scorecardresearch

Bihar Chunav 2025 Voting Ends LIVE: अंतिम फेज में रिकॉर्ड 69.12% पड़े वोट, फाइनल वोटर टर्नऑउट के लिए करना होगा इंतजार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live, Bihar Chunav 2025 Voter Turnout Live Updates: अंतिम फेज की 122 सीटों पर मतदान जारी है. इस फेज में कुल 1,302 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला आज 3.7 करोड़ मतदाता करेंगे.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live, Bihar Chunav 2025 Voter Turnout Live Updates: अंतिम फेज की 122 सीटों पर मतदान जारी है. इस फेज में कुल 1,302 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला आज 3.7 करोड़ मतदाता करेंगे.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Voting Live Updates, bihar Election 2025 Phase 2 voting live, Bihar chunav 2025 voter turnout percentage, Bihar election voter turnout rate, bihar chunav 2025, bihar vidhan sabha chunav 2025, bihar Election 2025 Phase 2 voter turnour percentage

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के पहले में रिकॉर्ड 65.08% वोटिंग के बाद आज अंतिम फेज में ऐतिहासिक वोटर टर्नऑउट की उम्मीद है. (Image: X/@CEOBihar)

Bihar Chunav 2025 Voting Live Updates, Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Second Phase Voting LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी चरण में, 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है, जिसमें 3.7 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1,302 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे. यह चरण एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सत्ता की राह तय करने में अहम भूमिका निभाने वाला है.

इन 20 सीमावर्ती जिलों में हो रहा चुनाव

मतदान सीमांचल सहित 20 जिलों में हो रहा है, जिनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास शामिल हैं. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 4 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जो पहले चरण में हुए 65% से अधिक रिकॉर्ड मतदान के उत्साह के बीच व्यवस्था बनाए रखेंगे.

Advertisment

Also read : Bihar Election 2025 Second Phase Full Candidate List : 11 नवंबर को है अंतिम दौर का मतदान, आपके इलाके का MLA बनने की रेस में किनकी टक्कर?

Bihar Vidhan Sabha Chunav Polling, Voter Turnout 2025 LIVE: नीतीश सरकार के 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

अंतिम फेज कई प्रमुख मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के लिए अग्निपरीक्षा साबित होगा. नीतीश सरकार के 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा इस चरण में दांव पर है. जिनमें सुपौल से जदयू के विजेंद्र प्रसाद यादव, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, बेतिया से भाजपा की रेणु देवी, धमदाहा से लेशी सिंह, और फुलपरास से शीला मंडल जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. भाजपा के प्रमुख मंत्रियों में प्रेम कुमार (गया) और नीरज बबलू (छातापुर) भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

इस फेज में कुल 1,302 उम्मीदवारों में से 136 महिलाएं हैं. एनडीए को इस चरण में अपने पारंपरिक गढ़ों, खासकर उत्तरी बिहार के जिलों (पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी) में, जहां सत्तारूढ़ गठबंधन का वर्तमान में दबदबा है, अपना प्रभुत्व बनाए रखने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा.

Also read : Amit Shah Visits Delhi Blast Site : अमित शाह ने कहा - हर एंगल से हो रही है धमाके की जांच, मंगलवार की सुबह आला अधिकारियों के साथ बैठक

दिल्ली विस्फोट के बाद बिहार में हाई अलर्ट

दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद बिहार पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. DGP विनय कुमार ने सभी SP को संवेदनशील इलाकों, मतदान केंद्रों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया है. सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकन्नी हैं. DGP ने बताया कि केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की संयुक्त टीमें गश्त बढ़ा रही हैं. सीमा क्षेत्रों और नक्सल प्रभावित इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है.

एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. सत्ता पक्ष एनडीए में इस बार जेडीयू और बीजेपी मुख्य सहयोगी दल हैं, जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) जैसी छोटी पार्टियां एनडीए को समर्थन दे रही हैं. वहीं, विपक्षी महागठबंधन की ओर से राजद (RJD) और कांग्रेस के साथ मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP), इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता की इंडियन इनक्लूसिव पार्टी (IIP), सीपीआई (CPI), सीपीएम (CPI-M) और सीपीआईएमएल लिबरेशन (CPIML-Liberation) जैसी वामपंथी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव मैदान में हैं.

अंतिम फेज की वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी. मतदान संपन्न होने के कुछ घंटे बाद एग्जिट पोल भी आएंगे. बिहार चुनाव से जुड़े हर जरूरी अपडेट के लिए यहां बने रह सकते हैं.

  • Nov 11, 2025 17:38 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates: शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 67.14% पड़े वोट, वोटर टर्नऑउट में किशनगंज टॉप पर कायम

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 67.14% पड़े. यह आंकड़ा पहले चरण की तुलना में अधिक है. पहले चरण में इसी समय तक 60.13% मतदान हुआ था.

    जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो किशनगंज में सबसे अधिक 76.26% मतदान हुआ है, जबकि नवादा में अब तक सबसे कम 57.11% वोट पड़े हैं. यहां अपने जिले के हिसाब से वोटर टर्नऑउट डिटेल देखें.

    यहां जिलेवार वोटर टर्नआउट के आंकड़े देखें.

