/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/10/amit-shah-at-lal-qila-blast-site-ani-2025-11-10-23-09-39.jpg)
Home Minister Visits Blast Site : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार रात लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके वाली जगह पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. (Photo : ANI)
Home Minister Visits Delhi Blast Site : गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार की शाम हुए भयानक धमाके के कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर समेत आला अधिकारियों से हालात की जानकारी ली. उससे थोड़ी देर पहले जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि दिल्ली धमाके की हर एंगिल से गहराई से जांच की जा रही है. उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी को ब्रीफ करने की जानकारी भी दी. गृह मंत्री ने बताया कि मंगलवार की सुबह वे तमाम शीर्ष अधिकारियों के साथ इस मामले में उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे.
सभी एंगल से होगी जांच : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस मामले में कोई कोना अंधेरे में नहीं रहेगा. उन्होंने कहा, “शाम करीब 7 बजे सब्ज़ी मंडी चौक (सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल) के पास एक Hyundai i20 कार में धमाका हुआ. इसमें कुछ राहगीर घायल हुए हैं और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों की मौत भी हुई है.”
गृह मंत्री ने कहा, “हम सभी संभावनाओं पर काम कर रहे हैं. चाहे वह आतंकी हमला हो या किसी और वजह से धमाका हुआ हो, हर एंगल से जांच की जाएगी.”
#WATCH | Delhi: Blast near Red Fort Metro Station | Union Home Minister Amit Shah says "This evening, around 7 pm, a blast occurred in a Hyundai i20 car at the Subhash Marg traffic signal near the Red Fort in Delhi. The blast injured some pedestrians and damaged some vehicles.… pic.twitter.com/BfRei3r3tx
— ANI (@ANI) November 10, 2025
अमित शाह ने बताया कि सूचना मिलते ही दिल्ली क्राइम ब्रांच, स्पेशल ब्रांच, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीमें मौके पर पहुंच गईं. उन्होंने आदेश दिया है कि आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाले जाएं.
इस बयान के जारी होने के थोड़ी ही देर बाद अमित शाह ने अस्पताल जाकर घायलों से मिले और धमाके वाली जगह पर भी गए.
#WATCH | Delhi: Blast near Red Fort Metro Station | Union Home Minister Amit Shah arrives at the spot.
— ANI (@ANI) November 10, 2025
A blast took place in a Hyundai i20 car near the Red Fort in Delhi today at around 7 pm. Due to the blast, eight people have died so far. pic.twitter.com/QiDQrTJHXs
चलती हुई गाड़ी में हुआ धमाका
इस बीच दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर एक कार में हुआ. अभी यह साफ नहीं है कि विस्फोट का कारण क्या था. फॉरेंसिक (FSL) की टीम मौके से सबूत जुटा रही है. बताया जा रहा है कि धमाका एक Hyundai i20 कार में हुआ था, जिसमें दो से तीन लोग सवार थे.
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्चा ने कहा, “यह एक चलती हुई कार थी, जिसमें बैठे लोगों की पहचान की जा रही है. फिलहाल हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं.”
Also read : Delhi Blast : लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में धमाका, 8 की मौत, 12 घायल, दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट
पीएम मोदी को दी गई हालात की जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को भी घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है. पीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही न हो और घायलों को हरसंभव मदद दी जाए. पीएम ने धमाके में लोगों के निधन पर शोक जाहिर करते हुए घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है. इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और अन्य आला अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा करने की जानकारी भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दी है.
Condolences to those who have lost their loved ones in the blast in Delhi earlier this evening. May the injured recover at the earliest. Those affected are being assisted by authorities. Reviewed the situation with Home Minister Amit Shah Ji and other officials.@AmitShah
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2025
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके पर दुख और चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर बेहद दुखद है.
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 10, 2025
इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं…
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास शाम करीब 6.50 बजे हुए इस विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
राजधानी में सुरक्षा कड़ी, अलर्ट पर पुलिस और एजेंसियां
धमाके के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है. सभी मेट्रो स्टेशनों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस तैनाती बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गए हैं.
लाल किला और उसके आसपास का इलाका फिलहाल सील कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियां मौके पर हर साक्ष्य को बारीकी से खंगाल रही हैं ताकि जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाई जा सके.
#WATCH | Delhi: NSG team carry out investigation at the spot in Delhi where the blast took place in a Hyundai i20 car today at around 7 pm.
— ANI (@ANI) November 10, 2025
Due to the blast, eight people have died so far. pic.twitter.com/SRhNtVkr9E
घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि सब कुछ हिल गया. लोग घरों और दुकानों से बाहर भागे और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us