scorecardresearch

HDFC Bank New App : एचडीएफसी बैंक का ऐप नहीं कर रहा काम, ग्राहकों के लिए ये है विकल्प

New HDFC Bank App : देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने आधिकारिक रूप से अपना पुराना मोबाइल ऐप बंद कर दिया है और ग्राहकों को अनिवार्य रूप से नए ऐप पर स्विच करने का निर्देश दिया है.

New HDFC Bank App : देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने आधिकारिक रूप से अपना पुराना मोबाइल ऐप बंद कर दिया है और ग्राहकों को अनिवार्य रूप से नए ऐप पर स्विच करने का निर्देश दिया है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
HDFC Bank Old App Closed

अगर आपके फोन में पड़ा पुराना HDFC बैंक ऐप अचानक खुलना बंद हो गया है और स्क्रीन पर “Upgrade Required” जैसा मैसेज दिखाई दे रहा है, तो यह कोई तकनीकी खराबी नहीं बल्कि एक बड़ा बदलाव है. (Image : Playstore)

New HDFC Bank App is LIVE : अगर आपके फोन में पड़ा पुराना HDFC बैंक ऐप अचानक खुलना बंद हो गया है और स्क्रीन पर “Upgrade Required” जैसा मैसेज दिखाई दे रहा है, तो यह कोई तकनीकी खराबी नहीं बल्कि एक बड़ा बदलाव है. देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने आधिकारिक रूप से अपना पुराना मोबाइल ऐप बंद कर दिया है और ग्राहकों को अनिवार्य रूप से नए ऐप पर स्विच करने का निर्देश दिया है. बैंक की ओर से बीते कई दिनों से ग्राहकों को ईमेल और SMS के जरिए लगातार रिमाइंडर भेजे जा रहे थे, जिनमें उन्हें नए ऐप पर जल्द से जल्द स्विच करने की सलाह दी गई थी

HDFC बैंक ने इसी गुरुवार 4 दिसंबर, इंटरनेशनल डे ऑफ बैंक्स के मौके पर अपना नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया. यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. बैंक का दावा है कि नया ऐप पिछले वर्जन की तुलना में काफी फॉस्ट, ज्यादा सेफ और इस्तेमाल करने में बेहद आसान है. इसके नए लुक, बेहतर नेविगेशन और स्मूद इंटरफेस के कारण ग्राहक अपनी सभी बैंकिंग जरूरतों को अधिक तेजी और आसानी से मैनेज कर सकेंगे.

Advertisment

Also read : महापरिनिर्वाण दिवस पर पीएम मोदी ने डॉ अंबेडकर को किया याद, कहा - विकसित भारत की राह बाबासाहेब के विचारों से प्रेरित

बैंक के दावे के मुताबिक नए HDFC Bank App के जरिए पैसे के लेनदेन, बैलेंस चेक, कार्ड मैनेजमेंट, पेमेंट, टिकटिंग, निवेश और अन्य कई सुविधाएं पहले से अधिक तेजी से पूरी की जा सकेंगी. पोस्ट में बताया गया है कि बैंकिंग को आसान और आधुनिक अनुभव देने के लिए HDFC ने सिर्फ ऐप ही नहीं, बल्कि अपने नेटबैंकिंग प्लेटफॉर्म और वेबसाइट को भी बिल्कुल नए रूप में पेश किया है.

HDFC बैंक ने इस पोस्ट में ग्राहकों से यह पूछकर उत्सुकता जगाई है कि क्या उन्होंने ऐप का नया वर्जन आजमाया है, जिसे स्पष्ट रूप से ग्राहकों को नए ऐप पर स्विच करने के लिए एक दोस्ताना अपील के रूप में देखा जा रहा है.

Also read : Aadhaar Update Online Without Visiting Center : अब घर बैठे आधार में बदल सकते हैं मोबाइल नंबर

कुल मिलाकर, HDFC बैंक डिजिटल बैंकिंग को पूरी तरह नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है. हालांकि, जो ग्राहक अभी भी पुराने ऐप को अपग्रेड नहीं किए हैं, उन्हें बिना रुकावट बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए तुरंत नए ऐप इंस्टॉल कर लेना चाहिए.

Hdfc Bank