scorecardresearch

Dharmendra Death News : धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने कहा - भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत

Dharmendra Passes Away at 89 | Veteran Actor Last Rites Death News Latest Updates: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रधानमंत्री ने जताया दुख और कहा - धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा का एक युग का अंत हो गया.

Dharmendra Passes Away at 89 | Veteran Actor Last Rites Death News Latest Updates: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रधानमंत्री ने जताया दुख और कहा - धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा का एक युग का अंत हो गया.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Dharmendra Sunny Deol Bobby Deol 4

Bollywood He-Man Dharmendra Dies: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया.(Image: Insta/@aapkadharam)

Dharmendra Death News Funeral Updates: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री, राजनीतिक जगत और देशभर के करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर है. छह दशकों से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में धर्मेंद्र ने रोमांस, ऐक्शन, कॉमेडी और भावनात्मक किरदारों के जरिए भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान दी. उनके जाने के बाद देश ने एक ऐसा कलाकार खो दिया है, जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा का एक पूरा दौर खत्म हो गया है. पीएम मोदी ने लिखा - धर्मेंद्र सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं थे, बल्कि ऐसे महान अभिनेता थे जिन्होंने हर किरदार को जिदा कर दिया. विभिन्न भूमिकाओं को जिस सहजता और गहराई से उन्होंने निभाया, उससे लाखों-करोड़ों लोग उनसे जुड़ गए.

Advertisment

पीएम ने आगे कहा कि धर्मेंद्र जी की सादगी, विनम्रता और उनकी अपनापन भरी मुस्कान सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी. उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार, दोस्तों और उनके अनगिनत चाहने वालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और अंत में लिखा ओम शांति.

Also read : सिर्फ IIT Delhi, DU ही नहीं, इस साल कुल 46 कैंपस होंगे Gen Z पोस्ट ऑफिस से लैस

मुंबई में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आखिरी सांस ली. करीब एक महीने से उनकी तबीयत खराब थी. धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे. अक्टूबर 2025 में उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी टीम ने बताया था कि वह ठीक हैं और डॉक्टर पूरी जांच कर रहे हैं, इसलिए वह कुछ दिन अस्पताल में ही रहना चाहते थे. इससे पहले उनकी आंख की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी भी हुई थी.

पंजाब के लुधियाना से बॉलीवुड तक का सफर

धर्मेंद्र पंजाब के लुधियाना जिले के सहनेवाल गांव में पैदा हुए थे. उनके पिता स्कूल टीचर थे. फिल्मों का सपना तब शुरू हुआ जब उन्होंने एक फिल्म मैगजीन के टैलेंट कॉन्टेस्ट में जीत हासिल की. 1960 में उन्होंने दिल भी तेरा हम भी तेरे से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन फिल्म नहीं चली. अगले ही साल शोला और शबनम हिट हुई. इसके बाद अनपढ़ और बंदिनी जैसी फिल्मों ने उन्हें मजबूत पहचान दी.

उनका हैंडसम लुक, सादगी, दमदार स्क्रीन मौजूदगी और गजब की एक्टिंग ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया. फूल और पत्थर से उनकी एक्शन इमेज बनी और उन्हें ही-मैन ऑफ बॉलीवुड कहा जाने लगा.

कई पीढ़ियों के सुपरस्टार

सत्तर का दशक धर्मेंद्र का सबसे चमकदार दौर रहा. जीवन मृत्यु, तुम हसीन मैं जवान, गुड्डी, यादों की बारात, प्रतिज्ञा, चुपके चुपके, शोले, धरम वीर, द बर्निंग ट्रेन, सीता और गीता जैसी फिल्मों ने उन्हें बेहद लोकप्रिय बना दिया. शोले में वीरू की भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी.

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के आने के बावजूद धर्मेंद्र की लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई. वह कहते थे कि भले ही उन्हें कम अवॉर्ड मिले, लेकिन फैंस का प्यार उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान था.

कैसी थी धर्मेंद्र की निजी जिंदगी

तुम हसीन मैं जवान में पहली बार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी बनी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. सत्तर के दशक में धर्मेंद्र को हेमा से प्यार हुआ, जबकि वह पहले से अपनी पत्नी प्रकाश कौर और चार बच्चों सनी, बॉबी, अजीता और विजयता के पिता थे.

हेमा और धर्मेंद्र की प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी जैसी ही थी. विरोध और कई मुश्किलों के बावजूद दोनों ने शादी की. बाद में उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हुईं.

Narendra Modi Bollywood