scorecardresearch

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE: बीजेपी को भरोसा, बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही एनडीए

Bihar Assembly Election 2025 LIVE Updates: बिहार की 122 सीटों पर होने वाला यह चरण राजनीतिक रूप से सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सीमांचल, मगध और पटना के आसपास के वे इलाके शामिल हैं जो सत्ता के समीकरण तय करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

Bihar Assembly Election 2025 LIVE Updates: बिहार की 122 सीटों पर होने वाला यह चरण राजनीतिक रूप से सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सीमांचल, मगध और पटना के आसपास के वे इलाके शामिल हैं जो सत्ता के समीकरण तय करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
Bihar Election Bihar Poll Bihar Chunav 2025 Live Update, Bihar Election 2025 Live Updates, Bihar Assembly Election 2025 News, Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025, Bihar Election 2025 LIVE Today from Patna, Bihar Election Schedule 2025, Bihar Election Phase 1 Voting, Bihar Election Results Live, Bihar Politics Latest News, PM Modi Rally in Bihar, Amit Shah Bihar Rally 2025, Rahul Gandhi Bihar Campaign, Tejashwi Yadav Bihar Election 2025, NDA vs INDIA Alliance Bihar 2025, Anant Singh Arrest News, Saharsa Rally PM Modi, Katihar Rally 2025, Bihar Election 2025 Opinion Polls, Bihar Chunav 2025 Mein Kaun Banega CM, Bihar Election Rally Schedule PM Modi

Bihar Chunav 2025: अंतिम फेज में बिहार के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान मंगलवार, 11 नवंबर को होगा. (Image: Jansatta)

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार का शोर रविवार शाम थम गया. इस चरण में 122 विधानसभा सीटों पर मतदान मंगलवार, 11 नवंबर को होगा. प्रचार के अंतिम दिन सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी महागठबंधन (RJD-कांग्रेस-लेफ्ट) ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी. चुनावी मैदान में रविवार को बड़े नेताओं की रैलियों और बयानों से सियासी माहौल चरम पर रहा.

मुख्यमंत्री पद खाली नहीं, रैलियों में बार-बार बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सासाराम और अरवल में चुनावी सभाओं को संबोधित किया. महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में “आंतरिक कलह” और “नेतृत्व संकट” है. शाह ने तंज करते हुए कहा, बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है.” शाह ने एनडीए सरकार की नीतियों को स्थिरता, विकास और सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि “बिहार अब पिछली सरकारों की तरह अराजकता के दौर में नहीं लौटेगा.”

Advertisment

RJD-कांग्रेस बिहार के विकास की रफ्तार रोकेंगे: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छातापुर, नरपतगंज, बिस्फी और सिक्ती में जनसभाएं कीं. उन्होंने कहा कि अगर राजद और कांग्रेस सत्ता में लौटे तो बिहार का विकास “पंक्चर” हो जाएगा.
योगी ने जनता से अपील की कि वे “विकास की गाड़ी को रिवर्स गियर में न डालें.”

जंगलराज की वापसी होने मत दीजिएगा: CM नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास और औरंगाबाद में जनसभाएं कीं और अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और महिला सशक्तिकरण में हुई प्रगति को गिनाते हुए कहा, “हमने बिहार को अंधकार से निकालकर विकास की राह पर लाया है, अब जंगलराज की वापसी मत होने दीजिए.”

वोट चोरी संविधान पर हमला: राहुल गांधी

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किशनगंज और पूर्णिया के सीमांचल इलाकों में जनसभाएं कीं. उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश में “वोट चोरी” के ज़रिए जनता के अधिकारों को छीना जा रहा है, जो “संविधान पर हमला” है. राहुल ने कहा कि महागठबंधन “जनता के अधिकार और न्याय की आवाज़” बनकर लड़ रहा है.

11 नवंबर को होगा अंतिम फेज का मतदान

अब जब प्रचार थम चुका है, तो सियासी पारा मतदाताओं के फैसले पर टिका है. बिहार की 122 सीटों पर होने वाला यह चरण राजनीतिक रूप से सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सीमांचल, मगध और पटना के आसपास के वे इलाके शामिल हैं जो सत्ता के समीकरण तय करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं. 11 नवंबर को होने वाले मतदान के नतीजे तय करेंगे कि बिहार में सत्ता की राह किस ओर मुड़ती है. विकास के नाम पर एनडीए या बदलाव की पुकार के साथ महागठबंधन.

  • Nov 10, 2025 17:33 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: तेजस्वी पर सम्राट का पलटवार, कहा - कंफ्यूज आरजेडी अब डिफ्यूज भी

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद और महागठबंधन पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजद अब कंफ्यूज भी है और डिफ्यूज भी. सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का परिवार लूट, भ्रष्टाचार और अराजकता के लिए जाना जाता है, और आज वही लोग हार के डर से बौखलाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव हारने की आशंका में अब ये लोग चुनाव आयोग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तक को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजद की अब कोई लड़ाई बची ही नहीं है, महागठबंधन के नेता खुद भ्रम में हैं, और राहुल गांधी तो पहले से ही ‘वोट चोरी’ का नारा लगाने में जुटे हैं.



