scorecardresearch

SIR के खिलाफ संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, बीजेपी ने पूछा - क्या घुसपैठियों को बचाना चाहती है कांग्रेस?

Parliament Winter Session: सोनिया, राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष ने SIR के खिलाफ किया प्रदर्शन, शिवराज सिंह चौहान ने पूछा-क्या घुसपैठियों को बचाना चाहता है विपक्ष?

Parliament Winter Session: सोनिया, राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष ने SIR के खिलाफ किया प्रदर्शन, शिवराज सिंह चौहान ने पूछा-क्या घुसपैठियों को बचाना चाहता है विपक्ष?

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Opposition MPs protesting at Parliament Makar Dwar over SIR electoral roll revision

मंगलवार को संसद परिसर में SIR के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी सांसद. (Photo : PTI)

Opposition protest at Parliament Makar Dwar over SIR : संसद के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन शुरू होने से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया. विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर बड़ा विरोध किया और संसद परिसर में एकजुट होकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष (LoP) राहुल गांधी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए. विपक्ष का आरोप है कि SIR के जरिये लाखों वाजिब मतदाताओं को सूची से हटाया जा रहा है, जिससे लोगों के वोट देने के मौलिक अधिकार पर असर पड़ रहा है. जबकि बीजेपी ने इस पर पलटवार करते हुए उलटे विपक्ष से सवाल किया कि क्या वे घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं? 

संसद के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन

मंगलवार को बड़ी संख्या में विपक्षी सांसद SIR के विरोध में बैनर लेकर मकर द्वार के बाहर जमा हुए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और कई सांसदों ने हाथों में पोस्टर लेकर SIR के विरोध में नारे लगाए. विपक्षी गठबंधन INDIA के सदस्य भी बड़ी संख्या में जुटे और इस मुद्दे पर संसद में फौरन बहस की मांग दोहराई.

Advertisment

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन यानी सोमवार को भी इस मसले पर फौरन चर्चा कराने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी. विपक्षी दलों का कहना है कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही SIR की प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है. 

Also read : Sanchar Saathi: संचार साथी ऐप यूजर कर सकेंगे डिलीट, टेलीकॉम मिनिस्टर का बड़ा बयान

यह SIR नहीं, CAA जैसा है : दिग्विजय सिंह का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने SIR पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि SIR की प्रक्रिया पहले भी होती थी, पर तरीका अलग था. उन्होंने कहा, “पहले SIR के दौरान कोई फॉर्म नहीं भरना पड़ता था. BLO खुद जानकारी लेते थे और मतदाता सूची में नाम जोड़ते थे. अब फॉर्म भरकर नागरिकता का सबूत देना पड़ रहा है. आपने CAA लागू किया हुआ है, उसी के नाम पर जांच कीजिए. यह SIR नहीं, यह तो CAA है. हम इसका विरोध करते हैं.”

Also read : Sanchar Saathi App Controversy : संचार साथी ऐप को प्रियंका गांधी ने बताया "स्नूपिंग ऐप", रिजिजू बोले- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

हम वोट के अधिकार की रक्षा चाहते हैं : कांग्रेस

कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा कि INDIA गठबंधन की मांग है कि SIR और चुनावी सुधारों पर चर्चा कराई जाए. उन्होंने कहा, “हम संसद के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन करके सरकार को संदेश देना चाहते हैं कि इस मसले पर बहस जरूरी है.” उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए कई प्रस्ताव दिए हैं, जिन्हें स्वीकार किया जाना चाहिए.

कांग्रेस सांसद ने कहा, “सरकार इस मुद्दे से भाग नहीं सकती क्योंकि यहां वोट के अधिकार की बात है. बिहार में 62 लाख मतदाता हटाए जा चुके हैं. 12 राज्यों में यह प्रक्रिया चल रही है. कई BLO जान दे रहे हैं. हम भारत की लोकतंत्र की रक्षा करना चाहते हैं, और इसके लिए संसद में बहस जरूरी है.”

Also read : तम्बाकू, पान मसाला खाने वालों पर बढ़ेगा भार, निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किए दो बिल

बिहार की जनता ने SIR के मुद्दे पर जवाब दे दिया है : शिवराज

SIR पर विपक्ष के लगातार विरोध और नारेबाज़ी पर बीजेपी ने तीखा पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "...कांग्रेस 140 साल पुरानी है, लेकिन बच्चों जैसा बर्ताव करती है. उन्हें मुद्दों की कोई समझ नहीं है...बिहार की जनता ने SIR के मुद्दे पर उनके आरोपों पर पहले ही जवाब दे दिया है. क्या विपक्ष और कांग्रेस घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं?...उन्हें जनता के मुद्दों की कोई चिंता नहीं है. आज किसानों के मुद्दों पर, गांव के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी. अगर हिम्मत है तो उन पर चर्चा करें और सरकार को घेरें. विपक्ष के पास न तो दिशा है और न ही मुद्दे..."

Also read : Sanchar Saathi app : क्‍या है संचार साथी ऐप जिसे हर मोबाइल फोन में इंस्‍टाल करना जरूरी? कैसे करता है काम

बेवजह हंगामा कर रहा है विपक्ष : बीजेपी

बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान ने विपक्ष को आईना दिखाया है. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा है कि संसद में रचनात्मक तरीके से काम होना चाहिए, पर विपक्ष ने वही पुरानी राजनीति दोहरा दी.”

सारंगी ने यह भी कहा कि अगर विपक्ष बेवजह के मुद्दों पर हंगामा करता रहा, तो नतीजे वही रहेंगे जो बिहार विधानसभा चुनावों में दिखे थे. बीजेपी ने यह आरोप भी लगाया कि विपक्ष अपनी चुनावी हार की वजह से हताशा में ऐसे मुद्दे उठा रहा है.

Congress Rahul Gandhi Bjp Sonia Gandhi Shivraj Singh Chouhan Parliament Winter Session SIR