scorecardresearch

Draft Voter List : एमपी, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान-निकोबार की आज आएगी ड्राफ्ट लिस्ट, हट सकते हैं 1 करोड़ से ज्यादा नाम!

Voter List : एमपी, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान-निकोबार की ड्राफ्ट लिस्ट आज जारी होगी. इन राज्यों में एन्यूमरेशन 4 नवंबर से 18 दिसंबर तक हुआ. फॉर्मों की समीक्षा के बाद पात्र मतदाताओं की सूची जारी की जाएगी.

Voter List : एमपी, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान-निकोबार की ड्राफ्ट लिस्ट आज जारी होगी. इन राज्यों में एन्यूमरेशन 4 नवंबर से 18 दिसंबर तक हुआ. फॉर्मों की समीक्षा के बाद पात्र मतदाताओं की सूची जारी की जाएगी.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
ड्राफ्ट मतदाता सूची 2025, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ केरल वोटर लिस्ट, चुनाव आयोग ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, एसआईआर दूसरा चरण वोटर लिस्ट, वोटर लिस्ट क्लेम ऑब्जेक्शन, वोटर लिस्ट से नाम कटे, मतदाता सूची संशोधन 2025, यूपी एन्यूमरेशन वोटर लिस्ट, फाइनल वोटर लिस्ट फरवरी 2026, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया, वोटर लिस्ट सुधार तिथि, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज जारी, वोटर लिस्ट बड़ा अपडेट, एक करोड़ से ज्यादा नाम हटे, चुनाव आयोग बड़ा फैसला, वोटर आईडी लिस्ट में बदलाव, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट झटका

Draft Roll: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 27 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 और छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 थी. (Image : IE File)

Draft Voter List for MP Chhattisgarh Kerala Andaman Nicobar to Be Released Today : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान-निकोबार की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज जारी की जाएगी. इसके साथ ही दूसरे फेज की एसआईार वाले इन तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में क्लेम-ऑब्जेक्शन पीरियड की शुरूआत हो जाएगी. चुनाव आयोग के निर्देश पर इन राज्यों में 4 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच एन्यूमरेशन का काम किया गया था. इस दौरान मिले फॉर्मों की समीक्षा के बाद आज पात्र वोटरों के नामों की ड्राफ्ट लिस्ट जारी की जा रही है.

बताया जा रहा है कि ड्राफ्ट लिस्ट में बड़े पैमाने पर नाम हटाए जा सकते हैं. मध्य प्रदेश में करीब 42 लाख, छत्तीसगढ़ में 33 लाख और केरल में लगभग 25 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की संभावना जताई जा रही है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 27 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143, छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737, केरल में 2 करोड़ 78 लाख 50 हजार 855 और अंडमान-निकोबार में 3 लाख 10 हजार 404 थी.

Advertisment

Also read : अब तक नहीं जमा कर पाए SIR फार्म? 5 दिन से भी कम समय बाकी, चूके तो वोटर लिस्ट से हट जाएगा नाम

ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद जिन योग्य मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे नाम जोड़ने के लिए दावा कर सकेंगे, वहीं अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी. इसके लिए 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक का समय तय किया गया है.

इसके अलावा मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पहली या दूसरी अपील 23 दिसंबर से 14 फरवरी के बीच की जा सकेगी. सभी दावों, आपत्तियों और अपीलों के निपटारे के बाद अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी. इससे पहले फाइनल इलेक्ट्रोरल रोल जारी करने की तारीख 14 फरवरी 2026 निर्धारित थी, जिसे अब एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है.

Also read : बैंकों और कंपनियों के पास लावारिस पड़े 1,04,000 करोड़ में कहीं आपके पैसे तो नहीं, यहां से करें क्लेम

इन राज्यों व UTs की आ चुकी है ड्राफ्ट लिस्ट

चुनाव आयोग ने शुक्रवार 19 दिसंबर को गुजरात और तमिलनाडु की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की, जिनसे कुल 1 करोड़ 71 लाख नाम हटाए गए. इससे पहले 16 दिसंबर को राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की ड्राफ्ट लिस्ट जारी की गई थी, जिनमें से करीब 1 करोड़ 2 लाख नाम बाहर किए गए थे.

यूपी वाले 26 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं SIR फार्म

दूसरे चरण की SIR के तहत 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में प्रक्रिया एक साथ चल रही है. अधिकांश राज्यों और UTs  में एन्यूमरेशन पूरा हो चुका है, जबकि उत्तर प्रदेश में 4 नवंबर से शुरू हुआ एन्यूमरेशन 26 दिसंबर तक जारी रहेगा. इस दौरान प्राप्त फॉर्मों की समीक्षा के बाद चुनाव आयोग 31 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा.

Voter List SIR