scorecardresearch

सिर्फ IIT Delhi, DU ही नहीं, इस साल कुल 46 कैंपस होंगे Gen Z पोस्ट ऑफिस से लैस

Gen Z थीम वाले पोस्ट ऑफिस बनाने की मुहिम IIT दिल्ली के बाद अब डीयू कैंपस तक पहुंच गई है. इस खास पहल के तहत साल के अंत तक देशभर के 46 कैंपस के पोस्ट ऑफिस पूरी तरह मॉडर्न रूप ले लेंगे.

Gen Z थीम वाले पोस्ट ऑफिस बनाने की मुहिम IIT दिल्ली के बाद अब डीयू कैंपस तक पहुंच गई है. इस खास पहल के तहत साल के अंत तक देशभर के 46 कैंपस के पोस्ट ऑफिस पूरी तरह मॉडर्न रूप ले लेंगे.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
IIT Delhi Gen Z Themed Post Office DU Gen Z Themed Post Office

Gen Z Themed Post Office: आईआईटी दिल्ली और डीयू कैंपस की तर्ज पर इस 15 दिसंबर तक देशभर में कुल 46 कैंपस पोस्ट ऑफिस को मॉडर्न बनाए जानेंहैं. (Image: X/IndiaPost)

IIT Delhi, DU Gen Z-Themed Post Office : देश में पोस्ट ऑफिस अब सिर्फ चिट्ठियों की दुनिया नहीं रह गया है. अब यह नई जनरेशन की जरूरतों के हिसाब से खुद को पूरी तरह बदल रहा है. आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) कैंपस में खुले Gen Z थीम वाले पोस्ट ऑफिस ने यह साफ कर दिया है कि इंडिया पोस्ट अब युवाओं के लिए एक मॉडर्न, क्रिएटिव और डिजिटल सेंटर के रूप में खुद को रीब्रांड कर रहा है. बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर 2025 तक देशभर के 46 कैंपस पोस्ट ऑफिस को इसी Gen Z स्टाइल में मॉडर्न बनाया जाएगा, ताकि यह छात्रों के लिए उपयोगी, आकर्षक और इंटरएक्टिव बने.

IIT दिल्ली में खुला देश का पहला Gen Z पोस्ट ऑफिस

दिल्ली के हौजखास स्थित IIT दिल्ली का Gen Z पोस्ट ऑफिस इस नई मुहिम का पहला अड्डा बना. इसे छात्रों की मदद से डिज़ाइन किया गया है, जहां -  मॉडर्न और कलात्मक इंटीरियर, हाई-स्पीड वाई-फाई जोन, क्रिएटिव ग्रैफिटी, IIT फाइन आर्ट सोसाइटी की आर्टवर्क, QR कोड से पार्सल बुकिंग, स्टूडेंट-फ्रेंडली स्पीड पोस्ट डिस्काउंट जैसी तमाम स्मार्ट सुविधाएं दी गई हैं. यह पोस्ट ऑफिस किसी मिनी-स्टूडियो जैसा लगता है, जहां युवा आसानी से पढ़ सकते हैं, बैठ सकते हैं और आधुनिक सर्विसेज़ का फायदा ले सकते हैं.

Advertisment

दूसरा Gen Z पोस्ट ऑफिस डीयू में 

आईआईटी दिल्ली के बाद देश का दूसरा Gen Z पोस्ट ऑफिस दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में शुरू किया गया है. इसका उद्देश्य युवाओं को यह दिखाना है कि पोस्ट ऑफिस अब डिजिटल समय के हिसाब से एक मॉडर्न, मल्टी-सर्विस और ओपन कम्युनिटी स्पेस बन चुका है. यहां छात्र कर सकते हैं

  • फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल
  • किताबें पढ़ना व आराम से बैठकर पढ़ाई करना
  • आर्ट एग्जीबिशन देखना
  • स्टडी और इंटरैक्शन ज़ोन में समय बिताना

यह जगह छात्रों, रिसर्च स्कॉलर्स और आस-पास के लोगों के लिए नया आकर्षण बन गई है.

Also read : SBI MODS vs Fixed Deposit : एसबीआई का मल्टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्कीम क्यों हो सकता है एफडी से बेहतर च्वॉइस

Gen Z पोस्ट ऑफिस सेवाओं के मामले में बेहतर 

युवा अक्सर पोस्ट ऑफिस की पारंपरिक सेवाओं से अनजान रहते हैं. इसलिए DU पोस्ट ऑफिस में छात्रों को यह भी बताया जा रहा है कि पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध हैं:

  • स्पीड पोस्ट
  • पार्सल सर्विस
  • इंटरनेशनल बुकिंग
  • सेविंग अकाउंट
  • RD, MIS
  • PPF
  • सीनियर सिटिजन स्कीम

इस साल देश के 46 कैंपस होंगे Gen Z पोस्ट ऑफिस से लैस

आईआईटी दिल्ली और डीयू में शुरू हुए Gen Z थीम वाले पोस्ट ऑफिस इसी बदलाव की शुरुआत हैं. सरकार की योजना है कि इस साल 15 दिसंबर तक देशभर के 46 कैंपस पोस्ट ऑफिस को इसी मॉडल में बदला जाए, जिससे आने वाले समय में भारत की पोस्टल सर्विस पूरी तरह नए, आधुनिक और युवा-केंद्रित रूप में दिखाई देगी.

Delhi University Iit Delhi Post Office