/financial-express-hindi/media/media_files/2025/09/24/election-commission-of-india-2025-09-24-15-02-33.jpg)
ECI SIR New Schedule : चुनाव आयोग ने 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची संशोधन के लिए नई तारीखें घोषित कीं. (File Photo : PTI)
Election Commission SIR New Schedule Big Update : चुनाव आयोग ने गुरुवार को 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए स्पेशल इंटेन्सिव रिवीजन (Special Intensive Revision – SIR) के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है. आयोग के मुताबिक नई तारीखों के हिसाब से मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया कुछ राज्यों में बढ़ा दी गई है, ताकि हर एलिजिबल नागरिक का नाम सही तरीके से वोटर लिस्ट में दर्ज हो सके. पीटीआई के मुताबिक जिन 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए शिड्यूल जारी किए गए हैं उनके नाम हैं - तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह.
किस राज्य में कब तक चलेगी SIR की प्रॉसेस?
चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के लिए नई टाइमलाइन बताई गई है. इन राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्र में मतदाता सूची को अपडेट करने और अंतिम सूची प्रकाशित करने की तारीखें नीचे दी गई हैं.
Also read : Small Cap Funds 2025 : इस साल हर स्मॉल कैप फंड ने कराया घाटा, क्या करें निवेशक?
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लिए नई तारीख सबसे ज्यादा आगे बढ़ाई गई है. राज्य में एन्यूमरेशन अब 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) तक चलेगा. जबकि संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को होगा.
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एन्यूमरेशन की नई अंतिम तारीख 18 दिसंबर 2025 रखी गई है. यहां की अंतिम मतदाता सूची 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को जारी होगी.
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में भी एन्यूमरेशन की संशोधित आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तय की गई है. इसके बाद 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी.
गुजरात
गुजरात के लिए भी नई तारीखें लागू होंगी. यहां एन्यूमरेशन 14 दिसंबर 2025 (रविवार) तक चलेगा और संशोधित मतदाता सूची 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को प्रकाशित होगी.
तमिलनाडु
केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) ने तमिलनाडु में एन्यूमरेशन की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2025 (रविवार) तय की है. इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को जारी की जाएगी.
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
यहां भी एन्यूमरेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है, जो अब 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को खत्म होगी और अंतिम वोटर लिस्ट 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को जारी की जाएगी.
मतदाता सूची में संशोधन क्यों होता है?
चुनाव आयोग समय-समय पर मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision) कराता है. इस प्रक्रिया के दौरान नए वोटर्स का नाम सूची में जोड़ा जाता है, गलतियों को सुधारा जाता है और जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है या जो कहीं और शिफ्ट हो गए हैं, उनके नाम हटाए जाते हैं. संशोधित शेड्यूल जारी होने का मतलब है कि नागरिकों को अपनी जानकारी सही कराने और नाम जोड़ने के लिए थोड़ा और समय मिल गया है. आयोग का मानना है कि एक सटीक और अपडेटेड वोटर लिस्ट से चुनाव प्रक्रिया बेहतर होती है. हालांकि देश के प्रमुख विपक्षी दल इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us