scorecardresearch

RBI Report 2025 : रिजर्व बैंक को उम्मीद, डोमेस्टिक डिमांड की बदौलत 2026 में भी जारी रहेगी तेज ग्रोथ

Indian Economy Growth Outlook : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता के बावजूद मजबूत डोमेस्टिक डिमांड की बदौलत भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज ग्रोथ बनी रहेगी.

Indian Economy Growth Outlook : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता के बावजूद मजबूत डोमेस्टिक डिमांड की बदौलत भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज ग्रोथ बनी रहेगी.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Indian economy growth outlook highlighted in RBI Financial Stability Report

RBI Financial Stability Report के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति लगातार मजबूत बनी हुई है (File Photo : PTI)

RBI Financial Stability Report 2025 : दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता, जियोपॉलिटिकल टेंशन और व्यापार से जुड़ी चिंताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी हुई है. भारतीय रिजर्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, महंगाई दर के काबू में रहने और बैलेंस्ड इकनॉमिक पॉलिसी की वजह से देश की इकनॉमिक ग्रोथ अच्छी स्थिति में बने रहने की उम्मीद है. RBI का मानना है कि इन्हीं फैक्टर्स की वजह से आने वाले समय में अर्थव्यवस्था की रफ्तार बनी रह सकती है.

देश का बैंकिंग सिस्टम मजबूत

रिजर्व बैंक की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट में कहा गया है कि देश का बैंकिंग सिस्टम मजबूत स्थिति में है. कमर्शियल बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी और नकदी मौजूद है. साथ ही बैंकों की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है और मुनाफा भी स्थिर बना हुआ है. इससे यह संकेत मिलता है कि बैंक किसी भी संभावित झटके को झेलने की स्थिति में हैं.

Advertisment

RBI के अनुसार, देश का वित्तीय तंत्र फिलहाल मजबूत और संतुलित है. मजबूत बैलेंस शीट, बेहतर फाइनेंशियल कंडीशन और बाजार में कम उतार-चढ़ाव ने सिस्टम को सपोर्ट दिया है. हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जियोपॉलिटिकल टेंशन और व्यापार से जुड़ी उथल-पुथल आने वाले दिनों में रिस्क बढ़ा सकती हैं.

Also read : 8th Pay Commission Update : 8वें वेतन आयोग पर 2025 में कहां तक आगे बढ़ी गाड़ी? 2026 में क्या है उम्मीद

मुश्किल हालात का सामना करने की क्षमता

आरबीआई रिपोर्ट (Rbi Report) के मुताबिक हाल में किए गए मैक्रो स्ट्रेस टेस्ट बताते हैं कि अगर अर्थव्यस्था को मुश्किल हालात का भी सामना करना पड़े, तो भी देश के शिड्यूल्ड कॉमर्शियल बैंक (SCB) रेगुलेटरी नॉर्म्स से कहीं ज्यादा कैपिटल बनाए रखने की क्षमता रखते हैं. इसके अलावा म्यूचुअल फंड और क्लियरिंग कॉरपोरेशंस की स्थिति भी मजबूत बताई गई है.

NBFC और बीमा कंपनियां भी मजबूत स्थिति में

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों यानी NBFCs को लेकर भी RBI का आकलन पॉजिटिव है. बेहतर कमाई, मजबूत पूंजी और सुधरती एसेट क्वालिटी ने इस सेक्टर को मजबूती दी है. बीमा सेक्टर को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनियों की बैलेंस शीट मजबूत है और सॉल्वेंसी रेशियो तय मिनिमम लिमिट से ऊपर बना हुआ है.

Also read : Warren Buffett Retirement : वॉरेन बफेट का 6 दशक का बेमिसाल सफर, रिटायरमेंट के बाद भी निवेशकों पर बनेगा रहेगा असर

घरेलू निवेश और खपत की अहम भूमिका : RBI गवर्नर

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भी भरोसा जताया है कि अंतरराष्ट्रीय माहौल में मौजूद चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ऊंची ग्रोथ (High Economic Growth) दर्ज कर सकती है. उनके मुताबिक घरेलू खपत और निवेश इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पॉलिसी बनाते समय वित्तीय स्थिरता बनाए रखने को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन इसके साथ ही इनोवेशन, कंज्यूमर प्रोटेक्शन और सिस्टम में एफीशिएंसी पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है. 

गवर्नर ने माना कि बाहरी जोखिम (External Risks) पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं, लेकिन मजबूत नीतियां और सुरक्षा के लिए किए जाने वाले उपाय देश की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) और वित्तीय तंत्र को संभावित झटकों से बचाने में मदद करेंगे.

Rbi Economic Growth Indian Economy Rbi Report