/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/08/bihar-chunav-2025-bihar-assembly-election-bihar-polls-live-updates-2-2025-11-08-10-26-22.jpg)
Bihar Chunav 2025: गुरुवार, 6 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड 65.08% वोटिंग दर्ज की गई. अब सबकी निगाहें 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान पर हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार मतदाता उत्साह कितना रहता है.(Image: X/@CEOBihar)
Bihar Assembly Elections 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक ओर जहां ऐतिहासिक मतदान हुआ, वहीं दूसरी ओर ईवीएम से जुड़ी गड़बड़ियों के आरोपों ने सियासी माहौल गरमा दिया है. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने कथित रूप से मतदान के दौरान ईवीएम की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कीं.
अधिकारियों के अनुसार, ये मामले आरा, गोपालगंज और सारण जिलों में दर्ज किए गए हैं, जहां गुरुवार को पहले चरण के तहत मतदान हुआ. इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए, जिनमें 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल थे.
पहले फेज में हुआ रिकॉर्ड 65.08% मतदान
इसी बीच, चुनाव आयोग (EC) ने कहा कि पहला चरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और बिहार के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा 65.08% मतदान दर्ज किया गया. आयोग ने इसे “लोकतांत्रिक उत्साह का शानदार उदाहरण” बताया.
हालांकि, मतदान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बिहार से आ रही रिपोर्टें “वोट चोरी” के सबूत मजबूत करती हैं. राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्तों पर “लोकतंत्र की हत्या” का आरोप लगाते हुए कहा कि “ये संविधान के खिलाफ सबसे बड़ा छल कर रहे हैं.”
राहुल के इन बयानों के बाद विपक्षी दलों में ईवीएम की पारदर्शिता और चुनावी निष्पक्षता को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है. वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि सभी ईवीएम सुरक्षित थीं और मतदान पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ.
मंगलवार 11 नवंबर को होगी अंतिम फेज की वोटिंग
अब जब बिहार दूसरे चरण के मतदान की तैयारी कर रहा है, 11 नवंबर को होने वाले वोटिंग और 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
रविवार शाम थम जाएगा चुनावी शोर
बिहार विधानसभा चुनाव अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. रविवार शाम को दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के प्रचार का शोर थम जाएगा. उससे पहले सियासी दलों ने आज यानी शनिवार को अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. राज्यभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, महागठबंधन नेता तेजस्वी यादव सहित कई दिग्गज नेता मैदान में हैं और मतदाताओं से आखिरी अपील कर रहे हैं.
आखिरी चरण में बिहार विधानसभा की बची 122 सीटों पर वोटिंग होनी है, जिसमें पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गयाजी, मधुबनी, सीतामढ़ी, रोहतास, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका किसनगंज, अररिया, सुपौल और शिवहर जैसे जिले शामिल हैं. इन इलाकों में सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का माना जा रहा है.
- Nov 08, 2025 17:17 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates: बिहार को इंडस्ट्रियल हब बनाने का रोडमैप तैयार, सुपौल में बोले अमित शाह
सुपौल की चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार को औद्योगिक केंद्र बनाने का रोडमैप तैयार है. उन्होंने बताया कि राज्य में पेट्रोलियम रिफाइनरी और कई अन्य औद्योगिक परियोजनाओं के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे और बिहार को विकास के नए दौर में ले जाया जाएगा.
VIDEO | Bihar Elections 2025: At Supaul rally, Union Home Minister Amit Shah (@AmitShah) says, "Roadmap is ready to establish Bihar as industrial centre through petroleum refinery, other projects."
— Press Trust of India (@PTI_News) November 8, 2025
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos –… pic.twitter.com/gRCSieEiWw - Nov 08, 2025 15:23 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates: हिसाब बात में बताएंगे...हर घर सरकारी नौकरी वाले तेजस्वी के वादे जेडीयू ने बताया झूठ
तेजस्वी यादव के चुनावी वादों पर बात करते हुए जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा कि जब लोगों ने उनसे पूछा कि वो अपने वादे कैसे पूरे करेंगे, तो उन्होंने कहा कि बाद में बताएंगे. लेकिन सिर्फ भरोसे से काम नहीं चलता. जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई वादा करते हैं, तो लोगों को यकीन होता है कि वो पूरा होगा. तेजस्वी यादव किसी भी तरह सत्ता में आना चाहते हैं, चाहे झूठ बोलकर ही क्यों न हो. अब बिहार की जनता सब समझ चुकी है.
