/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/30/ec-remuneration-doubles-for-blo-also-decides-to-give-honorarium-to-ero-aeros-2025-11-30-01-04-26.jpg)
वोटर लिस्ट की स्क्रूटनी के लिए दूसरे फेज के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन के बीच चुनाव आयोग ने BLO का मेहनताना दोगुना किया, ERO–AERO को पहली बार मिलेगा मानदेय. (Image: X/@ECISVEEP)
Election Commission Doubles BLO Pay and Introduces Honorarium for EROs and AEROs : भारत में लोकतंत्र सिर्फ वोट डालने की प्रक्रिया पर खड़ा नहीं है. यह उन हजारों लोगों की मेहनत पर टिका है, जो घर-घर जाकर मतदाताओं का नाम जोड़ते हैं, गलतियों को सुधारते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर नागरिक की आवाज़ सही तरीके से दर्ज हो. बूथ लेवल ऑफिसर्स यानी BLO ही वे लोग हैं जो इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सबसे नज़दीक से निभाते हैं.
इन्हीं अनदेखे नायकों की वर्षों से चली आ रही मेहनत को सम्मान देते हुए चुनाव आयोग ने कई साल बाद एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है. इस फैसले के बाद BLO, सुपरवाइज़र, ERO और AERO का मेहनताना अब उल्लेखनीय रूप से बढ़ा दिया गया है. आयोग ने साफ संकेत दिया है कि मतदाता सूची तैयार करने वाले जमीनी कर्मियों की भूमिका अब पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
/filters:format(webp)/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/30/ec-remuneration-doubles-for-blo-also-decides-to-give-honorarium-to-ero-aeros-2-2025-11-30-01-19-44.jpg)
ECI का बड़ा ऐलान, BLO का मानदेय अब दोगुना
चुनाव आयोग ने घोषणा की कि 2015 के बाद पहली बार BLO का वार्षिक मेहनताना 6000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये किया गया है. मतदाता सूची संशोधन के दौरान मिलने वाला इंसेंटिव भी 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है.
चुनाव आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स का वेतन 6000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया है; BLO सुपरवाइजर्स का वेतन 12,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया है। pic.twitter.com/EaQcD2Zxjl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2025
BLO सुपरवाइजर, ERO और AERO को भी बड़ा लाभ
- BLO सुपरवाइज़र का मानदेय 12000 से बढ़ाकर 18000 रुपये किया गया है.
- AERO यानी Assistant Electoral Registration Officer को पहली बार 25000 रुपये का मानदेय मिलेगा.
- ERO यानी Electoral Registration Officer को भी पहली बार 30000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा.
यह पहली बार है जब ERO और AERO को आधिकारिक रूप से मानदेय दिया जा रहा है. यह प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण सुधार माना जा रहा है.
क्या बिहार के BLO को भी मिलेगा लाभ?
इसके अलावा, आयोग ने बिहार से शुरू होने वाली स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया में काम करने वाले BLOs को 6,000 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन देने की मंजूरी भी दी है.
क्यों उठाया गया यह कदम?
चुनाव आयोग ने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र की वास्तविक नींव है. BLO, सुपरवाइज़र, ERO और AERO बिना थके फील्ड में काम करते हैं ताकि हर मतदाता सही रूप से दर्ज हो सके.
आयोग का मानना है कि इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले इन अधिकारियों को उचित सम्मान और आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए. यह फैसला उसी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us