/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/04/e-aadhaar-download-2025-12-04-14-07-08.jpg)
Aadhaar Fraud Alert : अगर किसी काम के लिए ई-आधार डाउनलोड करना ही पड़े, तो काम पूरा होते ही फाइल को कंप्यूटर से स्थायी रूप से डिलीट कर दें, ताकि आपकी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल न हो सके. Photograph: (Image: X/UIDAI)
e-Aadhaar Download Device Warning : अगर आप भी किसी के डिवाइस या कंप्यूटर पर अपना ई-आधार डाउनलोड करते हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाइए क्योंकि आपकी ये आदत भविष्य में किसी बड़े मुसीबत को बुलावा दे सकती है. आधार कार्ड बनाने वाली संस्था UIDAI ने धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच एक अहम अलर्ट जारी किया है और साफ कहा है कि सार्वजनिक कंप्यूटर या इंटरनेट कैफे पर ई-आधार डाउनलोड करने से बचें. अगर किसी वजह से आपको वहां डाउनलोड करना ही पड़े तो डाउनलोड के बाद फाइल कंप्यूटर से पर्मानेंट डिलीट कर देना चाहिए ताकि आपके आधार का दुरुपयोग न हो सके.
140 करोड़ से ज्यादा आधार होल्डर्स के नाम UIDAI का ये अलर्ट साफ और उपयोगी भी है. सार्वजनिक डिवाइस पर आपका ई-आधार रहने से कोई भी आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकता है. इसलिए सुरक्षा के ये आसान कदम अपनाएं ताकि आपकी पहचान और वित्तीय सुरक्षा बनी रहे.
Aadhaar Download Safety Guidelines : UIDAI अलर्ट में क्या कहा गया है
- सार्वजनिक कंप्यूटर या इंटरनेट कैफे पर ई-आधार डाउनलोड करने से बचें.
- अगर अनिवार्य कारण से डाउनलोड करना ही पड़े तो काम पूरा होते ही ई-आधार फाइल को हमेशा के लिए डिलीट कर दें.
- ऐसा करने से आपके आधार का बिना अनुमति इस्तेमाल और धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है.
अगर आपका आधार दुरुपयोग हुआ तो क्या करें
- साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएँ, नंबर 1930.
- UIDAI हेल्पलाइन पर शिकायत के लिए टॉल-फ्री नंबर 1947 पर कॉल करें.
- आप UIDAI को ईमेल भी कर सकते हैं help@uidai.gov.in पर अपनी समस्या भेजकर.
इन बातों का रखें ध्यान
- केवल अपने निजी और भरोसेमंद डिवाइस पर ही ई-आधार डाउनलोड करें.
- सार्वजनिक वाई-फाई या साझा कंप्यूटर से कभी संवेदनशील दस्तावेज डाउनलोड न करें.
- कंप्यूटर पर काम खत्म होने के बाद ब्राउज़र का कैश, डाउनलोड फोल्डर और रीसाइकल बिन को क्लियर कर दें.
- यदि मोबाइल पर ई-आधार रखते हैं तो उसे पासवर्ड या फ़ोन के लॉक से सुरक्षित रखें.
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनाधिकृत ट्रांजैक्शन की तुरंत रिपोर्ट करें.
- साइबर धोखाधड़ी के जाल बस एक क्लिक की दूरी पर हो सकते हैं, उन्हें अपनी पहचान तक पहुंचने न दें. अपनी पहचान सुरक्षित रखें. अगर आप अपना आधार नंबर सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं, तो अनधिकृत उपयोग से बचने के लिए VID या मास्क्ड आधार का इस्तेमाल करें.
- आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने के लिए केवल myAadhaar पोर्टल और mAadhaar ऐप या न्यू आधार ऐप का इस्तेमाल करें.
- अपने आधार की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से आपकी पहचान गंभीर खतरे में पड़ सकती है. पहचान की चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी या अनधिकृत KYC जैसी धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए इसके दुरुपयोग से बचने के लिए अपने आधार की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें.
- सालों से अपनी पहचान साबित करने का मतलब था फोटोकॉपी साझा करना, जो खो भी सकती थीं या उनका दुरुपयोग हो सकता था. अब नए आधार ऐप के ज़रिए अपनी पहचान साझा करने का एक ज़्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और कागज़ रहित तरीका अपनाएं.
- नए आधार ऐप के "सिलेक्टिव शेयर" फ़ीचर के साथ, अपने डेटा का केवल उतना ही हिस्सा साझा करें जितना आपको सत्यापनकर्ता संस्था के साथ साझा करना है, अब पूर्ण डेटा शेयरिंग की आवशयकता नहीं है.
UIDAI की यह चेतावनी साधारण लग सकती है लेकिन इसका पालन करने से आपकी पहचान और वित्तीय सुरक्षा दोनों सुरक्षित रह सकती हैं. आज के डिजिटल दौर में थोड़ी सावधानी बड़ा फर्क लाती है. अगर आपको किसी भी तरह का संदेह या समस्या महसूस हो तो दिए गए हेल्पलाइन और ईमेल के जरिये तुरंत रिपोर्ट करें.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us