VIDEO | Sitamarhi: Referring to Tejashwi Yadav’s poll promises, JD(U) MP Sanjay Jha says, “When people ask him how he will fulfill these promises, he says he will explain later. Trust is what matters. When CM Nitish Kumar makes a commitment, people know it will be fulfilled. But… pic.twitter.com/BlQn8hn4D3
— Press Trust of India (@PTI_News) November 8, 2025 - Nov 08, 2025 14:36 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates: लखीसराय स्ट्रॉन्गरूम की रखवाली में 24 घंटे पहरा दे रही CRPF, बोले SDM
लखीसराय के एसडीएम प्रभाकर कुमार ने ईवीएम (EVM) रखे गए स्ट्रॉन्गरूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया कि उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है. उन्होंने कहा, “स्ट्रॉन्गरूम की सुरक्षा के लिए तीन स्तर की व्यवस्था की गई है. सबसे अंदर वाले घेरे में सीआरपीएफ तैनात है, जो 24 घंटे चौकसी कर रही है. पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. बाहरी घेरा बिहार पुलिस संभाल रही है और सभी जगह सख्त निगरानी रखी जा रही है.
VIDEO | Bihar Elections 2025: Lakhisarai SDM Prabhakar Kumar on security arrangements for strongroom storing EVMs, says, "I have come here to check the security... there is three-layer security with the innermost layer, the strongroom is being handled by the CRPF. They are… pic.twitter.com/n8XwSMa0DO
— Press Trust of India (@PTI_News) November 8, 2025 - Nov 08, 2025 13:24 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates: केंद्र सरकार, EC पर प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, कहा - वोट चोरी में मोदी-शाह के साथ चुनाव आयोग भी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को आयोजित एक जनसभा में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कदवा में जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि “वोट चोरी” में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के साथ चुनाव आयोग के तीन वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं.
VIDEO | Kadwa, Bihar: Congress MP Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi), addressing a public meeting, says, “In 'vote chori', they are being accompanied by three other people – they are Gyanesh Kumar, Vivek Joshi, and SS Sandhu. These three are the seniormost officers of the… pic.twitter.com/F2lE1sl1WT
— Press Trust of India (@PTI_News) November 8, 2025 - Nov 08, 2025 12:10 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates: हाजीपुर स्ट्रांग रूम पर आरजेडी का गंभीर आरोप, चुनाव आयोग से मांगा जवाब
आरजेडी ने शनिवार को चुनाव आयोग से तत्काल जवाब मांगा है और आरोप लगाया है कि वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित स्ट्रांग रूम में संदिग्ध गतिविधि हो रही है. पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट में कहा कि वहां बारी-बारी से विभिन्न विधानसभा सीटों का सीसीटीवी बंद कर दिया जाता है, देर रात में पिकअप वैन अंदर जाती और निकलती है, और इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसी क्या गतिविधियां हो रही हैं.
वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित स्ट्रांग रूम में बारी-बारी से विभिन्न विधानसभाओं का सीसीटीवी बंद कर दिया जाता है। मध्य रात्रि पिकअप वैन वहाँ घुसती है और निकलती है। @ECISVEEP जवाब दें। l
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 7, 2025
देश का सबसे बड़ा वोट डकैत कई दिनों से प्रचार के बहाने बिहार में डेरा डाले हुए है। चुनाव आयोग के… pic.twitter.com/y5hrck8GqZआरजेडी ने पोस्ट में चुनाव आयोग से पूछा है कि क्या आयोग इस तरह की गड़बड़ियों के बारे में जानकारी रखता है और यदि हां तो उस पर क्या कार्रवाई की जा रही है. पार्टी ने कहा कि यह गंभीर आरोप हैं और तत्काल जवाब देना जरूरी है.
- Nov 08, 2025 12:06 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates: जमुई से तेजस्वी की बैक टू बैक 19 रैली आज
महागठबंधन नेता तेजस्वी यादव आज राज्य के चार जिलों - जमुई, नवादा, गया और जहानाबाद में 19 जनसभाएं कर रहे हैं. तेजस्वी ने आज अपने प्रचार अभियान की शुरुआत जमुई से की, जहां उन्होंने पहली रैली में महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से अपील की.
