पोस्ट के जरिये "वोटिंग के दिन मतदाताओं की सोच को प्रभावित करने की जानबूझकर कोशिश की है". बीजेपी ने इसे लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर हमला बताया. इससे पहले, RJD ने एक फेसबुक पोस्ट शेयर की, जिसमें दावा किया गया है कि "BJP-LJP वाले JDU को वोट नहीं डलवा रहे और JDU वाले BJP-LJP को वोट नहीं डलवा रहे!
इस बात से BJP, LJP या JDU के किसी भी नेता ने इंकार किया??"BJP ने इस पोस्ट को "बेबुनियाद और मनगढ़ंत" बताया, और ज़ोर देकर कहा कि इसका मकसद NDA में शामिल पार्टियों के बीच आपसी अविश्वास पैदा करना, मतदाताओं को गुमराह करना और चुनावी शांति भंग करना था. बीजेपी ने दावा किया है कि आरजेडी की ये पोस्ट रिप्रेजेंटेशन ऑफ़ द पीपल एक्ट 1951 के सेक्शन 123(4) और 171G के खिलाफ है. बीजेपी ने चुनाव आयोग से इस पोस्ट को हटाकर कारण बताओ नोटिस जारी करने और मामले की जांच शुरू करने की मांग की है.
- Nov 11, 2025 17:29 IST
Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 Live : क्या प्रशांत किशोर की पार्टी मुकाबले को तिकोना बना पाई?
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार नीतीश कुमार की अगुवाई वाले सत्ताधारी NDA और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करने वाले विपक्षी महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला रहा है. एग्जिट पोल यह अंदाज़ा लगाने की कोशिश करेंगे कि इस बार जनता से दोनों में से किस गठबंधन को अपना समर्थन दिया है. हालांकि इलेक्शन एक्सपर्ट से राजनेता बने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर इस मुकाबले को तिकोना बनाने की कोशिश में लगी रही. उसकी ये कोशिश कितनी सफल रही है, इसका शुरुआती संकेत भी लोग एग्जिट पोल में नजर आने की उम्मीद कर रहे होंगे.
- Nov 11, 2025 17:24 IST
Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 Live : कितने सही साबित होते रहे हैं एग्जिट पोल के अनुमान
तमाम एग्जिट पोल बिहार के 3.7 करोड़ से ज़्यादा वोटर्स के मूड का सटीक अनुमान लगाने की कोशिश करेंगे. हालांकि हाल के चुनावों में एग्जिट पोल के रुझानों से पता चलता है कि इन अनुमानों का सही साबित होना जरूरी न नहीं है. मिसाल के तौर पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल ने बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को कम आंका था, लेकिन उसने 288 में से 235 सीटें जीतकर सभी अनुमानों को गलत साबित कर दिया. हालांकि इस साल हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल्स ज्यादा सही साबित हुए, जिसमें AAP और BJP के प्रदर्शन का काफी हद तक सही अंदाजा लगाया गया.
इसके उलट हरियाणा में एग्जिट पोल पूरी तरह गलत साबित हुए. तमाम एग्जिट पोल्स ने कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया था, लेकिन बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर एक बड़ी जीत हासिल की. झारखंड में सर्वे में कांटे की टक्कर का अनुमान था, लेकिन हेमंत सोरेन के INDIA ब्लॉक ने 81 में से 50 सीटें जीतकर अधिकांश पोल्स को गलत साबित कर दिया. इसी तरह, 2024 के लोकसभा चुनावों में, बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA "400-पार" के अनुमान से काफी पीछे रह गया. एनडीए को 293 सीटें मिलीं, जबकि INDIA ब्लॉक ने 235 सीटें जीतकर एनालिस्ट्स को चौंका दिया.
