scorecardresearch

Border 2 Trailer OUT : आवाज लाहौर तक जानी चाहिए, बार्डर 2 का ट्रेलर देख जोश में बोले सनी देओल-धवन के फैन

Border 2 Trailer Out : फिल्मकार अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह जे.पी. दत्ता की 1997 की सुपरहिट बॉर्डर का सीक्वल है, जो गणतंत्र दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Border 2 Trailer Out : फिल्मकार अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह जे.पी. दत्ता की 1997 की सुपरहिट बॉर्डर का सीक्वल है, जो गणतंत्र दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Border 2 Trailer

बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. (Screenshots: YT)

Border 2 Trailer Released : भारतीय सैनिकों के साहस, जज्बे और गर्व की गूंज एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है. विजय दिवस के मौके पर 16 दिसंबर को जैसे ही बॉर्डर 2 का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज हुआ, उसने फैन्स की भावनाओं को सीधे छू लिया. 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत की याद दिलाने वाले इस दिन टीजर का आना सिर्फ एक फिल्मी प्रमोशन नहीं, बल्कि भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने वाला प्रतीकात्मक संदेश बन गया.

टीजर देख बोल उठे दर्शक, आवाज लाहौर तक जानी चाहिए

टीजर में सुनाई देने वाला संवाद कि चाहे दुश्मन आसमान से आए, जमीन के रास्ते या समंदर के जरिये, हर मोर्चे पर भारतीय सैनिक डटकर खड़ा मिलेगा, देशभक्ति की भावना को चरम पर पहुंचा देता है. इसके बाद जब सवाल उठता है कि हमारी दहाड़ कितनी दूर तक जानी चाहिए और जवाब आता है “लाहौर तक”, तो यह सीन रोंगटे खड़े कर देता है और 1997 की बॉर्डर की यादें ताजा हो जाती हैं.

Advertisment

Also read : Zepto IPO: आईपीओ के जरिए 4546 करोड़ जुटाने की तैयारी में जेप्टो, सब्सक्रिप्शन के लिए कब खुलेगा इश्यू?

टीजर का सबसे दमदार पल सनी देओल (Sunny Deol) की वापसी के साथ जुड़ा है. उनका वही पुराना जोश, आंखों में आग और गर्जना दर्शकों के लिए सबसे बड़ा हाइलाइट बन गई है. एक सीन में सनी देओल अपने जवानों से इतनी जोर से नारा लगाने को कहते हैं कि आवाज सरहद पार लाहौर तक पहुंचे, और यही पल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है.

दिलचस्प बात यह है कि ‘लाहौर तक’ का यह नारा किसी स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था, बल्कि फिल्म की शूटिंग के दौरान घटी एक असली घटना से प्रेरित है. बताया जा रहा कि लेह में शूटिंग के दौरान आर्मी कैडेट कैंप में एक इंस्ट्रक्टर जवानों को लाइन में खड़ा कर रहा था. जब उसे उनकी एनर्जी कम लगी तो उसने पूछा कि आवाज क्यों नहीं निकल रही और यह आवाज कहां तक जानी चाहिए. इस पर करीब 100 जवानों ने एक साथ जवाब दिया, “लाहौर तक.” इस पल के जोश ने पूरी टीम का ध्यान खींच लिया. इस सिनेमाई विजुअल में एक्टर वरुण धवन काफी सिनेमाई ताकत समझ आई. हालांकि इसे फिल्म में शामिल कराना आसान नहीं था. फिल्मकार अनुराग सिंह को लेकर बताया जाता है कि वे आमतौर पर स्क्रिप्ट से बाहर की चीजें शामिल नहीं करते, लेकिन बार-बार आग्रह और सनी देओल के सपोर्च के बाद आखिरकार इसे टीजर में जगह मिली.

Also read : Meesho : 5 दिन में 75% तक रिटर्न देने वाला स्टॉक, बना 2025 का एक और ब्लॉक बस्टर आईपीओ

सिनेमाघरों में गणतंत्र दिवस पर होगी रिलीज

ट्रेलर के आखिर में सनी देओल को यह डायलॉग बोलते सुन फैन्स काफी जोश में नजर आए. सोशल मीडिया पर ट्रेलर के इस हिस्से को तेजी वायरल होते देखा जा सकता है. फिल्मकार अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म जेपी दत्ता की 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है और गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी.

Bollywood Sunny Deol