scorecardresearch

Holidays 2026 Calendar List: अगले साल किस किस दिन मिलेंगी छुट्टियां, सेंट्रल गवर्नमेंट की हॉलीडे लिस्ट जारी

Holidays 2026 Calendar | 2026 Holiday List India : केंद्र सरकार ने 2026 के लिए छुट्टियों की सूची जारी कर दी, जो भारत भर के केंद्रीय सरकारी दफ्तरों में लागू होगी. कर्मचारियों को इसके अलावा ‘प्रतिबंधित छुट्टियों’ में 2 छुट्टियां चुनने की अनुमति है.

Holidays 2026 Calendar | 2026 Holiday List India : केंद्र सरकार ने 2026 के लिए छुट्टियों की सूची जारी कर दी, जो भारत भर के केंद्रीय सरकारी दफ्तरों में लागू होगी. कर्मचारियों को इसके अलावा ‘प्रतिबंधित छुट्टियों’ में 2 छुट्टियां चुनने की अनुमति है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Full List of Holidays 2026 India

2026 Govt Holidays List: केंद्र सरकार की आरे से अगले साल के लिए हॉलीडे लिस्ट जारी की गई है. (Canva)

Holidays 2026 Dates India : केंद्र सरकार ने साल 2026 के लिए छुट्टियों की सूची जारी कर दी है, जो भारत भर के सभी केंद्रीय सरकारी दफ्तरों में लागू होगी. कर्मचारियों को इसके अलावा ‘प्रतिबंधित छुट्टियों’ (Restricted Holidays) की लिस्ट में से किसी भी 2 छुट्टियां चुनने की अनुमति भी दी गई है.

दिल्ली/नई दिल्ली के बाहर स्थित केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक दफ्तरों के लिए नीचे दी गई छुट्टियां अनिवार्य रूप से माननी होंगी. इसके साथ ही, 12 वैकल्पिक छुट्टियों की सूची में से किसी भी 3 छुट्टियों को चुना जा सकेगा. कौन सी छुट्टी फिक्स है, कौन-सी ऑप्शनल है और किन त्योहारों की तारीख बाद में बदली जा सकती है, सबकुछ इस लिस्ट में साफ लिखा गया है.

Advertisment

Meesho IPO : 3 दिसंबर को खुलेगा आईपीओ, GMP 30% पहुंचा, प्राइस बैंड 105 से 111 रुपये

2026 : पूरे भारत में केंद्रीय सरकारी छुट्टियों की सूची

1. गणतंत्र दिवस
2. स्वतंत्रता दिवस
3. महात्मा गांधी जयंती
4. बुद्ध पूर्णिमा
5. क्रिसमस डे
6. दशहरा (विजयदशमी)
7. दिवाली (दीपावली)
8. गुड फ्राइडे
9. गुरु नानक जयंती
10. ईद-उल-फितर
11. ईद-उल-अजहा
12. महावीर जयंती
13. मुहर्रम
14. पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन (ईद-ए-मिलाद)

Sudeep Pharma ने बाजार में किया मजबूत डेब्‍यू, आईपीओ प्राइस की तुलना में 24% बढ़कर स्‍टॉक लिस्‍ट

2026 : वैकल्पिक (Optional) छुट्टियां

नई दिल्ली/दिल्ली में स्थित केंद्रीय सरकारी दफ्तरों के लिए, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) द्वारा 3 वैकल्पिक छुट्टियां चुनी जाएंगी. दिल्ली/नई दिल्ली के बाहर स्थित दफ्तरों में, राज्य की राजधानी में मौजूद सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉयी वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी इन छुट्टियों में से किसी भी 3 छुट्टियों का चयन करेगी. जरूरत पड़ने पर राज्य के अन्य शहरों में बनी अन्य समितियों से भी सलाह ली जा सकती है.