    • जिले का नाम - वोटर टर्नऑउट
    • अररिया - 67.79%
    • अरवल - 63.06%
    • औरंगाबाद - 64.48%
    • बांका - 68.91%
    • भागलपुर - 66.03%
    • गयाजी - 67.50%
    • जहानाबाद - 64.36%
    • जमुई - 67.81%
    • कैमूर (भभुआ) - 67.22%
    • कटिहार - 75.23%
    • किशनगंज - 76.26%
    • मधुबनी - 61.79%
    • नवादा - 57.11%
    • पश्चिमी चंपारण - 69.02%
    • पूर्णियां - 73.79%
    • पूर्वी चंपारण - 69.31%
    • रोहतास - 60.69%
    • शिवहर - 67.31%
    • सीतामढ़ी - 65.29%
    • सुपौल - 70.69%



  • Nov 11, 2025 17:27 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates: EC की वोटरों से खास अपील, घर से अभी निकलें और वोट डालें

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण की वोटिंग जारी है, और इसी बीच चुनाव आयोग ने अब तक मतदान न कर पाए लोगों से खास अपील की है. एक पर किए पोस्ट में आयोग ने कहा - अब नहीं तो कब? आयोग ने कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाए.



  • Nov 11, 2025 17:20 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates: अंतिम चरण की वोटिंग अभी भी जारी, शाम 6 बजे तक डाले जा सकेंगे वोट

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Liveबिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण की वोटिंग मंगलवार सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो अधिकांश सीटों पर शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. हालांकि सुरक्षा कारणों से 7 सीटों पर मतदान शाम 5 बजे तक ही संपन्न होगा. यानी मतदाताओं के पास अभी भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पर्याप्त समय है.

    चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और सुचारू मतदान के लिए राज्यभर में व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंध किए हैं. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बिहार के मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की है. उन्होंने खासतौर पर पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं से आग्रह किया कि वे न केवल मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें. बता दें कि पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था, जिसमें करीब 65.08 का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था.



  • Nov 11, 2025 17:12 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates: कांग्रेस की अपील, लाइन में खड़े लोगों को वोट देने का मिले मौका

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण में कांग्रेस पार्टी ने मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों बूथों पर सैकड़ों मतदाता लाइन में खड़े हैं, लेकिन मतदान बेहद धीमी गति से हो रहा है.

    कांग्रेस ने अपने पोस्ट में बिहार चुनाव विभाग को टैग करते हुए लिखा, “मतदान प्रक्रिया पर हमारी नजर है. हमें ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि कई बूथों पर मतदाता घंटों से कतार में खड़े हैं, लेकिन मतदान की गति बेहद धीमी है.” पार्टी ने कटिहार डीएम से अनुरोध किया है कि एक भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे. कांग्रेस ने कहा कि यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है कि हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.



  • Nov 11, 2025 17:00 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates: बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह ने डाला वोट

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण के मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और सांसद राधा मोहन सिंह ने आज मोतिहारी में अपना वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि चंपारण क्षेत्र की सभी सीटों पर एनडीए (NDA) की जीत सुनिश्चित है.



  • Nov 11, 2025 15:36 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 60.40% पड़े वोट, किशनगंज में सबसे अधिक तो नवादा में कम मतदान

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक कुल 60.40% वोटिंग दर्ज की गई है. यह आंकड़ा पहले चरण की तुलना में अधिक है. पहले चरण में इसी समय तक 53.77% मतदान हुआ था.

    जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो किशनगंज में सबसे अधिक 66.10% मतदान हुआ है, जबकि मधुबनी में अब तक सबसे कम 53.17% वोट पड़े हैं. यहां अपने जिले के हिसाब से वोटर टर्नऑउट डिटेल देखें.

    यहां जिलेवार वोटर टर्नआउट के आंकड़े देखें.

    • जिले का नाम - वोटर टर्नऑउट
    • अररिया - 59.80%
    • अरवल - 58.26%
    • औरंगाबाद - 60.59%
    • बांका - 63.03%
    • भागलपुर - 58.37%
    • गयाजी - 62.74%
    • जहानाबाद - 58.37%
    • जमुई - 63.33%
    • कैमूर (भभुआ) - 62.26%
    • कटिहार - 63.80%
    • किशनगंज - 66.10%
    • मधुबनी - 55.53%
    • नवादा - 53.17%
    • पश्चिमी चंपारण - 61.99%
    • पूर्णियां - 64.22%
    • पूर्वी चंपारण - 61.92%
    • रोहतास - 55.92%
    • शिवहर - 61.85%
    • सीतामढ़ी - 58.32%
    • सुपौल - 62.06%



  • Nov 11, 2025 15:32 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates: वोटरों से आरजेडी की खास अपील, कितनी भी धीमी हो वोटिंग, मतदान करके ही बूथ से वापस आना है

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Liveबिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मतदाताओं से खास अपील की है. पार्टी ने एक्स (X) पर किए पोस्ट के जरिए कहा है कि चाहे वोटिंग कितनी ही धीमी करवा दी जाए, अपने-अपने लाइन में डटे रहिए. चाहे कितनी ही देर हो जाए, वोट डालकर ही मानना है.



  • Nov 11, 2025 14:17 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates: कांग्रेस नेता बोले, 20 साल के शासन ने बनाया बीमारू बिहार, बदलाव चाहती है जनता

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम फेज में मतदान के दौरान कटिहार के बरारी से कांग्रेस उम्मीदवार तौकीर आलम ने कहा कि इस चुनाव में लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह और बदलाव की चाह देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा, “इस चुनाव में जोश और मतदान के प्रति उत्सुकता की एक मजबूत लहर है. खासकर बिहार में लोग बदलाव चाहते हैं। बीते 20 सालों के शासन और नीतियों ने बिहार को ‘बीमारू’ राज्य बना दिया है, और अब जनता बदलाव के लिए कतार में खड़ी है.



  • Nov 11, 2025 13:46 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates: दोपहर 1 बजे तक 47.62% पड़े वोट

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक कुल 47.62% वोटिंग दर्ज की गई है. यह आंकड़ा पहले चरण की तुलना में अधिक है. पहले चरण में इसी समय तक 42.31% मतदान हुआ था.

    जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो किशनगंज में सबसे अधिक 51.86% मतदान हुआ है, जबकि मधुबनी में अब तक सबसे कम 43.39% वोट पड़े हैं. यहां अपने जिले के हिसाब से वोटर टर्नऑउट डिटेल देखें.

    यहां जिलेवार वोटर टर्नआउट के आंकड़े देखें.

    • जिले का नाम - वोटर टर्नऑउट
    • अररिया - 46.87%
    • अरवल - 47.11%
    • औरंगाबाद - 49.45%
    • बांका - 50.07%
    • भागलपुर - 45.09%
    • गयाजी - 50.95%
    • जहानाबाद - 46.07%
    • जमुई - 50.91%
    • कैमूर (भभुआ) - 49.89%
    • कटिहार - 48.50%
    • किशनगंज - 51.86%
    • मधुबनी - 43.39%
    • नवादा - 43.45%
    • पश्चिमी चंपारण - 48.91%
    • पूर्णियां - 49.63%
    • पूर्वी चंपारण - 48.01%
    • रोहतास - 45.19%
    • शिवहर - 48.23%
    • सीतामढ़ी - 45.28%
    • सुपौल - 48.22%



  • Nov 11, 2025 13:42 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates: इन 12 मंत्रियों की किस्मत दांव पर

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण में आज वोटिंग के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के 12 मंत्रियों की किस्मत का फैसला भी होना है.

    जेडीयू के दिग्गज उम्मीदवारों में विजेंद्र यादव (सुपौल), लेसी सिंह (धमदाहा), जयंत राज कुशवाहा (अमरपुर), सुमित कुमार सिंह (चकाई), मोहम्मद जमा खान (चैनपुर) और शीला मंडल (फुलपरास) चुनाव मैदान में हैं.

    वहीं, भाजपा की ओर से कई वरिष्ठ मंत्री अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश में जुटे हैं, जिनमें प्रेम कुमार (गया), रेनू देवी (बेतिया), विजय कुमार मंडल (सिकटी), नीतीश मिश्रा (झंझारपुर), नीरज बबलू (छातापुर) और कृष्णनंदन पासवान (हरसिद्धि) शामिल हैं.



  • Nov 11, 2025 13:38 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates: मखदुमपुर में RJD बनाम LJPRV, मुकाबले में नया मोड़

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : जहानाबाद जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में से एक मखदुमपुर सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला दिलचस्प और पेचीदा बन गया है. इस सीट पर राजद के पूर्व विधायक सूबेदार दास और लोजपा (रामविलास) की रानी कुमार आमने-सामने हैं.



  • Nov 11, 2025 13:37 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates: अरवल में CPIML और भाजपा के बीच सीधी टक्कर

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : अरवल जिले में कुल दो विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से एक का नाम अरवल ही है. इस सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला मुख्य रूप से भाकपा (माले) और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई के रूप में उभर कर सामने आया है.

    यहां भाकपा (माले) के महानंद सिंह और भाजपा के पूर्व विधायक मनोज शर्मा के बीच कांटे की टक्कर है. दोनों उम्मीदवारों ने इलाके में घने जनसंपर्क अभियान चलाए हैं और अपने-अपने संगठनात्मक नेटवर्क व जातीय समीकरणों पर भरोसा कर रहे हैं.



  • Nov 11, 2025 13:36 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates: बेलागंज में JDU मनोरमा और RJD के विश्वनाथ सिंह में सीधी टक्कर

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live :गया जिले की बेलागंज विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला सीधा लेकिन बेहद दिलचस्प हो गया है. इस सीट पर जदयू की मनोरमा देवी और राजद के विश्वनाथ प्रसाद सिंह आमने-सामने हैं.

    विश्वनाथ प्रसाद सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता और जहानाबाद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र हैं, जिनके उतरने से इस सीट पर पारिवारिक और राजनीतिक दोनों प्रतिष्ठाएं दांव पर लगी हैं. वहीं, मनोरमा देवी अपनी जनसंपर्क पकड़ और स्थानीय संगठनात्मक मजबूती के दम पर चुनाव मैदान में डटी हैं.



  • Nov 11, 2025 13:34 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates: जहानाबाद सीट पर पूर्व विधायक और पूर्व सांसद आमने-सामने

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : जहानाबाद जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प बन गया है. यहां राजद के पूर्व विधायक राहुल शर्मा और जदयू के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के बीच सीधी टक्कर है. हालांकि, मुकाबले को जन सुराज पार्टी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के बागी उम्मीदवारों ने अब त्रिकोणीय बना दिया है, जिससे दोनों प्रमुख दलों के लिए समीकरण उलझ गए हैं.



  • Nov 11, 2025 13:31 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates : करगहर सीट पर कड़ी टक्कर

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां कांग्रेस के मौजूदा विधायक संतोष कुमार मिश्र दोबारा जीत की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन इस बार उनकी राह आसान नहीं दिख रही. उनके खिलाफ जदयू के पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह, जन सुराज पार्टी के भोजपुरी गायक रितेश पांडेय, और बसपा के उदय प्रताप सिंह मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा और बहुकोणीय बन गया है.



  • Nov 11, 2025 13:30 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates : नवादा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : पांच विधानसभा सीटों वाले नवादा जिले की नवादा सीट पर इस बार भी मुकाबला ‘परिवार बनाम परिवार’ का रूप ले चुका है. पिछले दो दशकों से एक-दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंदी रहे राजद के कौशल यादव और जदयू की विभा देवी (पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव की पत्नी) एक बार फिर आमने-सामने हैं.



