/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/05/hdfc-bank-new-app-2025-12-05-18-31-27.jpg)
HDFC बैंक का नया ऐप एड्रायड और आईफोन, दोनों यूजर के लिए उपलब्ध है. (Image : Play Store)
New HDFC Bank App is LIVE : एचडीएफसी बैंक के लाखों ग्राहकों के लिए काम की खबर है. बैंक का मौजूदा ऐप अब से कुछ ही देर में बंद हो रहा है. यानी मोबाइल फोन में लंबे से मौजूद बैंक ऐप के जरिए पेमेंट नहीं हो सकेगा. खुद बैंक अपने ग्राहकों को ईमेल और एसएमएस के जरिए रिमांडर भेजकर यह जानकारी दी है. साथ ही बैंक की ओर नए ऐप पर स्विच करने की नसीहत दी गई है. दरअसल प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक बिल्कुल नया ऐप लॉन्च किया है, जो एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है.
पुराना ऐप बंद तो क्या है विकल्प?
इसी गुरुवार 4 दिसंबर को इंटरनेशनल डे ऑफ बैंक्स (International Day Of Banks) के मौके पर HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया. बैंक ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसने अपना नया मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया है.
This #InternationalDayOfBanks, we’re taking it a step further so that you can #ExperienceHDFCBankDifferently with our all new Mobile App 📱, NetBanking and Website ✨
— HDFC Bank (@HDFC_Bank) December 4, 2025
Tried it? Tell us what you liked 👇🏻
नए ऐप को लेकर बैंक का दावा है कि नए HDFC Bank ऐप पर लॉगिन करके ग्राहक पहले से कही ज्यादा फॉस्ट और आसान बैंकिंग सेवाएं ले सकेंगे. इस ऐप के जरिए पैसे के लेनदेन से जुड़ी सारी जरूरतें पहले की तुलना में ज्यादा जल्दी और आसानी से मैनेज की जा सकेगी. इसका नया लुक और आसान डिजाइन बैंकिंग को पहले से ज्यादा सुविधाजनक बना देता है.
Also read : Voter List SIR: वोटर लिस्ट स्क्रूटनी के लिए एसआईआर फार्म भरना जरूरी, चूके तो क्या होगा?
ग्राहकों को बेहतर और आसान बैंकिंग अनुभव देने के लिए देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने अपने नेटबैंकिंग प्लेटफॉर्म और वेबसाइट को भी नए रूप में पेश किया है. बैंक ने अपने नवीनतम एक्स पोस्ट में लोगों से पूछा है कि क्या उन्होंने नया मोबाइल ऐप आज़माया है, जिसे ग्राहकों से इसे ट्राई करने की एक अपील के रूप में देखा जा रहा है.
HDFC बैंक ऐप की खासियत
नया लुक और नए फीचर्स के साथ पूरी तरह नया अवतार
HDFC का नया ऐप एक मॉडर्न इंटरफेस और बेहतर नेविगेशन के साथ आता है. इसका डिज़ाइन पहले से ज्यादा सरल, आकर्षक और तेज बनाया गया है.
वन व्यू डैशबोर्ड से पूरी फाइनेंशियल जानकारी एक जगह
इस फीचर में आपके खाते, कार्ड, लोन और इन्वेस्टमेंट सब कुछ एक ही स्क्रीन पर दिखता है, जिससे प्लानिंग और मॉनिटरिंग बेहद आसान हो जाती है.
तुरंत बिल पेमेंट की सुविधा
बिजली, पानी, गैस, मोबाइल और अन्य बिल कुछ सेकंड में चुकाए जा सकते हैं. ऐप रिमाइंडर भी देता है ताकि कोई बिल लेट न हो.
खाता सारांश अब एक नजर में
आपका बैलेंस, हाल की ट्रांजैक्शन और अन्य जरूरी जानकारी तुरंत दिखाई देती है. हर फीचर के लिए अलग मेनू में जाने की परेशानी खत्म होती है.
FD-RD अब ऐप से ही खोलें और मैनेज करें
फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉज़िट को खोलना, बंद करना और उनकी डिटेल्स मैनेज करना आसान हो गया है. परिपक्वता और ऑटो-रिन्यूअल की जानकारी भी तुरंत उपलब्ध है.
डेबिट और क्रेडिट कार्ड कंट्रोल और भी आसान
कार्ड ऑन–ऑफ करना, लिमिट सेट करना और इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन एक्टिवेट करना बेहद सरल है, जिससे सुरक्षा आपके हाथ में रहती है.
एक टैप में फंड ट्रांसफर
IMPS, NEFT या UPI, अब किसी भी मोड से पैसा भेजना बेहद तेज और आसान हो गया है. पूरा प्रोसेस सिर्फ एक टैप में पूरा होता है.
प्रोफाइल और KYC अपडेट तुरंत
आप बिना बैंक शाखा जाए अपनी KYC और व्यक्तिगत जानकारी अपडेट कर सकते हैं. हर बदलाव सुरक्षित तरीके से तुरंत सेव होता है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us