scorecardresearch

एलन मस्क ने अपनी पार्टनर को बताया हाफ इंडियन, बेटे के नाम में आता है शेखर, H-1B वीजा, AI, स्टारलिंक मिशन पर कही ये बड़ी बात

जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ पॉड कॉस्ट में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने H-1B वीजा पॉलिसी का बचाव करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भारतीय प्रवासियों से लाभ हुआ.

जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ पॉड कॉस्ट में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने H-1B वीजा पॉलिसी का बचाव करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भारतीय प्रवासियों से लाभ हुआ.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Nikhil Kamath Elon Musk Podcast, Elon Musk India connection, Elon Musk partner Shivon Zilis half Indian, Shivon Zilis Indian origin, Elon Musk son Shekhar, Why Elon Musk named his son Shekhar, Elon Musk podcast Nikhil Kamath, Elon Musk Zerodha podcast, Nikhil Kamath podcast Elon Musk, Elon Musk on H-1B visa, Elon Musk H1B controversy, misuse of H-1B visa, US H-1B visa Indian immigrants, Elon Musk praises Indian talent, Indian immigrants in America, Elon Musk on AI future, AI and robotics future, Elon Musk future of work prediction, work will become optional Elon Musk, robots replacing human jobs, Starlink India launch, Starlink internet India, Starlink rural connectivity India, Starlink satellite internet India, Elon Musk rural connectivity India, Neuralink Shivon Zilis background, Shivon Zilis who is she, Elon Musk Indian entrepreneurs advice, Indian startup ecosystem Elon Musk, Elon Musk aggressive entrepreneurship advice

Elon Musk Views on India Nikhil Kamath Podcast: निखिल कामथ के साथ पॉड कॉस्ट में एलन मस्क ने कहा - मुझे पता नहीं कि आप इस बात से परिचित हैं या नहीं, लेकिन मेरी पार्टनर शिवॉन आधी इंडियन है. उनके साथ मेरे एक बेटे का मिडल नेम शेखर है. (Image : X/@elonmusk)

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने भारत से अपने कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के पॉडकास्ट में मस्क ने दावा किया कि उनकी पार्टनर शिवॉन जिलिस (Shivon Zilis) आधी भारतीय यानी हाफ इंडियन (half-Indian) हैं और उनके साथ हुए एक बेटे के नाम में ‘शेखर’ आता है, जो महान इंडियन-अमेरिकी फिजिसिस्ट व नोबेल लारेट सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर (Indian-American physicist and Nobel laureate Subrahmanyan Chandrasekhar) के नाम पर रखा गया है. 

निखिल कामथ के साथ इस बातचीत में मस्क ने जहां अपनी फैमिली के इंडिया कनेक्शन पर खुलकर बात की, वहीं H-1B वीजा पॉलिसी, ग्रामीण भारत में स्टारलिंक इंटरनेट, AI–रोबोटिक्स के भविष्य और भारतीय युवाओं को लेकर कई अहम बातें भी कहीं. यहां मस्क के 5 बड़े दावों और प्लानिंग के बारे में पढ़िए. 

Advertisment

Also read: NFO Alert : बंधन म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया गोल्ड ETF और सिल्वर ETF

पार्टनर शिवान पर बोले मस्क

ज़ेरोधा के फाउंडर निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में एलन मस्क ने कहा - मुझे नहीं मालूम कि आपको पता है या नहीं, लेकिन मेरी पार्टनर शिवॉन जिलिस (Shivon Zilis) हाफ इंडियन (Half Indian) है और महान इंडियन-अमेरिकी फिजिसिस्ट व नोबेल लारेट सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर (Indian-American physicist and Nobel laureate Subrahmanyan Chandrasekhar) के नाम पर उनके एक बेटे के नाम में शेखर आता है. इस बातचीत में मस्क ने बताया कि उनकी पार्टनर शिवॉन कनाडा में पली-बढ़ी हैं और जन्म के तुरंत बाद उन्हें गोद ले लिया गया था.

उन्होंने कहा, “मुझे पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन इतना मालूम है कि उनके पिता शायद किसी यूनिवर्सिटी में एक्सचेंज स्टूडेंट थे. उन्हें बचपन में ही एडॉप्शन में दे दिया गया था और वह कनाडा में बड़ी हुईं. शिवॉन जिलिस 2017 में मस्क की AI कंपनी न्यूरालिंक में शामिल हुईं और फिलहाल वहां डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस एंड स्पेशल प्रोजेक्ट्स हैं. उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और फिलॉसफी में बैचलर डिग्री हासिल की है. शिवॉन जिलिस के साथ मस्क के चार बच्चे - स्ट्राइडर और अज्योर (जुड़वा), बेटी आर्केडिया और बेटा सेडलन लाइकर्गस हैं.

