scorecardresearch

Bihar Vidhan Sabha Election Result 2025 on ECI Portal : चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें बिहार की हर विधानसभा सीट के अपडेट और नतीजे

Bihar Assembly Election 2025 on ECI Portal | Check out Bihar VIdhan Sabha Chunav on ECI Portal : चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें हर विधानसभा का नतीजा, मोबाइल पर भी देखें वोट काउंटिंग का लाइव अपडेट

Bihar Assembly Election 2025 on ECI Portal | Check out Bihar VIdhan Sabha Chunav on ECI Portal : चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें हर विधानसभा का नतीजा, मोबाइल पर भी देखें वोट काउंटिंग का लाइव अपडेट

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Bihar Election Result 2025 Live Updates on ECI Website showing real-time vote counting and seat-wise results map

Bihar Election Results 2025: Check on ECI Portal : चुनाव आयोग के पोर्टल पर देखें बिहार चुनाव के नतीजों का मिनट-टू-मिनट अपडेट (Image : ECI Website Screenshot)

Bihar Assembly Election Results 2025 on ECI website : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और इसके साथ ही हर सीट का ताजा हाल सीधे चुनाव आयोग की वेबसाइट (ECI Portal) पर देखा जा सकेगा. यह वेबसाइट सबसे भरोसेमंद और आधिकारिक स्रोत है, जहां से मतगणना के हर अपडेट रियल टाइम में मिलते हैं.

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कैसे देखें नतीजे (Step-by-step guide ECI Portal for Bihar Assembly Election 2025)

Advertisment
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे देखने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर पर ब्राउज़र खोलें औरhttps://results.eci.gov.in पर जाएं.
  • यह पोर्टल चुनाव नतीजों की सुबह से ही लाइव हो जाता है और हर राउंड की गिनती के साथ अपने आप अपडेट होता रहता है.
  • वेबसाइट के होमपेज पर “Assembly Election Results 2025” या “General elections to assembly constituencies of Bihar” का विकल्प दिखाई देगा.
  • इस पर क्लिक करते ही बिहार का नक्शा और कुल सीटों की स्थिति सामने आ जाएगी.
  • यहां आपको “State-wise Results” और “Constituency-wise Trends & Results” जैसे दो विकल्प देखेंगे.

Also Read : Bihar Chunav Results 2025 Live Update

Also read : Bihar Elections Results 2025 Live Streaming : बिहार चुनाव के नतीजों का ताजा हाल, कब और कहां देख सकते हैं पल-पल का अपडेट

Bihar Election Result 2025 Live: ECI की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें हर विधानसभा का पूरा हाल 

  • अगर आप किसी खास सीट के नतीजे देखना चाहते हैं, तो “Constituency Wise Results” पर क्लिक करें.
  • यहां ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपनी विधानसभा चुनें.
  • कुछ ही सेकंड में आपको उस सीट पर सभी उम्मीदवारों के नाम, मिले हुए वोट, बढ़त या हार का अंतर और घोषित विजेता की जानकारी मिल जाएगी.
  • वेबसाइट का यह सेक्शन हर नए राउंड के बाद खुद-ब-खुद रिफ्रेश होता रहता है ताकि आपको तुरंत नया डेटा मिल सके.

Also read : Bihar Elections Results 2025 Date and Time : कब शुरू होगी वोटों की गिनती, कब तक आएंगे नतीजे

Bihar Vidhan Sabha Election Result 2025: मोबाइल पर ऐसे देखें वोट काउंटिंग का लाइव अपडेट

अगर आप बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के नतीजे मोबाइल पर देखना चाहते हैं, तो चुनाव आयोग (Election Commission) का आधिकारिक मोबाइल ऐप “Voter Helpline” भी इसका एक बेहतरीन तरीका है. यह ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध है. ऐप डाउनलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करें और ‘Results’ सेक्शन में जाकर लाइव अपडेट देख सकते हैं.

यह ऐप भी वही आधिकारिक डेटा दिखाता है जो ECI वेबसाइट पर उपलब्ध होता है — यानी पूरी पारदर्शिता और भरोसे के साथ हर सीट का ताजा हाल.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) के नतीजे देखने का सबसे आसान, तेज़ और भरोसेमंद तरीका है — चुनाव आयोग की वेबसाइट या ‘Voter Helpline’ ऐप. यहां से आप न सिर्फ सीटों की स्थिति बल्कि उम्मीदवारों के वोट शेयर और कुल नतीजों का पूरा विश्लेषण भी देख सकते हैं.

Election Commission Bihar Assembly Elections Bihar Election ECI Bihar Election 2025