scorecardresearch

Bank Holidays December 2025: दिसंबर में करीब 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, आपके यहां कब-कब होगी छुट्टी?

December bank holiday 2025: साल का आखिरी महीना महज कुछ दिन दूर है. यह महीना देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए थोड़ा चुनौतीभरा रहने वाला है. दिसंबर 2025 में पूरे भारत में करीब 19 दिन बैंक बंद रहेंगे.

December bank holiday 2025: साल का आखिरी महीना महज कुछ दिन दूर है. यह महीना देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए थोड़ा चुनौतीभरा रहने वाला है. दिसंबर 2025 में पूरे भारत में करीब 19 दिन बैंक बंद रहेंगे.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Bank Holidays List 2025, Good Friday bank holiday, Good Friday bank holiday, banks closed April 18 2025, bank holidays April 2025, states with bank holidays April 2025, bank closure states April 2025, Good Friday banking services, impact of Good Friday on banks, list of bank holidays, sbi

Bank Holidays: दिसंबर 2025 में और कब-कब बैंक बंद रहेंगे, यहां छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें. (Image: FE File)

साल का आखिरी महीना महज कुछ दिन दूर है. यह महीना देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए थोड़ा चुनौतीभरा रहने वाला है। दिसंबर 2025 में पूरे भारत में करीब 19 दिन बैंक बंद रहेंगे. जिनमें कुछ स्थानीय महत्व और अवसर के कारण बैंक की छुट्टियां शामिल हैं. आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अधिकांश छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (Negotiable Instruments Act) के तहत तय होती हैं, यानी ये छुट्टियां राज्य और क्षेत्र के मुताबिक बदल सकती हैं. हालांकि 25 दिसंबर 2025 क्रिसमस डे को पूरे देश में बैंक एक साथ बंद रहेंगे. इसके अलावा दिसंबर 2025 में और कब-कब बैंक बंद रहेंगे, यहां छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें.

दिसंबर 2025 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

तारीखदिन / अवसरराज्य / क्षेत्र
1 दिसंबरस्टेट इनॉगरशन डे / इंडिजिनस फेथ डेइटानगर, कोहिमा
3 दिसंबरफ़ीस्ट ऑफ़ सेंट फ्रांसिस ज़ेवियरपणजी
12 दिसंबरपा टोगन नेगमिंजा संगमा जयंतीशिलॉन्ग
18 दिसंबरयू सोसो थाम पुण्यतिथिशिलॉन्ग
19 दिसंबरगोवा लिबरेशन डेपणजी
20 दिसंबरलोसूंग / नामसूंगगंगटोक
22 दिसंबरलोसूंग / नामसूंगगंगटोक
24 दिसंबरक्रिसमस ईवआइजॉल, कोहिमा, शिलॉन्ग
25 दिसंबरक्रिसमस (राष्ट्रीय अवकाश)पूरे देश में
26 दिसंबरक्रिसमस सेलिब्रेशनआइजॉल, कोहिमा, शिलॉन्ग
27 दिसंबरक्रिसमसकोहिमा
30 दिसंबरयू कियांग नांगबह पुण्यतिथिशिलॉन्ग
31 दिसंबरन्यू ईयर ईव / इमोइनू इराटपाआइजॉल, इम्फाल
Advertisment

वीकेंड पर बैंक रहेंगे बंद?

  • 7 दिसंबर — रविवार
  • 13 दिसंबर — दूसरा शनिवार
  • 14 दिसंबर — रविवार
  • 21 दिसंबर — रविवार
  • 27 दिसंबर — चौथा शनिवार
  • 28 दिसंबर — रविवार

बैंक बंद होने पर इन विकल्पों का इस्तेमाल करें

अगर बैंक बंद हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आज के समय में लगभग सभी बैंकिंग सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. ग्राहक घर बैठे ही UPI, IMPS या नेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेज या निकाल सकते हैं. इसके अलावा बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, टिकट बुकिंग, चेक बुक ऑर्डर करना, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखना या क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन पूरी की जा सकती हैं.

ज्यादातर बैंक अब अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक रोकने (Stop Cheque) जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं. यानी छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य आसानी से घर बैठे निपटा सकते हैं.

Bank Holidays