scorecardresearch

Gujarat Draft Voter List 2025 : गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से करीब 74 लाख नाम बाहर, मतदाता की संख्या घटकर 4.34 करोड़ हुई

Gujarat SIR 2025 | Gujarat draft SIR electoral roll 2025 out : 27 अक्टूबर तक गुजरात की वोटर लिस्ट में कुल 5,08,43,436 नाम दर्ज थे. जारी एसआईआर के एन्यूमरेशन काम पूरा होने के बाद यह संख्या घटकर 43,470,109 रह गई है.

Gujarat SIR 2025 | Gujarat draft SIR electoral roll 2025 out : 27 अक्टूबर तक गुजरात की वोटर लिस्ट में कुल 5,08,43,436 नाम दर्ज थे. जारी एसआईआर के एन्यूमरेशन काम पूरा होने के बाद यह संख्या घटकर 43,470,109 रह गई है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Gujarat Draft List SIR, Gujarat Draft Electoral Roll Update, Gujarat Draft List, Gujarat voter list 2025, 73.73 lakh names deleted Gujarat, Gujarat SIR 2025, how to check voter name Gujarat, Gujarat draft electoral roll 2025, SIR voter deletion list 2025, Gujarat EPIC search 2025, gujarata voter list verification online, gujarat election update December 2025, gujarat deleted voter names, check name gujarat voter list, gujarat draft electoral roll, Election Commission of India, gujarat SIR, voter verification gujarat

Gujarat Draft Voter List 2025 : ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद अब मतदाताओं को 18 जनवरी 2026 तक क्लेम और ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया है. Photograph: (Image : X/CEOGujarat)

Gujarat Draft Electoral Roll Out : गुजरात में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिविजन के तहत एन्यूमरेशन के बाद बड़ी तादाद में वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए गए है. चुनाव आयोग के मुताबिक ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद 73 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए. पहले राज्य में 5 करोड़ 08 लाख 43 हजार 436 मतदाता दर्ज थे, जो संशोधन के बाद घटकर 4 करोड़ 34 लाख 70 हजार 109 रह गए. यानी SIR अभियान के दौरान कुल 73 लाख 73 हजार 327 नाम वोटर लिस्ट से बाहर किए गए.

चुनाव आयोग के मुताबिक, SIR के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद 73 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. पहले गुजरात में कुल 5 करोड़ 08 लाख 43 हजार 436 मतदाता दर्ज थे, लेकिन संशोधित ड्राफ्ट सूची के बाद यह संख्या घटकर 4 करोड़ 34 लाख 70 हजार 109 रह गई है. यानी इस विशेष अभियान के दौरान कुल 73 लाख 73 हजार 327 नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए.

Advertisment

Also read : Tamil Nadu Draft Voter List 2025: तमिलनाडु की ड्राफ्ट वोटल लिस्ट से 97.37 लाख नाम बाहर, राज्य में वोटर घटकर हुए 5.43 करोड़

इस बड़े अभियान को जमीन पर उतारने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारी की थी. राज्यभर में 50,963 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया, एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे और वोटर मैपिंग व पुराने रिकॉर्ड से मिलान का काम किया. इसके अलावा जिला और तहसील स्तर पर भी चुनावी अमले की तैनाती की गई.

नाम हटने के पीछे कई अलग-अलग वजहें सामने आई हैं. आंकड़ों के मुताबिक, 18 लाख 7 हजार 278 नाम मृत मतदाताओं के पाए जाने पर हटाए गए, 9 लाख 69 हजार 662 नाम ऐसे लोगों के थे जो वास्तव में मौजूद ही नहीं पाए गए, 40 लाख 25 हजार 553 नाम स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के थे, 3 लाख 81 हजार 470 नाम दो जगह वोटर रजिस्ट्रेशन यानी डुप्लीकेट पाए जाने पर हटाए गए, जबकि 1 लाख 89 हजार 364 नाम अन्य कारणों से वोटर लिस्ट से बाहर किए गए.

Also read : PM Kisan : 1.32 करोड़ किसानों ने कराया फ्रेश रजिस्ट्रेशन, लेकिन 13.41 लाख लोगों को नहीं मिली पीएम किसान योजना की एक भी किस्त

चुनाव आयोग ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया अभी अंतिम नहीं है. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद अब मतदाताओं को 18 जनवरी 2026 तक क्लेम और ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया है. जिनका नाम गलती से हट गया है या जिनके विवरण में सुधार की जरूरत है, वे इस अवधि में आवेदन कर सकते हैं. सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा 10 फरवरी 2026 तक कर दिया जाएगा.

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है, ताकि मतदाता घर बैठे अपने नाम और विवरण की जांच कर सकें.

Election Commission Gujarat