- Nov 08, 2025 12:02 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates : बिहार की कला और परंपरा के ब्रांड एंबेसडर खुद पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चुनावी रैली में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की सराहना करते हुए कहा कि वे खुद “बिहार की कला और परंपरा के ब्रांड एंबेसडर” हैं. प्रधानमंत्री ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति को मधुबनी पेंटिंग भेंट की, जो बिहार की पहचान और गौरव का प्रतीक है. मोदी ने कहा, “मधुबनी कला सिर्फ एक चित्रकला नहीं, बल्कि बिहार की आत्मा का जीवंत रूप है. दुनिया अब बिहार की कला, संस्कृति और शिल्पकला को पहचान रही है.”
Modi brand ambassador of Bihar''s art, I recently gifted Madhubani painting to Argentina''s vice president: PM at Sitamarhi rally
— Press Trust of India (@PTI_News) November 8, 2025 - Nov 08, 2025 11:33 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates : रंगदार नहीं, डाक्टर-इंजीनियर बनेगा बिहार का बच्चा, सीतागंढ़ी में आरजेडी पर बरसे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चुनावी जनसभा में महागठबंधन और आरजेडी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार का बच्चा रंगदार नहीं, डॉक्टर और इंजीनियर बनेगा. उन्होंने कहा कि राज्य की नई पीढ़ी अपराध और अराजकता नहीं, बल्कि शिक्षा और विकास का भविष्य चाहती है.
- Nov 08, 2025 11:29 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates : तेजस्वी का दावा, बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार
राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि इस बार महागठबंधन की सरकार बिहार में बनना तय है. उन्होंने कहा कि पहले चरण में जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है और दूसरे चरण में यह लहर और भी बड़ी दिखाई देगी. तेजस्वी यादव ने कहा, “महागठबंधन बिहार में जरूर सत्ता में आएगा. लोगों ने पहले चरण में परिवर्तन के लिए मतदान किया है, और दूसरे चरण में वे इसे और मजबूती से दोहराएंगे.”
VIDEO | Deoghar: RJD leader and Mahagathbandhan’s CM face Tejashwi Yadav says, “‘Mahagathbandhan’ will surely come to power in Bihar. People have voted for change in the first phase, and they will replicate the same in even greater numbers in the second phase.”… pic.twitter.com/yA238nsdmz
— Press Trust of India (@PTI_News) November 8, 2025 - Nov 08, 2025 11:27 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates : सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी
सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी
VIDEO | Sitamarhi, Bihar: PM Narendra Modi (@narendramodi) being felicitated by NDA leaders as he arrives to address a public meeting.#BiharElections2025#BiharElectionsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) November 8, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/c9qWCgWEW2 - Nov 08, 2025 11:12 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates : गृह मंत्री अमित शाह की आज बिहार में 3 चुनावी रैली
बिहार में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तीन अहम जनसभाएं होनी है. पहली जनसभा अब से कुछ ही देर में पूर्णिया के गोरेलाल मेहता कॉलेज मैदान में आयोजित होगी, जहां शाह कसबा, बनमनखी, रूपौली और धमदाहा विधानसभा क्षेत्रों के एनडीए उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगेंगे.
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah बिहार में विभिन्न चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
— BJP (@BJP4India) November 7, 2025
लाइव देखें:
📺https://t.co/OaPd6HRrq3
📺https://t.co/vpP0MIos7C
📺https://t.co/lcXkSnOnsV
📺https://t.co/4XQ2GzrhRlpic.twitter.com/vKGU77FB3Pइसके बाद दोपहर 12:45 बजे उनकी दूसरी रैली कटिहार के मथुरापुर ट्रेनिंग कॉलेज मैदान में होगी. यह सभा कटिहार, बरारी और कोढ़ा सीटों से चुनाव मैदान में उतरे एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में होगी. तीसरी और दिन की अंतिम जनसभा दोपहर 2:15 बजे सुपौल के लक्ष्मी चंद साहू सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान, निर्मली में होगी. यहां शाह निर्मली, पिपरा, त्रिवेणीगंज और छातापुर सीटों के एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में जनसमर्थन जुटाएंगे.
