scorecardresearch

Delhi Blast : लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में धमाका, 9 की मौत, बहुत से लोग घायल, दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट

Delhi Red Fort Explosion: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में हुए धमाके में अब तक 9 लोगों के मारे जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है. दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है.

Delhi Red Fort Explosion: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में हुए धमाके में अब तक 9 लोगों के मारे जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है. दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
Delhi Red Fort explosion outside Lal Quila metro station, 1 dead 4 injured, fire near Red Fort

Delhi Blast : सोमवार को नई दिल्ली में लाल किले के पास खड़ी एक कार में हुए विस्फोट के बाद राजधानी में हाई अलर्ट कर दिया गया है. (Photo : PTI)

Delhi Red Fort Explosion, Lal Quila Metro Blast, Delhi Blast Today, Delhi High Alert : सोमवार शाम दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला (Red Fort) के पास एक भयानक धमाके में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है. यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन (Lal Quila Metro Station) के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में शाम करीब 6:30 बजे हुआ. धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते कई गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं. बताया जा रहा है कि जिस कार में ब्लास्ट हुआ वह हरियाणा में रजिस्टर्ड आई 20 (i20) थी. गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात धमाके वाली जगह पर जाकर हालात का जायजा लिया. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्रालय के तमाम आला अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे. 

8 की मौत, 12 घायल – कई गाड़ियां जलकर राख

चश्मदीदों के मुताबिक धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में लोग डरकर बाहर निकल आए. दिल्ली पुलिस ने तुरंत पूरे क्षेत्र को घेर लिया और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. धमाके (Delhi Red Fort Explosion News) में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और 12 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. अधिकारियों के मुताबिक आग पूरी तरह बुझा दी गई है. 

Advertisment

वहीं, जिस कार में धमाका हुआ था, उसके आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी आग की लपटों में घिर गईं. मौके से सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कई कारें एक साथ जल रही हैं और लोग वहां से भागते नजर आ रहे हैं.

स्पेशल सेल की टीम भी मौके पर पहुंची

घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल (Special Cell) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है. अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि धमाका अचानक किसी हादसे की वजह से हुआ या इसके पीछे किसी बड़ी साजिश का हाथ है. 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार में किस तरह का विस्फोटक पदार्थ था और क्या कोई बाहरी तत्व इसमें शामिल था.

दिल्ली में हाई अलर्ट

दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट (High Alert in Delhi) जारी कर दिया है. खासकर पुरानी दिल्ली और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हालांकि, दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो सेवाएं फिलहाल सामान्य हैं और लाल किला मेट्रो स्टेशन के ऑपरेशन्स में कोई रुकावट नहीं है.

फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि उन्हें शाम करीब 6:35 बजे धमाके की कॉल मिली थी. एक अधिकारी ने बताया कि पास की कई कारें भी आग की चपेट में आ गई थीं, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है. 

पुलिस की जांच जारी

पुलिस इस मामले की हर दिशा से जांच कर रही है. फिलहाल धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया है. इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ जारी है. 

Delhi Blast