  • Nov 11, 2025 13:27 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates : जोकीहाट सीट पर ‘परिवार बनाम परिवार’, तस्लीमुद्दीन के दोनों बेटों में सीधी टक्कर

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : अररिया जिले की जोकीहाट विधानसभा सीट पर इस बार का मुकाबला पूरी तरह पारिवारिक जंग में बदल गया है. यहां पूर्व सांसद तस्लीमुद्दीन के दो बेटे आमने-सामने हैं. छोटे बेटे शाहनवाज आलम आरजेडी के टिकट पर और बड़े बेटे सरफराज आलम के जन सुराज पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं.



  • Nov 11, 2025 13:25 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates : कहलगांव सीट पर फ्रेंडली फाइट से फंसा समीकरण

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : भागलपुर जिले की कहलगांव विधानसभा सीट, जो जिले की 7 सीटों में से एक है, इस बार महागठबंधन के भीतर ही ‘फ्रेंडली फाइट’ का मैदान बन गई है. यह सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है, लेकिन इस बार महागठबंधन के सहयोगी दलों, कांग्रेस और राजद, दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. कांग्रेस ने प्रवीण सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है, जबकि राजद ने रजनीश भारती पर दांव लगाया है. इस सीट पर जदयू के शुभानंद मुकेश और जनसुराज के मंजर आलम मैदान में हैं



  • Nov 11, 2025 13:23 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates : सुल्तानगंज सीट पर फ्रेंडली फाइट किसे मिलेगा फायदा?

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live :  भागलपुर जिले की सुल्तानगंज विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला काफी दिलचस्प है. यह सीट पिछली बार कांग्रेस के पास रही थी, जिसने इस बार भी ललन कुमार पर भरोसा जताया है. वहीं, राजद ने चंदन कुमार को उम्मीदवार बनाकर महागठबंधन के भीतर ही फ्रेंडली फाइट की स्थिति पैदा कर दी है.

    महागठबंधन के इस आपसी टकराव से एनडीए और जन सुराज दोनों को फायदा होता दिख रहा है. यहां जदयू के ललित नारायण मंडल (एनडीए) और जन सुराज पार्टी के राकेश कुमार भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला अब चौकोणीय बन चुका है.



  • Nov 11, 2025 13:21 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates : नरकटियागंज सीट पर फ्रेंडली फाइट का भाजपा को मिल सकता है फायदा

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : पश्चिमी चंपारण जिले की नरकटियागंज विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प और बहुकोणीय बन गया है। यहां महागठबंधन के दो उम्मीदवार, कांग्रेस से शाश्वत केदार और राजद से दीपक यादव, दोनों ही मैदान में हैं, जिससे महागठबंधन के वोट बैंक में बिखराव की पूरी संभावना बन गई है.



  • Nov 11, 2025 13:20 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates : दूसरे चरण में महागठबंधन की इन सीटों पर फ्रेंडली फाइट

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में महागठबंधन के घटक दलों, आरजेडी, कांग्रेस और सीपीआई के बीच कुछ सीटों पर फ्रेंडली फाइट देखने को मिल रही है. इन सीटों पर सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया है.

    • नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण) - यहां आरजेडी के दीपक यादव और कांग्रेस के शाश्वत केदार के बीच सीधी टक्कर है.
    • करगहर (रोहतास) - इस सीट पर कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा और सीपीआई के महेंद्र प्रसाद गुप्ता आमने-सामने हैं.
    • चैनपुर (कैमूर) - यहां आरजेडी के वृज किशोर विंद का मुकाबला वीआईपी के गोविंद विंद से है.
    • सिकंदरा (SC, जमुई) - इस आरक्षित सीट पर आरजेडी के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी की टक्कर कांग्रेस के विनोद कुमार चौधरी से है.
    • कहलगांव (भागलपुर) - यहां कांग्रेस के प्रवीण सिंह और आरजेडी के रजनीश भारती में मुकाबला है.
    • सुल्तानगंज (भागलपुर) - इस सीट पर आरजेडी के चंदन कुमार उर्फ चंदन सिन्हा और कांग्रेस के ललन कुमार आमने-सामने हैं.



  • Nov 11, 2025 13:16 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates : इमामगंज सीट पर केंद्रीय मंत्री मांझी की बहू को मिल रही टक्कर

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : गयाजी जिले की इमामगंज विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला बेहद रोमांचक और प्रतिष्ठापूर्ण बन गया है. इस सीट से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा कुमारी मैदान में हैं, जिनकी प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर लगी है. दीपा कुमारी का मुकाबला राजद की ऋतु प्रिया चौधरी और जन सुराज पार्टी के डॉ. अजीत कुमार से है. तीनों उम्मीदवार अपने-अपने जातीय और सामाजिक समीकरणों पर भरोसा करके मैदान में डटे हुए हैं.



  • Nov 11, 2025 13:14 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates : धमदाहा सीट पर मंत्री लेशी सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : पूर्णिया जिले की धमदाहा विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला काफी दिलचस्प है. इस सीट से जदयू की वरिष्ठ नेता और मंत्री लेशी सिंह, जो अब तक लगातार पांच बार चुनाव जीत चुकी हैं, एक बार फिर मैदान में हैं. लेकिन इस बार उन्हें राजद के संतोष कुशवाहा, जो जदयू के पूर्व सांसद रह चुके हैं, से कड़ी चुनौती मिल रही है. वहीं, जन सुराज पार्टी के राकेश कुमार के उतरने से मुकाबला अब त्रिकोणीय हो गया है.



  • Nov 11, 2025 13:13 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates : गया टाउन सीट पर बीजेपी के दिग्गज प्रेम कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : गयाजी जिले की गया टाउन विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला बेहद दिलचस्प और प्रतिष्ठापूर्ण हो गया है. इस सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता और लगातार 35 वर्षों से विधायक डॉ. प्रेम कुमार एक बार फिर मैदान में हैं, लेकिन इस बार उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है. उन्हें कांग्रेस के अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव से सीधी टक्कर मिल रही है, जो क्षेत्र में मजबूत ब्राह्मण चेहरे के रूप में पहचान रखते हैं. वहीं, जन सुराज पार्टी के धीरेंद्र अग्रवाल के मैदान में उतरने से मुकाबला अब त्रिकोणीय बन गया है.



