scorecardresearch

Bihar Elections 2025 LIVE : गृहमंत्री पर तेजस्वी यादव ने लगाए गंभीर आरोप, कहा - बिहार में हार के डर से फोन पर दे रहे धमकी

Bihar Assembly Elections 2025 LIVE Updates: मंगलवार 11 नवंबर को बिहार विधानसभा की 243 में से बची 122 सीटों पर मतदान होना है. आज प्रचार का अंतिम दिन है और इसी के साथ एनडीए और महागठबंधन का पूरा ध्यान जनता को आखिरी बार प्रभावित करने पर है.

Bihar Assembly Elections 2025 LIVE Updates: मंगलवार 11 नवंबर को बिहार विधानसभा की 243 में से बची 122 सीटों पर मतदान होना है. आज प्रचार का अंतिम दिन है और इसी के साथ एनडीए और महागठबंधन का पूरा ध्यान जनता को आखिरी बार प्रभावित करने पर है.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates : दूसरे फेज की वोटिंग के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है. (Image: X/@CEOBihar)

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates : बिहार की सियासत अब अपने निर्णायक मोड़ पर है. दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले चुनावी जंग अपने चरम पर पहुंच चुकी है. 11 नवंबर को राज्य की 243 में से 122 सीटों पर मतदान होना है, और सत्ता की जंग में एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन मतदाताओं को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. आज प्रचार का अंतिम दिन है और इसी के साथ नेताओं का पूरा ध्यान जनता को आखिरी बार प्रभावित करने पर है. भाजपा नेता और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज बिहार में दो अहम जनसभाएं करेंगे.

गृह मंत्री अमित शाह की आज सासाराम-अरवल में रैली 

गृह मंत्री अमित शाह की आज पहली रैली दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर सासाराम के फजलगंज स्टेडियम मैदान में होगी, जहां वे चेनारी, सासाराम, करगहर और डेहरी सीटों से एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे. दूसरी रैली अरवल के मधुशरमा मेला मैदान में दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर होगी, जहां शाह अरवल और कुर्था सीट के उम्मीदवारों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाएंगे.

Advertisment

Also read : VVPAT slips in Samastipur: समस्तीपुर में बड़ी संख्या में फेंकी मिलीं VVPAT स्लिप्स, एआरओ सस्पेंड, चुनाव आयोग ने जांच के दिए आदेश

नेता विपक्ष राहुल गांधी की आज किशनगंज-पूर्णिया में रैली

वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी आज दो चुनावी रैलियां करेंगे. पहली किशनगंज में दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर और दूसरी पूर्णिया में दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर होगी. राहुल की रैलियों के जरिए महागठबंधन उत्तर बिहार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है.

क्या आज बिहार में होगी पीएम मोदी की रैली?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे. उन्होंने शनिवार को बेतिया में अपनी आखिरी बिहार चुनावी रैली की थी, जहां उन्होंने कहा कि “मैं शपथ ग्रहण समारोह में जरूर आऊंगा.” यह बयान एनडीए खेमे के आत्मविश्वास का संकेत माना जा रहा है.

Also read : Free Aadhaar Update: ये लोग फ्री में करा सकते हैं आधार अपडेट, डाक्यूमेंट अपडेशन भी बिना पैसे के संभव, जानिए हर जरूरी डिटेल

36 के हुए तेजस्वी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी जन्मदिन की बधाई

उधर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें “बिहार का आगामी मुख्यमंत्री” कहा. इस संदेश ने महागठबंधन समर्थकों में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है.

दूसरे फेज में रिकॉर्ड वोटिंग की उम्मीद

6 नवंबर को हुए पहले चरण में 65.08 फीसदी की रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी, जिसे दूसरे चरण के लिए उत्साहजनक संकेत माना जा रहा है. अब सबकी निगाहें 11 नवंबर पर टिकी हैं, जब बिहार यह तय करेगा कि राज्य की अगली सरकार किसकी होगी.

  • Nov 10, 2025 10:44 IST

    Bihar Election 2025 LIVE: जन्मदिन पर बधाई संदेश देने वालों के प्रति तेजस्वी ने जताया आभार

    बिहार की सियासत में बेहद सक्रिय व महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने अपने जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने वाले सभी समर्थकों, शुभचिंतकों और वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है. एक्स पर किए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जन्मदिवस पर प्राप्त बधाई संदेशों से मैं अभिभूत हूं और अथाह स्नेह, समर्थन, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ देने वाले सभी सम्मानित वरिष्ठजनों, अभिभावकों और साथियों का हृदय से आभारी हूं.” 

    उन्होंने आगे कहा कि “आपका यही स्नेह और सहयोग मुझे विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का एहसास कराते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है, ताकि मैं बिहार के जन-जन की आवाज़ बन सकूं, अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ मजबूती से खड़ा रह सकूं तथा सत्यनिष्ठा के साथ जनसेवा की कसौटी पर स्वयं को सिद्ध कर सकूँ.”

