scorecardresearch

Goa Fire : गोवा नाइट क्लब में आधी रात लगी भीषण आग में 4 टूरिस्ट समेत 25 की मौत, पीएम मोदी और सीएम सावंत ने जताया दुख

Goa Night Club Fire : गोवा नाइट क्लब हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है.

Goa Night Club Fire : गोवा नाइट क्लब हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Goa Night Club Fire News Today, goa fire, goa midnight fire, Goa nightclub fire, Arpora fire, Birch by Romeo Lane, Goa club fire , nightclub cylinder blast, Arpora nightclub deaths , Goa fire victims staff tourists, Goa nightclub fire live updates

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम प्रमोद सावंत ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. (Image: IE)

Goa Night Club Fire : गोवा के एक फेमस नाइट क्लब में लगी भीषण आग में अब तक 25 लोगों के मौत की खबर है. पुलिस के मुताबिक यह हादसा आधी रात बागा स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन (Birch by Romeo Lane) नाम के नाइट क्लब में हुआ, जो राज्य के सबसे लोकप्रिय नाइटलाइफ स्पॉट्स में से एक है. शुरुआती अनुमान है कि आग का कारण गैस सिलेंडर फटने से हुआ धमाका हो सकता है. मौके पर कई फायर टेंडर भेजे गए और रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर शव क्लब के किचन इलाके से मिले हैं, जिससे अंदाजा लग रहा है कि अधिकांश मृतक वहीं काम करने वाले कर्मचारी थे. दो शव सीढ़ियों पर मिले, जिससे संकेत मिलता है कि कुछ लोग बाहर निकलने की कोशिश में फंस गए होंगे. गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि आग को अब काबू में कर लिया गया है, लेकिन आग कैसे लगी इसकी जांच जारी है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और नॉर्थ गोवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं और राहत-बचाव में जुटी रहीं.

Advertisment
goa night club fire
पहली मंजिल का एग्जिट आगे और पीछे, दोनों तरफ एक बहुत संकरे पुल पर खुलता है. यह पूरा इलाका खाजनों से घिरा हुआ है. खाजन यानी बागा नदी के पास की नीची जमीन, जिसका इस्तेमाल खेती और मछली पालन के लिए किया जाता है. (Express Photo)

Also read : IndiGo Refunds : इंडिगो को आज शाम तक सभी रिफंड चुकाने का निर्देश, उड़ानों के लिए किराए की अपर लिमिट भी तय

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है.

पीएमओ के मुताबिक गोवा में हुई दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की मदद मिलेगी.

गोवा के लिए आज का दिन बेहद दर्दनाक: CM सावंत

गोवा के लिए आज का दिन बेहद दर्दनाक है. अरपोरा में लगी भीषण आग की घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि वह पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं. इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है और 6 लोग घायल हैं. सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए उन्होंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं.

सीएम सावंत ने कहा कि गोवा सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है. उन्होंने घटना स्थल का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जाए और यह भी परखा जाए कि क्या फायर सेफ्टी और बिल्डिंग नियमों का पालन किया गया था या नहीं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Narendra Modi Goa