/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/23/cg-draft-voter-list-2025-12-23-17-50-10.jpg)
Voter List : मतदाता अपना नाम voters.eci.gov.in या ceochhattisgarh.nic.in पर लॉगिन कर देख सकते हैं. (Screenshots : X/CEOMPElections)
CG Draft Voter List, Chhattisgarh Voter List : छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत एन्यूमरेशन अवधि में जिन मतदाताओं ने एन्यूमरेशन फॉर्म भरे थे, उनके नाम शामिल करते हुए यह ड्राफ्ट वोटर लिस्ट तैयार की गई है. राज्य चुनाव विभाग ने यह जानकारी मंगलवार को दी. राज्य के मतदाता अपना नाम voters.eci.gov.in या ceochhattisgarh.nic.in पर लॉगिन कर देख सकते हैं. आयोग द्वारा डाफ्ट सूची में नाम जांचने के लिए QR कोड स्कैन करने की सुविधा भी दी गई है.
लिस्ट सामने आने के साथ ही राज्य में क्लेम और ऑब्जेक्शन आज से शुरू हो चुका है. ड्राफ्ट लिस्ट से संबंधित क्लेम और ऑब्जेक्शन 22 जनवरी 2026 तक संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती हैं.
23 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट रोल प्रकाशित हो गया है। जिसे आप https://t.co/D5DfuRyplH अथवा https://t.co/S06LG1wQuS पर लॉगिन करके अपना नाम ढूंढ सकते हैं। pic.twitter.com/nAiB3zrY38
— Chief Electoral Officer, Chhattisgarh (@CEOChhattisgarh) December 23, 2025
ऐसे पात्र मतदाता जो किसी कारण ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं किए गए वे जरूरी दस्तावेज के साथ क्लेम कर सकते हैं. लिस्ट में शामिल अपात्र मतदाताओं का नाम हटाने के लिए ऑब्जेक्शन भी दर्ज कराया जा सकता है.
27 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ की वोटर लिस्ट में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता थे. सेकेंड फेज SIR के तहत एन्यूमरेशन के बाद राज्य में कितने वोटर रह गए और कितने हटा दिए इसकी जानकारी जल्द सामने आएगी.
(खबर अपडेट हो रही है..)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us