scorecardresearch

Hong Kong Fires: हांगकांग में लगी भीषण आग कई घंटे बाद भी बेकाबू, गिरती इमारतों के बीच रेस्क्यू मुश्किल, अब तक 44 लोगों की मौत, 279 लापता

Hong Kong Tragedy: हांगकांग में लगी भीषण आग पर कई घंटे बीत जाने के बावजूद पूरी तरह काबू में नहीं पाया जा सका है. तेज हवा, गिरता मलबा और इमारतों के भीतर से आती धमाकों की आवाज़ों ने राहत कार्य को और मुश्किल बना दिया है.

Hong Kong Tragedy: हांगकांग में लगी भीषण आग पर कई घंटे बीत जाने के बावजूद पूरी तरह काबू में नहीं पाया जा सका है. तेज हवा, गिरता मलबा और इमारतों के भीतर से आती धमाकों की आवाज़ों ने राहत कार्य को और मुश्किल बना दिया है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Hong Kong fire

यह घटना हाल के सालों में हांगकांग की सबसे भयावह आपदाओं में गिनी जा रही है. (Image: AP)

Hong Kong Fire News Updates: हांगकांग में बुधवार को लगी भीषण आग पर कई घंटे बीत जाने के बाद भी पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है. तेज हवा, गिरता मलबा और इमारतों के भीतर से आती धमाकों की आवाजों ने रेस्क्यू ऑपरेशन को और मुश्किल बना दिया है. अब तक 44 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 279 लोग अभी भी लापता हैं. यह घटना हाल के सालों में हांगकांग की सबसे भयावह आपदाओं में गिनी जा रही है.

कैसे लगी आग?

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग की वजह इमारत की मरम्मत के दौरान इस्तेमाल किए गए खतरनाक स्कैफोल्डिंग और फोम मटेरियल हो सकते हैं. जांचकर्ताओं ने पाया कि कई इमारतें प्लास्टिक और मैश शीट से ढकी थीं, जो संभवतः अग्नि सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करती थीं. एक इमारत में कुछ खिड़कियां फोम से सील मिलीं, जिससे धुआँ और आग तेजी से फैल सकती थी. इसी मामले में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो निदेशकों और एक इंजीनियरिंग कंसल्टेंट को गिरफ्तार किया गया है. तीनों पर गैर-इरादतन हत्या (manslaughter) का आरोप है.

Advertisment

Also read : Aadhaar Deactivate : 2 करोड़ से ज्यादा आधार कार्ड डीएक्टीवेट, क्या है वजह, क्या फिर से वहीं नंबर नए एनरोलमेंट पर होंगे अलॉट?

आग लगने की रिपोर्ट मिलने के कई घंटे बाद भी 760 से ज्यादा फायरफाइटर्स आग से जूझ रहे हैं. हांगकांग फायर विभाग ने इस घटना को लेवल-5 अलार्म कैटेगरी में रखा है, जो सबसे अधिक गंभीर स्तर है. इमारतों के भीतर से लगातार धमाकों की आवाज़ें आ रही हैं. ऊपर से मलबा गिरने की वजह से फायरफाइटर्स की जान को खतरा बना हुआ है.

लोगों के लिए शेल्टर और बंद स्कूल

आग की तीव्रता को देखते हुए हांगकांग प्रशासन ने आसपास के इलाकों में इमरजेंसी शेल्टर तैयार किए हैं.
कम से कम 900 लोग अस्थायी शिविरों में शरण ले चुके हैं. ताई पो के छह स्कूल अगले आदेश तक बंद रखे जाएंगे. प्रशासन ने लोगों से घरों के अंदर रहने और प्रभावित इलाके से दूरी बनाने की अपील की है

Natural Disasters