/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/07/Rk00lz6UpOm8LvpwnXp3.jpg)
IndiGo Crisis : दिल्ली–बेंगलुरु से 250+ उड़ानें रद्द, 7वें दिन भी बुरा हाल—DGCA ने CEO से मांगा जवाब (File Photo : Indian Express)
IndiGo flight cancellations latest update : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) और उसके यात्रियों की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार को दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट से रवाना होने वाली 250 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं. इससे हजारों यात्री एक बार फिर फंस गए और एयरपोर्ट पर लंबी कतारें लग गईं.
7वें दिन बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द
सातवें दिन भी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पीटीआई के मुताबिक सिर्फ सोमवार को ही इंडिगो की 251 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. दिल्ली एयरपोर्ट पर हालात सबसे ज्यादा बिगड़े, जहां 134 फ्लाइट्स रद्द की गईं. इनमें 75 फ्लाइट्स के डिपार्चर और 59 के अराइवल पर असर पड़ा. वहीं बेंगलुरु में 117 फ्लाइट्स रद्द हुईं, जिनमें 65 फ्लाइट्स का अराइवल और 62 का डिपार्चर कैंसिल करना पड़ा.
इन लगातार रद्द हो रही उड़ानों से यात्रियों में भारी नाराजगी है. कई लोग घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे.
Also read : Goa Nightclub Fire Survivor: “मैं बस रो रही थी”: गोवा नाइटक्लब डांसर ने बताया क्या कुछ घटा उस पल
DGCA ने CEO और COO से मांगा जवाब
इस संकट के बीच सिविल एविएशन सेक्टर के रेगुलेटर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविशएन (DGCA) ने भी एयरलाइन पर सख्ती बढ़ा दी है. DGCA ने रविवार देर शाम अपने आदेश में IndiGo एयरलाइंस के CEO पीटर एल्बर्स और COO इसिड्रो पोर्केरास को भेजे गए शो-कॉज नोटिस का जवाब देने की डेडलाइन को सोमवार शाम 6 बजे तक बढ़ा दिया.
DGCA ने शनिवार को जारी नोटिस में साफ कहा था कि इतने बड़े स्तर पर ऑपरेशनल फेल्योर से कंपनी की प्लानिंग, ओवरसाइट और रिसोर्स मैनेजमेंट में गंभीर कमियां दिखाई देती हैं. अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया था, जिसे अब एक दिन और बढ़ाया गया है.
Also read : ICICI प्रू एएमसी ने IPO के लिए 2,061 से 2,165 रुपये प्रति शेयर तय किया प्राइस बैंड, GMP घटकर 6% पर आया
2 दिसंबर से जारी है संकट
इंडिगो ने 2 दिसंबर से ही सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द करनी शुरू कर दी थीं. कंपनी ने इसकी वजह पायलट्स के नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों में बदलाव को बताया था.
इन बदलावों के चलते काफी पायलट्स को ज्यादा आराम देना जरूरी हो गया, जिसके कारण उड़ानों का ऑपरेशन प्रभावित हुआ और देशभर में लाखों यात्री फंस गए.
पहले तीन दिनों तक इंडिगो ने इन रद्द उड़ानों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया. लेकिन शुक्रवार को एक ही दिन में 1,600 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जो भारतीय एविएशन इतिहास का सबसे बड़ा कैंसिलेशन था. इसके बाद कंपनी के CEO एल्बर्स ने एक वीडियो जारी करके माफी मांगी. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं कहा कि उस दिन रिकॉर्ड संख्या में उड़ानें रद्द की गईं.
Also read : Loan Rate Cut : इस सरकारी बैंक ने होम, कार और एजुकेशन लोन की दरें 0.25% घटाईं, अब कितने रेट पर मिल रहा कर्ज?
FDTL के किन नियमों से बढ़ी दिक्कतें?
FDTL के नए नियम इस साल दो फेज में लागू किए गए - पहला फेज 1 जुलाई से और दूसरा 1 नवंबर से लागू हुआ है.
इन नियमों में कई बदलाव शामिल हैं. मिसाल के तौर पर -
पायलट्स की वीकली कंपलसरी लीव बढ़ाकर 48 घंटे कर दी गई
नाइट ऑपरेशन के घंटों को में इजाफा
नाइट लैंडिंग की सीमा 6 से घटाकर 2 करना
इन बदलावों का घरेलू एयरलाइंस, खासकर इंडिगो और एयर इंडिया, ने शुरू में विरोध किया था. एयरलाइंस ने कहा था कि इसके लिए उन्हें एक्स्ट्रा क्रू की जरूरत होगी और इतनी जल्दी बदलाव लागू करना मुश्किल है.
लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद DGCA ने इन नियमों को एक साल की देरी के साथ फेज-वाइज ढंग से लागू कर दिया.
इंडिगो को दूसरे फेज के नियमों पर अमल में 10 फरवरी तक कुछ छूट दी गई है, लेकिन संकट अब भी बरकरार है.
Also read : Loan Rate Cut : इस सरकारी बैंक ने होम, कार और एजुकेशन लोन की दरें 0.25% घटाईं, अब कितने रेट पर मिल रहा कर्ज?
आगे क्या?
इंडिगो पर सरकार और DGCA दोनों का दबाव बढ़ गया है. एयरलाइन को जल्द ही अपना ऑपरेशन पटरी पर लाने की जरूरत है, ताकि यात्रियों को और परेशानी न झेलनी पड़े. फिलहाल, DGCA के जवाब और एयरलाइन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us