H-1B वीजा पर मस्क की दो-टूक, भारतीय टैलेंट की तारीफ

जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ पॉड कॉस्ट में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने H-1B वीजा पॉलिसी का बचाव करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भारतीय प्रवासियों से लाभ हुआ. उन्होंने दो-टूक कहा कि H-1B वीजा सिस्टम का कुछ कंपनियों ने गलत इस्तेमाल किया है, लेकिन इसे बंद करना अमेरिका के लिए नुकसानदायक होगा. उनका कहना था कि टैलेंटेड लोगों की हमेशा कमी रहती है, और भारत दुनिया को बेहतरीन टैलेंट देता है. बदलती अमेरिकी वीजा नीतियों के बीच मस्क का यह रुख ऐसे समय में आया है जब हजारों भारतीयों के लिए अमेरिका का सपना नीतिगत अनिश्चितता की वजह से मुश्किल होता जा रहा है.

एलन मस्क ने माना कि H-1B वीज़ा का कुछ कंपनियों ने गलत फायदा उठाया है, लेकिन इसे बंद करना अमेरिका के लिए नुकसानदायक होगा, क्योंकि यह प्रणाली दशकों से भारत सहित कई देशों के प्रतिभाशाली इंजीनियरों और वैज्ञानिकों को अमेरिकी टेक सेक्टर में लाने का मुख्य साधन रही है; वहीं ट्रम्प की बढ़ती आवेदन फीस और राजनीति के बीच भी वे अब स्किल्ड इमिग्रेंट्स का स्वागत करने की बात कर रहे हैं, क्योंकि अमेरिका को वैश्विक टैलेंट की जरूरत है; इसी बीच मस्क ने ढीली बॉर्डर नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अवैध प्रवासन पर सख्त नियंत्रण ज़रूरी है.

Also read : LPG Jet Fuel Price : आज से 10.5 रुपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जेट फ्यूल 5212 रुपये तक महंगा

भारत के गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर करने की तैयारी

भारत में ग्रामीण इंटरनेट कनेक्टिविटी पर बात करते हुए मस्क ने खुलासा किया कि वे स्टारलिंक को जल्द भारत में लॉन्च करने के लिए बेहद उत्सुक हैं. उन्होंने बताया कि स्टारलिंक के लो-अर्थ-ऑर्बिट सैटेलाइट्स 550 किलोमीटर की ऊंचाई पर चलते हैं और लेजर लिंक से जुड़े होने के कारण प्राकृतिक आपदा या केबल कट के दौरान भी इंटरनेट चालू रहता है. ग्रामीण इलाकों में जहां फाइबर बिछाना महंगा और मुश्किल है, वहां स्टारलिंक मौजूदा भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक सहयोगी की भूमिका निभा सकता है.

सोचेगा मन और काम करेंगी मशीनें, AI के फ्यूचर बोले मस्क

एलन मस्क का मानना है कि तेजी से बढ़ती AI और रोबोटिक्स भविष्य में दुनिया की कामकाज प्रणाली पूरी तरह बदल देंगी, और आने वाले 10–20 सालों में इंसानों के लिए काम करना लगभग वैकल्पिक हो जाएगा. उन्होंने कहा कि तकनीक इतनी उन्नत हो जाएगी कि मनुष्य जो भी सोचेंगे, मशीनें उसे बना देंगी और तब पैसे जैसी अवधारणा भी कमजोर पड़ जाएगी, क्योंकि असली "करेंसी" ऊर्जा उत्पादन होगा. मस्क के अनुसार AI और रोबोट गरीबी खत्म कर देंगे और दुनिया को अमीर बना सकते हैं. साथ ही, भारतीय उद्यमियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि बिज़नेस में आक्रामक रहें और समाज से जितना लेते हैं उससे ज्यादा लौटाएं, यही असली वैल्यू क्रिएशन है.

Also read : Silver Prices Today : चांदी की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर, सप्लाई में कमी और रेट कट की उम्मीदों में आई तेजी

भारतीय उद्यमियों को मस्क की नसीहत

निखिल कामत के पॉडकास्ट में एलन मस्क ने कहा कि वे उन लोगों का सम्मान करते हैं जो समाज को उससे ज्यादा लौटाना चाहते हैं जितना उससे लेते हैं. उन्होंने भारत के नए उद्यमियों को सलाह दी कि वे पैसे के पीछे भागने के बजाय उपयोगी उत्पाद और सेवाएँ बनाने पर ध्यान दें, क्योंकि असली कमाई उसी से होती है. मस्क के मुताबिक बिज़नेस खड़ा करना मुश्किल और जोखिम भरा होता है, इसलिए उद्यमियों को मेहनत और असफलता दोनों के लिए तैयार रहना चाहिए और हमेशा ऐसा आउटपुट देना चाहिए जो उनके इनपुट से ज्यादा मूल्य पैदा करे

कामथ के पॉडकास्ट में मस्क ने अपनी पर्सनल लाइफ, पॉलिसी, टेक्नोलॉजी और भारत के भविष्य जैसे तमाम पहलुओं को एक साथ जोड़ते हुए भारत को ग्लोबल टेक मैप पर और अहम भूमिका निभाने की भविष्यवाणी की.

Elon Musk