scorecardresearch

Census 2027: इस राज्य में डिजिटल जनगणना की तैयारी शुरू, मुख्यमंत्री ने लॉन्च की नई वेबसाइट

Census 2027: नई वेबसाइट gujarat.census.gov.in पर उपलब्ध है और इसे पूरी तरह यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस, आसान नेविगेशन और मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट के साथ तैयार किया गया है

Census 2027: नई वेबसाइट gujarat.census.gov.in पर उपलब्ध है और इसे पूरी तरह यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस, आसान नेविगेशन और मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट के साथ तैयार किया गया है

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Gujarat Census website, Census 2027 India update, Digital Census 2027, Self Enumeration Census feature, Census Gujarat website launch, CM Bhupendra Patel Census Gujarat, Digital Census India website, Census 2027 mobile app, Online self enumeration process, Census Gujarat portal gujarat.census.gov.in, Prime Minister Modi digital governance, Census 2027 pilot project Gujarat, India Census 2027 news, Digital data collection India, Census 2027 online registration, How to submit Census data online, Digital Census India self reporting, PM Modi vision Jan Kalyan through Census, Digital Census India launch, Census 2027 first digital survey, Gujarat government digital initiative, Census Gujarat features and benefits, Census 2027 online data entry, Bhupendra Patel launches Census Gujarat website, Census 2027 data collection app, Census 2027 India digital innovation

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में नई "Census Gujarat" वेबसाइट का शुभारंभ किया, जो राज्य में 2027 की पहली डिजिटल जनगणना की आधारशिला मानी जा रही है. Photograph: (Screenshot: PTI)

Census 2027 to Go Fully Digital with Self Enumeration Feature : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को नई ‘Census Gujarat’ वेबसाइट लॉन्च की. यह वेबसाइट गुजरात, दादरा नगर हवेली और दमन दीव के जनगणना निदेशालय द्वारा तैयार की गई है. इसमें लोगों के लिए आसान इंटरफेस, सिंपल मेन्यू और मल्टी-लैंग्वेज ऑप्शन जैसी सुविधाएं दी गई हैं, ताकि हर कोई आसानी से इसका इस्तेमाल कर सके. वेबसाइट लॉन्च के मौके पर राज्य के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे.

जनगणना से जनकल्याण है वेबसाइट की टैगलाइन

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि योजनाओं की बेहतर प्लानिंग और लागू करने से संतुलित विकास हो सके, और नई जनगणना वेबसाइट उसी दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने बताया कि वेबसाइट का टैगलाइन जनगणना से जनकल्याण है.

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “सटीक डेटा से जनकल्याण” की सोच को आगे बढ़ाते हुए गुजरात ने डिजिटल जनगणना की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नई "Census Gujarat" वेबसाइट का शुभारंभ किया, जो राज्य में 2027 की पहली डिजिटल जनगणना की आधारशिला मानी जा रही है. नई वेबसाइट gujarat.census.gov.in पर उपलब्ध है और इसे पूरी तरह यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस, आसान नेविगेशन और मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट के साथ तैयार किया गया है, ताकि राज्य का हर नागरिक जनगणना से जुड़ी जानकारी आसानी से देख और समझ सके.

पहली बार डिजिटल तरीके से होगी जनगणना: CM भूपेंद्र पटेल

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यह भी कहा कि आने वाली राष्ट्रीय जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से होगी. इसके लिए मोबाइल ऐप और ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन सिस्टम शुरू किया गया है, जिसमें लोग खुद अपने परिवार की जानकारी सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि जिन जिलों को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है, वे इस नई डिजिटल प्रक्रिया का सबसे पहले अनुभव करेंगे.

Gujarat