  • Nov 10, 2025 15:51 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: बीजेपी को भरोसा, बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही एनडीए

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कल बिहार में दूसरे चरण का मतदान होगा और भाजपा एनडीए गठबंधन के साथ एक निर्णायक, प्रभावी और ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है. यह मैं पूरे भरोसे से कह रहा हूं.

    रवि शंकर प्रसाद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रचार खत्म हो गया है, लेकिन विपक्ष की हालत देखकर लगता है कि उन्होंने हार मान ली है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वही पुरानी योजनाएं दोहराईं, जो उनकी हताशा दिखाती हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी पूछ रहे थे कि सभी उद्योग बीजेपी शासित राज्यों में ही क्यों लगते हैं, बिहार या तमिलनाडु में क्यों नहीं? लगता है राहुल गांधी की कंपनी का असर अब उन पर भी हो गया है.



  • Nov 10, 2025 15:13 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: तेजस्वी बोले, हार के डर से NDA में बढ़ी बेचैनी

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को केंद्र सरकार और एनडीए पर तीखा हमला बोला. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री कई दिनों से पटना में मौजूद हैं और एनडीए के कई नेताओं को यहां बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि यह सब एनडीए की घबराहट और हार की आशंका का साफ संकेत है.



  • Nov 10, 2025 15:05 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: दूसरे फेज की वोटिंग से पहले भारत-नेपाल बॉर्डर सील

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं. अररिया जिले के जोगबनी इंडो-नेपाल बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी तरह की अवैध आवाजाही या गतिविधि को रोका जा सके. सीमा पर लगातार पैदल गश्त और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, मतदान से पहले और मतदान के दिन तक सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी रहेंगी ताकि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके. बता दें कि बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होनी है, जिनमें अररिया भी शामिल है. वहीं, 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी.



  • Nov 10, 2025 15:02 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: जहानाबाद के साइंस ग्रेजुएट विकास को भरोसा, बिहार में बनने वाली नई सरकार बदलेगी तकदीर

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जहानाबाद में इस बार मतदाता विकास और रोजगार के मुद्दों को लेकर सबसे ज्यादा मुखर हैं. इलाके में बेरोजगारी और लंबे समय से चली आ रही नागरिक सुविधाओं की बदहाली चुनावी बहस का मुख्य केंद्र बन गई है. 25 वर्षीय विकास कुमार, जो स्थानीय कॉलेज से साइंस ग्रेजुएट हैं, आज अपनी रोज़ी-रोटी के लिए ऑटो रिक्शा चलाते हैं. लेकिन उन्हें उम्मीद है कि चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार उनकी तकदीर बदलेगी. विकास का कहना है कि “पढ़ाई तो की, लेकिन नौकरी नहीं मिली. अब उम्मीद है कि सरकार बदले तो कुछ सुधार आए.”



  • Nov 10, 2025 13:59 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: दूसरे फेज में 3.67 करोड़ वोटर 1,302 उम्मीदवारों के किस्मत का करेंगे फैसला

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. चुनाव के अंतिम चरण का मतदान कल यानी मंगलवार को होने जा रहा है. इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव आयोग के अनुसार, इस फेज में लगभग 3.67 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 1,302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे.



  • Nov 10, 2025 13:11 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: दूसरे फेज की वोटिंग के लिए लगभग तैयारियां पूरी

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं. इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. मधुबनी के आर.एन. कॉलेज, पंडौल और वॉटसन हाई स्कूल में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया गया. जिला प्रशासन ने EVM मशीनों के वितरण, सुरक्षा बलों की तैनाती और मतदाताओं की सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से पूरी हो सके. अधिकारियों के अनुसार, सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं. वहीं, वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी.



  • Nov 10, 2025 12:17 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: बिहार में NDA होगी ऐतिहासिक जीत, कृषि मंत्री का दावा

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए की जबरदस्त और ऐतिहासिक जीत होने जा रही है. चौहान ने विश्वास जताया कि “यह एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी, ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ जीत होगी.” उन्होंने कहा कि बिहार की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में मतदान कर चुकी है और नतीजे इसका साफ प्रमाण देंगे.



  • Nov 10, 2025 12:15 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: अपने बच्चों के हाथ में बंदूक नहीं, किताबें देखना चाहती है बिहार की जनता, बोले यूपी डिप्टी CM

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बिहार भाजपा चुनाव सह-प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार की जनता अपने बच्चों के हाथों में बंदूक नहीं, किताबें देखना चाहती है. उन्होंने कहा कि लोग शिक्षा और रोजगार के अवसर चाहते हैं, हिंसा नहीं. मौर्य ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए मुद्दे बिहार के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े हैं और जनता इन्हीं विकास और स्थिरता के मुद्दों पर वोट दे रही है. मौर्य के अनुसार, बिहार अब “हिंसा और अराजकता के दौर से आगे बढ़कर विकास की राह” पर है, और जनता इस दिशा में निरंतरता चाहती है.