    चुनावी व्यस्तता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “व्यक्तिगत रूप से सभी को धन्यवाद न कह पाने के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ.” अंत में उन्होंने ईश्वर और जनता से यह प्रार्थना की कि उन्हें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की शक्ति मिले और उन्होंने एक बार फिर सभी शुभेच्छुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया.



  • Nov 10, 2025 08:57 IST

    Bihar Election 2025 LIVE: रिकॉर्ड वोटिंग पर बनती है आरजेडी सरकार, बोले यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates : उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक दिलचस्प बयान देकर राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है. कुशीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा — “एक दिन मैंने गूगल पर देखा कि जहां-जहां ज्यादा वोटिंग होती है, वहां आरजेडी की सरकार बनती है…” राजभर के इस बयान को लेकर अब सियासी गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, खासकर उस समय जब बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद माहौल गर्म है



  • Nov 10, 2025 08:48 IST

    Bihar Election 2025 LIVE: तेजस्वी का बड़ा आरोप, गृहमंत्री दे रहे हैं धमकी

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बाद एनडीए खेमे में गमगीन माहौल बताया जा रहा है. इसी बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि "हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर और फोन पर धमकियां दे रहे हैं". उन्होंने आगे लिखा कि "जहां वे ठहरते हैं, उस होटल के CCTV बंद कराए जा रहे हैं और देर रात अधिकारियों को बुलाया जा रहा है".



  • Nov 09, 2025 18:32 IST

    Bihar Election 2025 LIVE: तेजस्वी यादव बोले, 65% आरक्षण पर प्रधानमंत्री और मंत्री चुप

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates : बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले राजद (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. इस बार माहौल बहुत अच्छा है. बिहार की जनता आशीर्वाद दे रही है और बदलाव के लिए वोट कर रही है.” तेजस्वी ने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री हों या केंद्र के मंत्री, कोई भी 65% आरक्षण के मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहा है.” उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि पर्चियां कहां से मिल रही हैं. अगर CCTV कैमरे गायब हो रहे हैं, तो इस प्रकार की बातें और शंकाएं उठना स्वाभाविक है.”



  • Nov 09, 2025 17:05 IST

    Bihar Election 2025 LIVE: अंतिम फेज के मतदान से पहले थमा चुनावी शोर, मंगलवार को 122 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

    बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम फेज के लिए प्रचार का शोर अब थम गया है. अब सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाले मतदान पर टिकी हैं, जब कुल 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अब किसी भी उम्मीदवार या पार्टी को प्रचार की अनुमति नहीं है. चुनाव के इस आखिरी चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत EVM में कैद होगी, जबकि प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.



  • Nov 09, 2025 15:40 IST

    Bihar Election 2025 LIVE: वोट चोरी पर बोले उपेन्द्र कुशवाहा, कांग्रेस की हवा में बात करने की पुरानी आदत

    बिहार चुनावी सरगर्मी के बीच रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के “वोट चोरी” वाले आरोप पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी कुछ भी बोलते रहते हैं… कांग्रेस के लोगों की पुरानी आदत है कि वे हवा में बातें करते हैं.

    वहीं, जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर उन्होंने कहा, “वे एनडीए का हिस्सा होंगे या नहीं, यह बाद की बात है, लेकिन सुरक्षा की जरूरत हर व्यक्ति को होती है. सुरक्षा किसी को भी दी जा सकती है.



  • Nov 09, 2025 15:37 IST

    Bihar Election 2025 LIVE: डेढ़ घंटे में थम जाएगा प्रचार

    बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है. शाम 5 बजे के बाद प्रचार पूरी तरह थम जाएगा, यानी अब राजनीतिक दलों के पास महज डेढ़ घंटे का वक्त बचा है अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने का. इसके बाद राज्य की 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग होगी. चुनावी समर के इस आखिरी दौर में नेता आज पूरे जोश के साथ रैलियों और रोड शो के जरिए मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं.



  • Nov 09, 2025 14:24 IST

    Bihar Election 2025 LIVE: विकसित बिहार बनाना है या जंगलराज में लौटाना है, फैसला आपके हाथ में, गयाजी में बोले रक्षा मंत्री

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में जनता को यह तय करना होगा कि वह बिहार को एक विकसित राज्य बनाना चाहती है या उसे फिर से जंगलराज में लौटाना चाहती है.

    राजनाथ सिंह ने कहा, “भारत एक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है… और मैं दावे के साथ कहता हूं कि भारत तभी विकसित भारत बनेगा, जब बिहार विकसित बिहार बनेगा.”