21 साल में 20% CAGR का ट्रैक रिकॉर्ड, आईसीआईसीआई प्रू वैल्यू फंड में 10 लाख निवेश की 5 करोड़ हुई वैल्यू

12 वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट 

1. दशहरा का एक अतिरिक्त दिन
2. होली
3. जन्माष्टमी (वैष्णवी)
4. राम नवमी
5. महा शिवरात्रि
6. गणेश चतुर्थी / विनायक चतुर्थी
7. मकर संक्रांति
8. रथ यात्रा
9. ओणम
10. पोंगल
11. श्री पंचमी / बसंत पंचमी
12. इनमें से कोई एक त्यौहार : विशु, बैसाखी, वैशाखड़ी, भोग बिहू, मशादी उगादी, चैत्र शुक्लादी, चेती चांद, गुड़ी पड़वा, पहला नवरात्रा, नवरोज, छठ पूजा, करवा चौथ

2026 : रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे (Restricted Holidays) 

नीचे दी गई प्रतिबंधित छुट्टियों की सूची दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केंद्रीय सरकारी दफ्तरों के लिए है. राज्य की राजधानियों में बनी कोऑर्डिनेशन कमेटियां अपनी-अपनी जगह की स्थानीय परंपराओं और महत्वपूर्ण अवसरों को ध्यान में रखते हुए अलग लिस्ट भी तैयार कर सकती हैं.

नए साल का दिन : 1 जनवरी, गुरुवार
हजरत अली का जन्मदिन : 13 जनवरी, मंगलवार
मकर संक्रांति : 14 जनवरी, बुधवार
माघ बिहू / पोंगल : 15 जनवरी, गुरुवार
श्री पंचमी / बसंत पंचमी : 16 जनवरी, शुक्रवार
गुरु रविदास जयंती: 12 फरवरी, गुरुवार
स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती : 26 फरवरी, गुरुवार
महा शिवरात्रि : 26 फरवरी, गुरुवार
होलिका दहन :  3 मार्च, मंगलवार
डोल यात्रा  : 3 मार्च, मंगलवार
चैत्र शुक्लदि / गुड़ी पड़वा / उगादी : 19 मार्च, गुरुवार
राम नवमी : 31 मार्च, मंगलवार
ईस्टर संडे : 5 अप्रैल, रविवार
तमिल नया साल / विशु : 15 अप्रैल, बुधवार
वैसाखड़ी (बंगाली न्यू ईयर) : 15 अप्रैल, बुधवार
पुथुवर्षम (मलयालम नया साल) : 15 अप्रैल, बुधवार
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती : 8 मई, शुक्रवार
रथ यात्रा : 16 जुलाई, गुरुवार
पारसी न्यू ईयर / नवरोज : 15 अगस्त, शनिवार
ओणम / थिरु ओणम डे : 6 अगस्त, बुधवार
रक्षा बंधन : 26 अगस्त, बुधवार
गणेश चतुर्थी : 14 सितंबर, रविवार
दशहरा (सप्तमी) : 18 अक्टूबर, रविवार
दशहरा (महाष्टमी) : 19 अक्टूबर, सोमवार
दशहरा (महानवमी) : 20 अक्टूबर, मंगलवार
महर्षि वाल्मीकि जयंती : 22 अक्टूबर, बुधवार
करवा चौथ  : 30 अक्टूबर, गुरुवार
नरक चतुर्दशी : 17 नवंबर, सोमवार
गोवर्धन पूजा : 17 नवंबर, सोमवार
भाई दूज : 18 नवंबर, मंगलवार
छठ पूजा : 19 नवंबर, बुधवार
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस : 24 नवंबर, सोमवार
हज़रत अली जन्मदिन  : 23 दिसंबर, बुधवार
क्रिसमस ईव : 24 दिसंबर, बुधवार

NPS Active Choice : मंथली 20,000 रुपये निवेश से कितनी मिल सकती है पेंशन और एक मुश्त फंड

इन छुट्टियों की डेट बदलाव संभव 

ईद और मुहर्रम जैसे त्योहार चांद देखने पर निर्भर होते हैं, इसलिए इनकी डेट्स पहले से फिक्स नहीं होतीं. दिल्ली/नई दिल्ली वाले दफ्तरों के लिए तारीख बदलने का आधिकारिक नोटिफिकेशन बाद में जारी किया जाता है. बाकी राज्यों में छुट्टी की तारीख वहीं की स्टेट गवर्नमेंट के फैसले के अनुसार एडजस्ट की जाती है.

2026 में दिवाली रविवार को पड़ रही है. कुछ राज्यों में लोग नरक चतुर्दशी वाले दिन दिवाली मनाते हैं. अगर कोई राज्य उसी दिन सरकारी छुट्टी घोषित करता है, तो सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफिस भी उसी तारीख पर छुट्टी फॉलो कर सकते हैं. 

Holiday