scorecardresearch

CUET PG 2026 : पीजी कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, फार्म भरने की अंतिम तरीख, एग्जाम डेट समेत हर डिटेल

देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और अन्य प्रमुख संस्थानों के पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली CUET PG 2026 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है. योग्य उम्मीदवार एनटीए पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और अन्य प्रमुख संस्थानों के पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली CUET PG 2026 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है. योग्य उम्मीदवार एनटीए पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
CUET PG Result When and where check

CUET PG 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवार अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या exams.nta.ac.in/cuet-pg पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

CUET PG 2026 Registration Opens at nta.ac.in : देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और अन्य प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2026) के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. हर साल की तरह इस बार भी आयोजित की जा रही CUET PG परीक्षा के जरिए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए बीएचयू, डीयू, जेएनयू जैसे देश के तमाम सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन होगा. इस परीक्षा के माध्यम से देश के राज्य स्तरीय यूनिवर्सिटीज, डीम्ड यूनिवर्सिटीज, प्राइवेट यूनिवर्सिटीज और अन्य भागीदार संस्थानों में PG कोर्स में दाखिला मिलेगा.

CUET PG 2026 से जुड़ी अहम तारीखें याद रखें

NTA द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो आज से खुली : 14 दिसंबर 2025

आवेदन की अंतिम तारीख: 14 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)

फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 14 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)

करेक्शन विंडो: 18 जनवरी से 20 जनवरी 2026

परीक्षा का महीना: मार्च 2026

एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी: बाद में घोषित की जाएगी

157 विषयों में होगी परीक्षा

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CUET PG 2026 कुल 157 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी और इसे भारत के 292 शहरों के अलावा विदेश के 16 शहरों में भी आयोजित किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को सुविधा मिल सके. 

Advertisment

इस परीक्षा के जरिए सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के साथ-साथ स्टेट यूनिवर्सिटीज, डीम्ड यूनिवर्सिटीज, प्राइवेट यूनिवर्सिटीज और अन्य भागीदार संस्थानों में PG कोर्स में दाखिला मिलेगा.

कैसे करें अप्लाई

CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. यहां स्टेप बाय स्टेप प्रासेस देखें

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या exams.nta.ac.in/cuet-pg वेबसाइट पर जाएं
  • CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
  • पर्सनल डिटेल और शैक्षणिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें
  • मिले हुए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
  • कोर्स और परीक्षा शहर का चयन करें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें
  • फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें

एप्लिकेशन फार्म भरने से पहले समझ लें जरूरी बात

  • आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे
  • एक से ज्यादा आवेदन करने पर फॉर्म रद्द हो सकता है
  • रजिस्ट्रेशन में दिया गया मोबाइल नंबर और ईमेल ID सक्रिय रखें
  • किसी भी जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करें

CUET PG 2026 से जुड़ी जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार NTA हेल्पडेस्क से 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं, या फिर ईमेल के जरिए helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर अपनी क्वेरी भेज सकते हैं. CUET PG 2026 उन छात्रों के लिए एक अहम मौका है, जो देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई करना चाहते हैं. ऐसे में समय रहते आवेदन करना और सभी निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है.

Education Delhi University Jawaharlal Nehru University NTA BHU