  • Nov 11, 2025 13:11 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates : कुटुम्बा सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की प्रतिष्ठा दांव पर

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : औरंगाबाद जिले की कुटुम्बा विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला काफी रोमांचक है. यह सीट बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की प्रतिष्ठा से जुड़ी मानी जा रही है. वे इस सीट से लगातार दो बार अपराजेय रहे हैं, लेकिन इस बार स्थिति पहले जैसी आसान नहीं दिख रही.

    राजेश राम को इस बार एनडीए प्रत्याशी ललन राम (जदयू के पूर्व विधायक) से कड़ी चुनौती मिल रही है. वहीं, जन सुराज पार्टी के श्यामबली राम के मैदान में उतरने से मुकाबला और भी दिलचस्प और त्रिकोणीय बन गया है.



  • Nov 11, 2025 13:09 IST

    Bihar Chunav 2025 Live Updates : फुलपरास सीट पर मंत्री शीला कुमारी के सामने कड़ी टक्कर

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : मधुबनी जिले की फुलपरास विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला रोमांचक और प्रतिष्ठा भरा बन गया है. राज्य की परिवहन मंत्री और जदयू-एनडीए उम्मीदवार शीला कुमारी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं.

    हालांकि, इस बार महागठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार सुबोध मंडल मैदान में हैं, जो सीधी टक्कर दे रहे हैं. वहीं, जन सुराज पार्टी के जलेंद्र कुमार मिश्रा, जो एक ब्राह्मण चेहरे के रूप में तेजी से उभर रहे हैं, ने एनडीए के पारंपरिक वोट बैंक में सेंधमारी कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है.



  • Nov 11, 2025 13:08 IST

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates : झंझारपुर सीट पर मंत्री नीतीश मिश्रा के सामने कड़ी चुनौती

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : मधुबनी जिले की झंझारपुर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला उत्सुकता और रोमांच से भरा हुआ है. इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के पुत्र और राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा (भाजपा) की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. उनके सामने भाकपा के राम नारायण यादव मैदान में हैं, जिन्होंने पिछली बार भी कड़ा मुकाबला दिया था. इस बार जन सुराज पार्टी के केशव चंद्र भंडारी के उतरने से समीकरण और पेचीदा हो गए हैं.



  • Nov 11, 2025 13:04 IST

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates : शिवहर सीट पर बागी MLA की वजह से मुकाबला दिलचस्प

    शिवहर जिले की शिवहर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला बेहद रोमांचक है. इस सीट पर जेडीयू उम्मीदवार श्वेता गुप्ता के सामने कई दिग्गज मैदान में हैं, जिससे समीकरण उलझते नजर आ रहे हैं. जदयू से दो बार विधायक रहे मोहम्मद शरफुद्दीन इस बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि जन सुराज पार्टी से राजपूत समाज के उद्योगपति नीरज सिंह भी मैदान में उतरकर मुकाबले को और दिलचस्प बना रहे हैं. 

    वहीं, राजद ने नवनीत कुमार को उम्मीदवार बनाया है. इनके अलावा कई छोटी पार्टियों और चार निर्दलीय उम्मीदवारों समेत कुल 11 प्रत्याशी इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. शिवहर में कुल 3,17,005 मतदाता हैं, जिनमें 1,60,960 पुरुष, 1,40,739 महिला और 6 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए शिवहर क्षेत्र में 368 और बेलसंड अंश में 152 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.



  • Nov 11, 2025 13:00 IST

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates : गोपालपुर सीट पर जदयू के बागी MLA ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किलें

    भागलपुर जिले की गोपालपुर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला बेहद रोमांचक है. जदयू ने मौजूदा विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का टिकट काट दिया है, जिसके बाद उन्होंने बागी होकर मैदान में उतरने का फैसला किया है. इस बार जदयू ने शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल पर दांव लगाया है. वहीं, गोपाल मंडल अपने तेवर, बेबाक अंदाज़ और स्थानीय लोकप्रियता के लिए इलाके में खास पहचान रखते हैं. उनके बागी बनकर चुनाव मैदान में आने से जदयू के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगने की संभावना जताई जा रही है.



  • Nov 11, 2025 12:51 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : मोतिहारी सीट पर बीजेपी के प्रमोद कुमार के खिलाफ बागियों ने बढ़ाई मुश्किलें

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : पूर्वी चंपारण जिले की मोतिहारी विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है. यहां भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार के सामने पार्टी के ही दो बागी नेताओं ने चुनौती खड़ी कर दी है. जन सुराज पार्टी से भाजपा के बागी डॉ. अतुल कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जदयू के बागी दिव्यांशु भारद्वाज मैदान में उतर चुके हैं. इन दोनों बागी उम्मीदवारों की मौजूदगी से मुकाबला अब त्रिकोणीय होता दिख रहा है.



  • Nov 11, 2025 11:57 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : हरसिद्धि सीट पर मंत्री कृष्णनंदन पासवान की प्रतिष्ठा दांव पर

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : पूर्वी चंपारण जिले की हरसिद्धि विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला काफी रोमांचक है. यहां गन्ना उद्योग मंत्री और भाजपा उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. इस सीट पर जन सुराज पार्टी के अवधेश राम, जो जदयू के पूर्व नेता रह चुके हैं, ने मैदान में उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. वहीं, महागठबंधन ने भी इस सीट पर कड़ी टक्कर देने की रणनीति बनाई है.