  • Nov 10, 2025 12:12 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: दूसरे फेज की वोटिंग के लिए तैयारी पूरी

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि दूसरे चरण के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जिले में पूरी तैयारी कर ली गई है. उन्होंने कहा कि जिले में कुल 4,095 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन सभी पर CCTV कैमरे और लाइव वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके



  • Nov 10, 2025 12:11 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: हार के डर से घबराया विपक्ष, यूपी डिप्टी CM ने वोट चोरी के आरोप को बताया बेबुनियाद

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बिहार भाजपा चुनाव सह-प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के SIR मुद्दे पर दिए बयानों पर पलटवार किया है. मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं क्योंकि उन्हें बिहार चुनाव के नतीजों की चिंता सता रही है. उन्होंने साफ कहा कि “SIR और वोट चोरी जैसे मुद्दों का इस चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है.” मौर्य के मुताबिक, जनता अब विकास और सुशासन के मुद्दे पर मतदान कर रही है, और विपक्ष निराधार बयानबाजी कर केवल ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है.



  • Nov 10, 2025 11:59 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: बुलडोजर राज की मंशा नकार चुकी है जनता, बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार, दीपंकर भट्टाचार्य का दावा

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: महागठबंधन की सहयोगी दल भाकपा माले लिबरेशन के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने बिहार चुनाव को लेकर कहा है कि यह चुनाव परिवर्तन का चुनाव है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पिछले पांच साल से सरकार बदलने का मौका तलाश रही थी, और अब वह समय आ गया है.

    दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि एनडीए नेताओं की बढ़ती बेचैनी और उनके बयानों से साफ है कि वे घबराए हुए हैं. रैलियों में जिस तरह के प्रदर्शन और बयान सामने आ रहे हैं, उससे लग रहा है कि वे बिहार में “बुलडोजर राज” लाना चाहते हैं, जिसे जनता पूरी तरह नकार चुकी है. उन्होंने आगे कहा कि पहले चरण में ज्यादा मतदान इस बात का संकेत है कि जनता बदलाव चाहती है, और अब दूसरे चरण में मिथिला, कोसी और चंपारण इलाकों का माहौल भी महागठबंधन के पक्ष में साफ दिखाई दे रहा है.



  • Nov 10, 2025 11:53 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: अपराध-भ्रष्टाचार की पहचान थी RJD की सरकार, जनता नहीं भूली वो दिन, बोले कृषि मंत्री

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि आरजेडी की सरकार अपराध, कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती थी, और बिहार की जनता आज भी वो दिन नहीं भूली है. शिवराज चौहान ने कहा कि ‘कट्टा’ हमेशा डर और दहशत का प्रतीक रहा है, और प्रधानमंत्री मोदी ने उस सच्चाई को बिल्कुल सही तरीके से सामने रखा है.



  • Nov 10, 2025 11:48 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: वोट चोरी के आरोपों पर बोले कृषि मंत्री, पहले से हार तय देख महागठबंधन बहाने करने में जुटा

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के “वोट चोरी” वाले आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हार को पहले से स्वीकार करने का बहाना भर है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को पहले से पता है कि इस बार उनकी जीत नहीं होने वाली. चौहान ने कहा कि बिहार की जनता आज भी ‘जंगलराज’ के वो दिन नहीं भूली है, जब डर, अपराध और कानूनहीनता का माहौल था. लेकिन अब लोग विकास, सुशासन और जनकल्याण देख रहे हैं. उन्होंने भरोसे के साथ कहा कि 14 नवंबर को एनडीए की जबरदस्त जीत होगी और आरजेडी पूरी तरह बिखर जाएगी. शिवराज ने चुटकी लेते हुए कहा कि लालू यादव का परिवार पहले ही बंट चुका है, तेज प्रताप ने तेजस्वी का तेज कम कर दिया है और राहुल गांधी ने बाकी बचा हुआ काम पूरा कर दिया.



  • Nov 10, 2025 11:40 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: कृषि मंत्री का दावा, बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार चुनाव के अंतिम फेज को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब तो मुकाबला बचा ही नहीं है. सच यह है कि महागठबंधन चुनाव से पहले ही बिखर गया था. सीट बंटवारे को लेकर उनके अंदर जो झगड़े हुए और फिर राहुल गांधी ने बीच में SIR वाला मुद्दा लाकर पूरा एजेंडा ही बदल दिया, उससे उनकी हालत और कमजोर हो गई.

    शिवराज चौहान ने दावा किया कि अब तस्वीर साफ है, इस बार मुकाबला एकतरफा है और एनडीए की जबरदस्त जीत तय है.



  • Nov 10, 2025 11:13 IST

    Bihar Election 2025 LIVE Updates: दूसरे फेज में भी रिकॉर्ड वोटिँग की उम्मीद



Nitish Kumar Tejashwi Yadav Bihar Assembly Elections Bihar Election Bihar Bihar Election 2025