/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/21/iaf-tejas-crash-2025-11-21-16-48-11.jpg)
Tejas Plane Crash Dubai: तेजस विमान शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 2 बजकर 10 मिनट पर एरियल डिस्प्ले कर रहा था. (Image: IE)
Plane Crash in Dubai : दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित एयरोस्पेस इवेंट्स में शामिल दुबई एयरशो (Dubai Airshow) शुक्रवार दोपहर अफरा-तफरी में बदल गया जब भारतीय वायुसेना का फाइटर प्लेन तेजस आसमान में करतब दिखाते हुए अचानक क्रैश हो गया. हजारों दर्शकों के सामने हुए इस हादसे ने पूरे इवेंट को झकझोर दिया. दुर्घटना के बाद भारतीय वायुसेना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की और बताया कि पायलट की मौत हो चुकी है. हादसे की जांच शुरू हो चुकी है.
Tejas Plane Crash: प्लेन क्रैश में पायलट की मौत, हादसे की जांच शुरू
भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि आज दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान एक तेजस विमान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में पायलट की जान चली गई। वायुसेना ने कहा कि उन्हें इस दुखद घटना का बेहद अफसोस है और वे शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी तरह खड़े हैं।
An IAF Tejas aircraft met with an accident during an aerial display at Dubai Air Show, today. The pilot sustained fatal injuries in the accident.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) November 21, 2025
IAF deeply regrets the loss of life and stands firmly with the bereaved family in this time of grief.
A court of inquiry is being…
वायुसेना ने यह भी बताया कि हादसे की वजह पता करने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी यानी जांच कमेटी बनाई जा रही है।
दोपहर 2:10 बजे हुआ हादसा, आसमान में उठी आग की लपटें
तेजस विमान शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 2 बजकर 10 मिनट पर एरियल डिस्प्ले कर रहा था. एक तेज मोड़ के दौरान विमान नियंत्रण खो बैठा और कुछ ही सेकंड में जमीन पर जा गिरा. क्रैश के बाद अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया. दर्शकों में महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद थे, जिनमें घबराहट और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
दुर्घटना के बाद एयरशो स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. विमान के टुकड़ों से उठती लपटों को काबू करने के लिए दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई की.
तेजस भारत में HAL द्वारा निर्मित हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे भारतीय वायुसेना कई वर्षों से एरियल डिस्प्ले में प्रदर्शित करती रही है. दुबई एयरशो में यह पहली बार बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतना गंभीर हादसा है.
(खबर अपडेट हो रही है...)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us