- Nov 08, 2025 10:57 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates : बिहार में पीएम मोदी की दो, प्रियंका की तीन और तेजस्वी की 19 रैलियां आज
दूसरे और अंतिम चरण से पहले आज बिहार में प्रचार का शोर चरम पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ ही देर में सीतामढ़ी और करीब 1 बजे बेतिया में चुनावी जनसभा करेंगे जबकि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की राज्य में तीन जनसभाएं होनी है. उनकी पहली जनसभा दोपहर करीब 12 बजे कदवा में, 1 बजे बरारी में और 3 बजे पूर्णिया में होगी. वहीं महागठबंधन नेता तेजस्वी यादव का आज का दिन पूरी तरह चुनावी रहेगा, वे एक ही दिन में 19 रैलियां करेंगे.
- Nov 08, 2025 10:46 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates : तेजस्वी यादव आज करेंगे 19 जनसभाएं
महागठबंधन नेता तेजस्वी यादव आज यानी 8 नवंबर को एक ही दिन में 19 जनसभाएं करेंगे. आरजेडी ने एक्स पर बताया कि उनकी पहली सभा चकाई (जमुई) से शुरू होगी और आखिरी सभा जहानाबाद में होगी. तेजस्वी की ये रैलियां 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले महागठबंधन के लिए बड़ा पावर शो मानी जा रही हैं.
आज की बिहार बदलाव जनसभाएं #TejashwiYadav#biharpic.twitter.com/YcPLmfpInH
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 8, 2025 - Nov 08, 2025 10:42 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates : प्रियंका गांधी की कटिहार-बेतिया में 3 रैली
बिहार में आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की तीन चुनावी रैलियां निर्धारित हैं. पार्टी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज करिहार के कदवा, बरारी और पूर्णिया में जनसभाओं को संबोधित करेंगी. कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे कदवा में, 1 बजे बरारी में और करीब 3 बजे पूर्णिया में रैली करेंगी.
कांग्रेस महासचिव श्रीमती @Priyankagandhi जी आज कदवा, बरारी और पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करेंगी।
— Congress (@INCIndia) November 8, 2025
उन्हें सुनने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स से जुड़ें-
📺 https://t.co/NGgQ2sGraH
📺 https://t.co/17P1scygNJ
📺 https://t.co/4uLWRC44PR
📍 बिहार pic.twitter.com/2HfUAoKrGw - Nov 08, 2025 10:33 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates : पीएम मोदी की सीतागढ़ी-बेतिया में चुनावी रैली
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए राज्य की जनता के प्रति आभार जताया और एनडीए की जीत को लेकर भरोसा व्यक्त किया. प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि “‘विकसित बिहार’ का संकल्प ले चुके मेरे परिवारजन बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण में भी एनडीए को भारी बहुमत दिलाने जा रहे हैं.” उन्होंने कहा कि बिहार की जनता का उत्साह और समर्थन अभूतपूर्व है.
‘विकसित बिहार’ का संकल्प ले चुके मेरे परिवारजन बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण में भी एनडीए को भारी बहुमत दिलाने जा रहे हैं। इसी अपार समर्थन के बीच कल सुबह करीब 11 बजे सीतामढ़ी और दोपहर लगभग 1 बजे बेतिया की जनसभाओं में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2025पीएम मोदी ने यह भी जानकारी दी कि वे शनिवार को दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे — सुबह करीब 11 बजे सीतामढ़ी और दोपहर लगभग 1 बजे बेतिया में. उन्होंने कहा कि इन सभाओं में वे जनता-जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. प्रधानमंत्री की यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब बिहार चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है और अब दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होने वाली है. पीएम मोदी का यह संदेश एनडीए के लिए चुनावी अभियान के अंतिम दौर को और तेज़ करता दिख रहा है.
- Nov 08, 2025 10:29 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates : EVM की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने पर 4 लोगों पर FIR
बिहार में मतदान के दौरान ईवीएम की तस्वीरें लेने और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ये मामले आरा, गोपालगंज और सारण में दर्ज किए गए, जहाँ गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुआ था.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us