  • Nov 11, 2025 11:56 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : परिहार सीट पर 3 महिलाओं के बीच कांटे का मुकाबला

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : सीतामढ़ी जिले की परिहार विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में तीन महिलाओं के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. सीट पर भाजपा की गायत्री देवी, राजद की स्मिता पूर्वे और राजद की बागी रितु जायसवाल निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं.

    राजद के पूर्व मंत्री डॉ. रामचंद्र पूर्वे की पुत्रवधू स्मिता पूर्वे (सूढ़ी) को राजद ने टिकट दिया है, जबकि पूर्व मुखिया और चर्चित चेहरा रितु जायसवाल (कलवार) ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय ताल ठोंकी है. वहीं, भाजपा की गायत्री देवी (यादव) एनडीए की ओर से मैदान संभाले हुए हैं.



  • Nov 11, 2025 11:37 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : 11 बजे तक 31.38 लोगों के डाला वोट

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण में मतदान के प्रति मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह 11 बजे तक कुल वोटर टर्नआउट 31.38% दर्ज किया गया है, जबकि पहले चरण में इसी समय तक 27.65% मतदान हुआ था. जिलावार आंकड़ों के मुताबिक, किशनगंज में अब तक सबसे अधिक 34.74% मतदान हुआ है, जबकि मधुबनी में सबसे कम 28.66% वोट पड़े हैं.

    यहां जिलेवार वोटर टर्नआउट के आंकड़े देखें.

    • जिले का नाम - वोटर टर्नऑउट
    • अररिया - 31.88%
    • अरवल - 31.07%
    • औरंगाबाद - 32.88%
    • बांका - 32.91%
    • भागलपुर - 29.08%
    • गयाजी - 34.07%
    • जहानाबाद - 30.36%
    • जमुई - 33.69%
    • कैमूर (भभुआ) - 31.98%
    • कटिहार - 30.83%
    • किशनगंज - 34.74%
    • मधुबनी - 28.66%
    • नवादा - 29.02%
    • पश्चिमी चंपारण - 32.39%
    • पूर्णियां - 32.94%
    • पूर्वी चंपारण - 31.16%
    • रोहतास - 29.80%
    • शिवहर - 31.58%
    • सीतामढ़ी - 29.81%
    • सुपौल - 31.69%



  • Nov 11, 2025 11:34 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : दिल्ली ब्लॉस्ट पर सीएम नीतीश ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा - दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है. शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को चिर शांति दें और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है.

    मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक बताते हुए कहा कि देश की राजधानी में हुई यह घटना पूरे देश को व्यथित करने वाली है.



  • Nov 11, 2025 11:25 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : सिकटा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय, बागी नेता ने बढ़ाई रोमांच

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live: पश्चिमी चंपारण जिले की सिकटा विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मुकाबला बेहद रोमांचक है. जदयू के बागी और पूर्व मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने से मुकाबला अब त्रिकोणीय बन गया है. यहां से एनडीए की ओर से जदयू उम्मीदवार समृद्ध वर्मा, जबकि महागठबंधन से वीरेंद्र गुप्ता चुनावी मैदान में हैं.



  • Nov 11, 2025 09:41 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटर टर्नऑउट, गयाजी में सबसे अधिक मतदान

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live: पहले चरण में रिकॉर्ड 65.08% वोटिंग के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम फेज में भी मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान दर्ज किया गया है. वोटिंग के शुरुआती दो घंटों में गया जिले में सबसे अधिक 15.97% और मधुबनी में सबसे कम 13.25% वोट पड़े हैं. राज्यभर के मतदान केंद्रों पर शांति और उत्साह का माहौल है, और सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच वोटिंग सुचारू रूप से जारी है. यहां जिलेवार वोटर टर्नआउट के आंकड़े देखें.

    • जिले का नाम - वोटर टर्नऑउट
    • अररिया - 15.34%
    • अरवल - 14.95%
    • औरंगाबाद - 15.43%
    • बांका - 15.14%
    • भागलपुर - 13.43%
    • गयाजी - 15.97%
    • जहानाबाद - 13.81%
    • जमुई - 15.77%
    • कैमूर (भभुआ) - 15.08%
    • कटिहार - 13.77%
    • किशनगंज - 15.81%
    • मधुबनी - 13.25%
    • नवादा - 13.46%
    • पश्चिमी चंपारण - 15.04%
    • पूर्णियां - 15.54%
    • पूर्वी चंपारण - 14.11%
    • रोहतास - 14.16%
    • शिवहर - 13.94%
    • सीतामढ़ी - 13.49%
    • सुपौल - 14.85%

    बता दें पहले फेज में इस समय तक 13.13% वोट पड़े थे.

     



  • Nov 11, 2025 09:11 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : बिहार के वोटरों से पीएम मोदी की अपील, बढ़-चढ़कर वोट कर बनाएं नया रिकॉर्ड

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेने और नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है.

    प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि “पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.” पीएम मोदी ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की है.



  • Nov 11, 2025 07:32 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : वोटर कार्ड नहीं है, तो इन 12 में से किसी एक डाक्यूमेंट से डालें वोट

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live: वोटर कार्ड के अलावा मतदाता इन डाक्यूमेंट के जरिए भी अपना वोट डाल सकते हैं

    • आधार कार्ड
    • मनरेगा जॉब कार्ड
    • बैंक या डाकघर की फोटो पासबुक
    • आयुष्मान भारत या श्रम मंत्रालय का स्वास्थ्य कार्ड
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • पैन कार्ड
    • NPR स्मार्ट कार्ड
    • पासपोर्ट
    • पेंशन दस्तावेज
    • सरकारी सेवा पहचान पत्र
    • सांसद/विधायक का आधिकारिक आईडी
    • सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा जारी UDID कार्ड (निःशक्तता कार्ड)



  • Nov 11, 2025 07:00 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : अंतिम फेज का मतदान शुरू

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज (11 नवंबर) से शुरू हो गया है. इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.