- Nov 11, 2025 17:17 IST
Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 Live: जल्द ही आने लगेंगे एग्जिट पोल के रुझान
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म होने की तरफ है. मतदान पूरा होने के थोड़ी ही देर बाद तमाम एजेंसियां और मीडिया संस्थानों की तरफ से एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जाने लगेंगे. बिहार के मतदाताओं के साथ ही साथ देश के तमाम इलाकों के लोकतंत्र में दिलचस्पी रखने वाले लोग इन रुझानों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एग्जिट पोल के रुझानों से भले ही हार-जीत का फैसला न हो, लेकिन उनसे जनता के फैसले की कुछ झलक मिलने की उम्मीद जरूर की जाती है.
- Nov 11, 2025 15:48 IST
Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 Live: कैसे किए जाते हैं एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद प्रमुख मीडिया संस्थानों और स्वतंत्र सर्वे एजेंसियों द्वारा किए जाने वाले सर्वेक्षण होते हैं. इनका उद्देश्य मतदाताओं की भावनाओं, पसंद और रुझानों का प्रारंभिक संकेत देना होता है. इसके तहत, मतदान केंद्र से बाहर निकलने वाले मतदाताओं से गुप्त रूप से पूछा जाता है कि उन्होंने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया. इन आंकड़ों को सांख्यिकीय विश्लेषण के माध्यम से संकलित कर अनुमान तैयार किया जाता है, जिसे फिर टेलीविजन चैनलों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जाता है.
बिहार में अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर को समाप्त होगा, और चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार एग्जिट पोल के नतीजे उसी दिन शाम 6:30 बजे के बाद जारी किए जा सकेंगे. ये अनुमान 14 नवंबर को होने वाली मतगणना से पहले जनता के मूड की एक झलक पेश करेंगे.
- Nov 11, 2025 15:13 IST
Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 Live: एग्जिट पोल कैसे ओपिनियन पोल से अलग है?
मंगलवार शाम बिहार चुनाव 2025 के आखिरी फेज की वोटिंग पूरी होते ही सबकी नजर एग्जिट पोल्स पर होगी. यह इस बात का संकेत देते हैं कि जनता ने किस तरह मतदान किया होगा. हालांकि ये हमेशा सटीक नहीं होते और इन्हें अंतिम नतीजों का विकल्प नहीं माना जा सकता, क्योंकि हाल के वर्षों में कई एग्जिट पोल वास्तविक परिणामों से भिन्न साबित हुए हैं.
ओपिनियन पोल, जो मतदान से पहले जनता के मूड का अंदाजा लगाने के लिए किए जाते हैं, के विपरीत एग्जिट पोल मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद मतदाताओं से पूछे गए सवालों पर आधारित होते हैं, यानी ओपिनियन पोल जहां मतदान से पहले रुझान दिखाते हैं, वहीं एग्जिट पोल यह बताते हैं कि लोगों ने वोट वास्तव में किसे दिया हो सकता है.
- Nov 11, 2025 15:07 IST
Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 Live: कब और कहां देख सकेंगे एग्जिट पोल्स?
बिहार एग्जिट पोल 2025 मतदान खत्म होते ही जारी किए जाएंगे, जिन्हें देश की प्रमुख सर्वे एजेंसियां जैसे एक्सिस माई इंडिया, सी-वोटर, आईपीएसओएस, जन की बात और टुडेज़ चाणक्य तैयार करती हैं. ये एजेंसियां अपने एग्जिट पोल के नतीजे टेलीविजन चैनलों, आधिकारिक वेबसाइटों और अन्य प्लेटफॉर्म्स के जरिए जारी करती हैं. दर्शक आज शाम मतदान समाप्त होने के बाद इन चैनलों पर बिहार की जनता के मूड और संभावित नतीजों की झलक देख सकेंगे, जबकि अंतिम परिणाम 14 नवंबर को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे.
- Nov 11, 2025 15:04 IST
Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 Live: कब से आएंगे एग्जिट पोल?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त होते ही लोगों की नजर एग्जिट पोल्स पर होगी. चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, सभी चरणों में मतदान पूरा होने के बाद ही एग्जिट पोल जारी किए जा सकते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आज शाम वोटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद प्रमुख एजेंसियां अपने एग्जिट पोल्स जारी करना शुरू करेंगी.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us