  • Nov 09, 2025 13:31 IST

    Bihar Election 2025 LIVE: तेज प्रताप की सिक्योरिटी बढ़ी, JJD नेता ने तेजस्वी को दी जन्मदिन की बधाई

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जन शक्ति जनता दल (Janshakti Janata Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. तेज प्रताप ने कहा कि “मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि मुझे खतरा है. ये लोग मुझे मरवा भी देंगे, सब दुश्मन लगे हुए हैं.”

    इसी दौरान उन्होंने अपने छोटे भाई और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई भी दी. तेज प्रताप ने कहा, “आज तेजस्वी का जन्मदिन है. जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, उनका भविष्य उज्ज्वल हो, मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है.”



  • Nov 09, 2025 13:17 IST

    Bihar Assembly Elections 2025 LIVE Updates : आरजेडी नेता ने कहा - गरीबों को डराकर धमकाकर वोट लेना चाहती है बीजेपी

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच नवादा सीट से आरजेडी उम्मीदवार कौशल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाया है. कौशल यादव ने कहा कि “BJP गरीबों को डराकर और धमकाकर वोट लेने की कोशिश कर रही है.” उन्होंने बताया कि “बीती रात हमारे एक कार्यकर्ता को धमकी दी गई, जो उस पंचायत के चार बार मुखिया रह चुके हैं. हम गोविंदपुर में किसी भी तरह की हिंसा नहीं चाहते.”



  • Nov 09, 2025 10:14 IST

    Bihar Assembly Elections 2025 LIVE Updates : क्या तेजस्वी यादव को जन्मदिन पर याद करेंगे चाचा नीतीश?

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates :बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का जन्मदिन है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस समय एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार अपने पूर्व डिप्टी तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे?

    साल 2022 और 2023 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी थी. उस वक्त तेजस्वी बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री थे और दोनों नेताओं के बीच गठबंधन की साझेदारी बनी हुई थी.

    इसके अलावा, इस साल 27 मई 2025 को जब तेजस्वी पिता बने थे, तब भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें पुत्र रत्न के जन्म पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी थीं.

    अब जबकि बिहार में चुनावी मुकाबला चरम पर है और राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं, सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या इस बार चाचा नीतीश अपने भतीजे तेजस्वी को जन्मदिन पर याद करेंगे या नहीं.



  • Nov 09, 2025 09:55 IST

    Bihar Assembly Elections 2025 LIVE Updates : क्या आज बिहार में होगी पीएम मोदी की रैली?

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates : क्या आज बिहार में होगी पीएम मोदी की रैली? बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में कोई चुनावी रैली नहीं करेंगे. दरअसल, पीएम मोदी आज उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे.

    इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर किए एक पोस्ट के जरिए दी. अपने संदेश में उन्होंने उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

    पीएम मोदी ने लिखा, “उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं. प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है.”

    उन्होंने आगे कहा, “प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

    प्रधानमंत्री ने शनिवार को ही बेतिया की रैली में बता दिया था कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज मेरी आखिरी रैली है. इस रैली में उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से अपील की थी और कहा था कि “मैं शपथ ग्रहण समारोह में जरूर आऊंगा.”



  • Nov 09, 2025 09:47 IST

    Bihar Assembly Elections 2025 LIVE Updates : 36 के हुए तेजस्वी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी जन्मदिन की बधाई

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates : बिहार चुनावी माहौल के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी और कहा - आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की शुभकामनाएं. बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव आज 36 साल के हो गए.

    बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी है. अखिलेश यादव ने अपने संदेश में लिखा, “बिहार के जनप्रिय ‘नौकरी-नायक’ युवा नेता श्री तेजस्वी यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं.”



  • Nov 09, 2025 09:42 IST

    Bihar Assembly Elections 2025 LIVE Updates : नेता विपक्ष राहुल गांधी की आज किशनगंज-पूर्णिया में रैली

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के प्रचार के आखिरी दिन लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज राज्य में दो महत्वपूर्ण चुनावी रैलियां करेंगे. राहुल गांधी की पहली रैली किशनगंज में दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी रैली पूर्णिया में दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर होगी.



  • Nov 09, 2025 09:38 IST

    Bihar Assembly Elections 2025 LIVE Updates : गृह मंत्री अमित शाह की आज सासाराम-अरवल में चुनावी रैली

    बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के प्रचार के आखिरी दिन केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राज्य में दो अहम जनसभाएं करेंगे. गृह मंत्री की पहली रैली दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर सासाराम के फजलगंज स्टेडियम मैदान में होगी. यह रैली चेनारी, सासाराम, करगहर और डेहरी सीटों से एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित की जा रही है.

    इसके बाद अमित शाह की दूसरी जनसभा दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर अरवल के मधुशरमा मेला मैदान में होगी, जहां वे अरवल और कुर्था सीट से एनडीए प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे.



Rahul Gandhi Amit Shah Nitish Kumar Tejashwi Yadav Bihar Assembly Elections Bihar Election Bihar Bihar Election 2025