    मतदान को लेकर सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. लगभग 4 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिनमें 1,000 CAPF कंपनियां भी शामिल हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी.



  • Nov 11, 2025 06:57 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : सबसे जरूरी काम, मतदान

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 आज अपने निर्णायक और अंतिम पड़ाव पर आ गया है. दूसरे और आखिरी चरण में, 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो रहा है, जिसमें 3.7 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1,302 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक सबसे जरूरी काम, मतदान.



  • Nov 11, 2025 06:53 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : अंतिम फेज में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live: यह चरण कई प्रमुख मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के लिए अग्निपरीक्षा साबित होगा. नीतीश सरकार के 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा इस चरण में दांव पर है.

    पार्टी - मंत्री/नेता - विधानसभा क्षेत्र

    जदयू - विजेंद्र प्रसाद यादव- सुपौल

    जदयू- नीतीश मिश्रा - झंझारपुर

    भाजपा - रेणु देवी- बेतिया

    जदयू - लेशी सिंह - धमदाहा

    हम - जयंत कुशवाहा- अमरपुर

    निर्दलीय - सुमित सिंह - चकाई

    बसपा - मोहम्मद जमा खान - चैनपुर

    जदयू - शीला मंडल - फुलपरास

    अन्य प्रमुख भाजपा मंत्रियों में प्रेम कुमार (गया), विजय कुमार मंडल (सिकटी), नीरज बबलू (छातापुर), और कृष्णनंदन पासवान (हरसिद्धि) भी शामिल हैं.



  • Nov 11, 2025 06:37 IST

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates : वोटर कार्ड नहीं है, तो वोट डालने के लिए ये डाक्यूमेंट रखें तैयार

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live: वोटर कार्ड के अलावा मतदाता इन डाक्यूमेंट के जरिए भी अपना वोट डाल सकते हैं

    • आधार कार्ड
    • मनरेगा जॉब कार्ड
    • बैंक या डाकघर की फोटो पासबुक
    • आयुष्मान भारत या श्रम मंत्रालय का स्वास्थ्य कार्ड
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • पैन कार्ड
    • NPR स्मार्ट कार्ड
    • पासपोर्ट
    • पेंशन दस्तावेज
    • सरकारी सेवा पहचान पत्र
    • सांसद/विधायक का आधिकारिक आईडी
    • सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा जारी UDID कार्ड (निःशक्तता कार्ड)



  • Nov 11, 2025 06:35 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : दूसरे फेज में इन 122 सीटों पर होगी वोटिंग

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live: दूसरे फेज में इन 122 सीटों पर होगी वोटिंग

    Valmiki Nagar (वाल्मीकिनगर) 
    Ramnagar (SC) (रामनगर - अ.जा.) 
    Narkatiaganj (नरकटियागंज) 
    Bagaha (बगहा) 
    Lauriya (लौरिया) 
    Nautan (नौतन) 
    Chanpatia (चनपटिया) 
    Bettiah (बेतिया) 
    Sikta (सिकटा) 
    Raxaul (रक्सौल) 
    Sugauli (सुगौली) 
    Narkatia (नरकटिया) 
    Harsidhi (SC) (हरसिद्धि - अ.जा.) 
    Govindganj (गोविंदगंज) 
    Kesaria (केसरिया) 
    Kalyanpur (कल्याणपुर) 
    Pipra (पीपरा) 
    Madhuban (मधुबन) 
    Motihari (मोतिहारी) 
    Chiraia (चिरैया) 
    Dhaka (ढाका) 
    Sheohar (शिवहर) 
    Riga (रीगा) 
    Bathnaha (SC) (बथनाहा - अ.जा.) 
    Parihar (परिहार) 
    Sursand (सुरसंड) 
    Bajpatti (बाजपट्टी) 
    Sitamarhi (सीतामढ़ी) 
    Runnisaidpur (रूनीसैदपुर)
    Belsand (बेलसंड) 
    Harlakhi (हरलाखी) 
    Benipatti (बेनीपट्टी) 
    Khajauli (खजौली) 
    Babubarhi (बाबूबरही) 
    Bisfi (बिस्फी) 
    Madhubani (मधुबनी) 
    Rajnagar (SC) (राजनगर - अ.जा.) 
    Jhanjharpur (झंझारपुर) 
    Phulparas (फुलपरास) 
    Laukaha (लौकहा) 
    Nirmali (निर्मली) 
    Pipra (पीपरा) 
    Supaul (सुपौल) 
    Triveniganj (SC) (त्रिवेणीगंज - अ.जा.) 
    Chhatapur (छातापुर) 
    Narpatganj (नरपतगंज) 
    Raniganj (SC) (रानीगंज - अ.जा.) 
    Forbesganj (फारबिसगंज) 
    Araria (अररिया) 
    Jokihat (जोकीहाट) 
    Sikti (सिकटी) 
    Bahadurganj (बहादुरगंज) 
    Thakurganj (ठाकुरगंज) 
    Kishanganj (किशनगंज) 
    Kochadhaman (कोचाधामन) 
    Amour (अमौर) 
    Baisi (बैसी) 
    Kasba (कसबा)
    Banmankhi (SC) (बनमनखी - अ.जा.)
    Rupauli (रूपौली) 
    Dhamdaha (धमदाहा) 
    Purnia (पूर्णिया) 
    Katihar (कटिहार) 
    Kadwa (कदवा) 
    Balrampur (बलरामपुर) 
    Pranpur (प्राणपुर) 
    Manihari (ST) (मनिहारी - अ.ज.जा.) 
    Barari (बरारी) 
    Korha (SC) (कोढ़ा - अ.जा.) 
    Bihpur (बिहपुर) 
    Gopalpur (गोपालपुर) 
    Pirpainti (SC) (पीरपैंती - अ.जा.) 
    Kahalgaon (कहलगांव) 
    Bhagalpur (भागलपुर) 
    Sultanganj (सुलतानगंज) 
    Nathnagar (नाथनगर) 
    Amarpur (अमरपुर) 
    Dhoraiya (SC) (धोरैया - अ.जा.) 
    Banka (बाँका) 
    Katoria (ST) (कटोरिया - अ.ज.जा.) 
    Belhar (बेलहर) 
    Ramgarh (रामगढ़) 
    Mohania (SC) (मोहनिया - अ.जा.) 
    Bhabua (भभुआ) 
    Chainpur (चैनपुर) 
    Chenari (SC) (चेनारी - अ.जा.) 
    Sasaram (सासाराम) 
    Kargahar (करगहर) 
    Dinara (दिनारा) 
    Nokha (नोखा) 
    Dehri (डेहरी) 
    Karakat (काराकाट) 
    Arwal (अरवल) 
    Kurtha (कुर्था) 
    Jehanabad (जहानाबाद) 
    Ghosi (घोसी) 
    Makhdumpur (SC) (मखदूमपुर - अ.जा.) 
    Goh (गोह) 
    Obra (ओबरा) 
    Nabinagar (नवीनगर) 
    Kutumba (SC) (कुटुंबा - अ.जा.) 
    Aurangabad (औरंगाबाद) 
    Rafiganj (रफ़ीगंज) 
    Gurua (गुरुआ) 
    Sherghati (शेरघाटी) 
    Imamganj (SC) (इमामगंज - अ.जा.) 
    Barachatti (SC) (बाराचट्टी - अ.जा.) 
    Bodh Gaya (SC) (बोधगया - अ.जा.) 
    Gaya Town (गया टाउन) 
    Tikari (टिकारी) 
    Belaganj (बेलागंज) 
    Atri (अतरी) 
    Wazirganj (वज़ीरगंज) 
    Rajauli (SC) (रजौली - अ.जा.) 
    Hisua (हिसुआ) 
    Nawada (नवादा) 
    Gobindpur (गोविंदपुर) 
    Warsaliganj (वारसलीगंज) 
    Sikandra (SC) (सिकंदरा - अ.जा.) 
    Jamui (जमुई) 
    Jhajha (झाझा) 
    Chakai (चकाई)



  • Nov 11, 2025 06:33 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : आपके यहां से MLA बनने की रेस में किनकी टक्कर?

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live: अंतिम चरण की 122 सीटों पर लगभग 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में आपके इलाके से विधायक बनने की रेस कौन से प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां लिंक पर क्लिक करें अपने जिले और इलाके के उम्मीदवारों के बारे में चेक कर सकते हैं.



  • Nov 11, 2025 06:31 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : किन जिलों में होगा मतदान?

    बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम फेज में 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस फेज में पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों में मतदान होगा. इसके अलावा भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास जिलों में भी वोट डाले जायेंगे. 20 जिलों की कुल 122 सीट पर 1302 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.



  • Nov 11, 2025 06:29 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : इस फेज में 7.69 लाख 18-19 साल के मतदाता करेंगे वोट

    बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में कुल 122 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,95,44,041 पुरुष, 1,74,68,572 महिलाएं और 943 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. कुल मतदाताओं में से 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 7,69,356 युवा वोटर इस चरण में पहली बार मतदान करने जा रहे हैं. वहीं, 4,04,615 दिव्यांग मतदाता और 100 वर्ष से अधिक आयु के 6,255 वरिष्ठ मतदाता भी लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेंगे.



  • Nov 11, 2025 06:26 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : आज 3.70 करोड़ वोटर 1,302 उम्मीदवारों की किस्मत का करेंगे फैसला

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live: बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर 2025 को मतदान हो रहा है. इस चरण में कुल 3.70 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1,302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इनमें 1,165 पुरुष, 136 महिला और 1 थर्ड जेंडर प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.



  • Nov 11, 2025 06:24 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : दिल्ली विस्फोट के बाद बिहार में हाई अलर्ट

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live: दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद बिहार पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. DGP विनय कुमार ने सभी SP को संवेदनशील इलाकों, मतदान केंद्रों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया है. सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकन्नी हैं. DGP ने बताया कि केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की संयुक्त टीमें गश्त बढ़ा रही हैं. सीमा क्षेत्रों और नक्सल प्रभावित इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है.



  • Nov 11, 2025 06:21 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : पोलिंग बूथों पर वोटिंग की तैयारी

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से यानी अब से कुछ ही देर में शुरू होगा. मतदान से पहले पोलिंग बूथों पर तैयारियां जोरों पर हैं. इसी क्रम में भागलपुर के एक मतदान केंद्र से विजुअल सामने आई है, जिसमें मतदान शुरू होने से पहले की तैयारियां दिखाई दे रही हैं. चुनाव कर्मी मतदान प्रक्रिया को समय पर शुरू करने के लिए अंतिम व्यवस्थाएं पूरी कर रहे हैं.

     



  • Nov 11, 2025 06:16 IST

    Bihar Vidha Sabha Chunav 2025 Live Updates : गयाजी के इमामगंज में मॉक पोल

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Polling Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत आज 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हो रहा है. इसी क्रम में गया जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग (प्रायोगिक मतदान) जारी है. यह प्रक्रिया वास्तविक मतदान शुरू होने से पहले मशीनों की जांच और मतदान व्यवस्था की सुचारुता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है.



Nitish Kumar Tejashwi Yadav Bihar Assembly Elections Bihar Election Bihar Bihar Election 2025